hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: यूपी : सीएम योगी ने तीसरी बार बढ़ाया सलाहकार अवनीश अवस्थी का कार्यकाल
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > राज्य > उत्तरप्रदेश > यूपी : सीएम योगी ने तीसरी बार बढ़ाया सलाहकार अवनीश अवस्थी का कार्यकाल
उत्तरप्रदेशराजनीतिराज्यराष्ट्रीयहिन्दी

यूपी : सीएम योगी ने तीसरी बार बढ़ाया सलाहकार अवनीश अवस्थी का कार्यकाल

Revoi Editor
Last updated: March 1, 2025 11:12 pm
Revoi Editor
Published: March 1, 2025
Share
SHARE

लखनऊ, 1 मार्च। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को अपने सलाहकार अवनीश कुमार अवस्थी का कार्यकाल 28 फरवरी, 2026 तक के लिए बढ़ा दिया। नियुक्ति विभाग ने इस संबंध में आदेश भी जारी कर दिया है। उत्तर प्रदेश कैडर के 1987 बैच के आईएएस अधिकारी अवनीश अवस्थी 31 अगस्त, 2022 को सेवानिवृत्त हुए थे। इस प्रकार सलाहकार के रूप में उनका कार्यकाल तीसरी बार बढ़ाया गया है।

सीएम योगी के 5 सलहाकारों में सबसे चहेते हैं अवस्थी

दिलचस्प यह है कि सीएम योगी के वैसे तो पांच सलाहकार हैं, लेकिन अवनीश अवस्थी उनमें सबसे चहेते अधिकारी हैं। सेवानिवृत्ति के बाद से सलाहकार पद पर कार्यरत अवस्थी राजनीतिक मामलों से लेकर ब्यूरोक्रेसी के तमाम मसलों पर मुख्यमंत्री को सलाह देते हैं और उनकी हर सलाह को सीएम योगी मानते भी हैं। अवस्थी के अलावा जीएम सिंह, केबी राजू, डीपी सिंह, मृत्युंजय सिंह और रहीस सिंह भी मुख्यमंत्री योगी के सलाहकार हैं।

1987 बैच के सेवानिवृत आईएएस अधिकारी हैं 

अवनीश अवस्थी ने वर्ष 1985 में आईआईटी कानपुर से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में ग्रेजुएट की डिग्री ली। इसके बाद उन्होंने 1987 में सिविल सेवा परीक्षा पास की और आईएएस अफसर बन गए। आईएएस रहते हुए वह ललितपुर, बदायूं, आजमगढ़, वाराणसी, फैजाबाद, मेरठ और गोरखपुर में जिलाधिकारी रहे।

ऐसे बढ़ा अवनीश अवस्थी का कार्यकाल

वह गोरखपुर में जिलाधिकारी रहते हुए योगी आदित्यनाथ के संपर्क में आए। फिर सितम्बर, 2005 से जनवरी, 2009 तक यूपीपीसीएल के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक के रूप में उन्होंने कार्य किया। इसके बाद वह केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर दिल्ली गए। इसके बाद जब योगी आदित्यनाथ ने मुख्यमंत्री की कुर्सी संभाली तो वह यूपी में लौटे और फिर सीएम योगी ने उन्हे सरकार में सूचना विभाग, गृह विभाग और अपीड़ा जैसे अहम विभाग का दायित्व सौंपा। इन दायित्वों कों संभालते हुए वह 31 अगस्त, 2022 को सेवानिवृत हुए तो उन्हे सीएम योगी ने अपना प्रमुख सलाहकार बना लिया।

 

अवनीश अवस्थी का पहला कार्यकाल समाप्त होने के बाद सीएम योगी ने एक मार्च, 2023 से 29 फरवरी, 2024 तक उनके कार्यकाल को बढ़ा दिया। इसके बाद दूसरी बार उनका कार्यकाल एक मार्च, 2024 से लेकर 28 फरवरी, 2025 तक बढ़ा दिया गया था। शनिवार को तीसरी बार उनका कार्यकाल एक साल के लिए बढ़ाया गया है।

You Might Also Like

सेवा भोज योजना के तहत धर्मार्थ एवं धार्मिक संस्थाओं को जीएसटी में छूट देती है केंद्र सरकार
सिद्धू मूसेवालाकांड के मास्टरमाइंड गोल्डी बराड़ के पीछे लगी FBI, जानें कहां हुआ ट्रैक
देश ने 433 विदेशी उपग्रहों को सफलतापूर्वक प्रक्षेपित किया : डॉ. जितेंद्र सिंह
इंदौर पेयजल कांड को लेकर बिफरीं उमा भारती : मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और महापौर पुष्यमित्र भार्गव से मांगा इस्तीफा
केंद्र सरकार की पहल से प्याज की कीमतों में आई तनिक गिरावट
TAGGED:cm yogiCM's advisor Avnish Awasthitenure extended for the third time
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
राजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

पंजाब में फिर अकाली दल-भाजपा गठबंधन की अटकलें : सुखबीर बादल ने पीएम मोदी से की मुलाकात, AAP ने कसा तंज

August 7, 2026

रिजिजू का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- महिला आरक्षण विधेयक के समर्थन में नहीं होनी चाहिए दिक्कत

राघव चड्ढा ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बोले- एक सुबह जो हमेशा याद रहेगी

ऊना दलित अत्याचार केस : आरोपियों के बरी होने पर मायावती का हमला, गुजरात सरकार से हाईकोर्ट में सख्त पैरवी की मांग

टीडीपीएल की सभी परीक्षाएं रद्द करने की मांग, देवेंद्रनाथ महतो बोले- आश्वासन नहीं, ठोस कार्रवाई चाहिए

कोरिया मास्टर्स : अश्मिता की टॉप सीड पर स्तब्धकारी जीत, रक्षिता ने तन्वी को बाहर किया, सेमीफाइनल में आमने-सामने

झारखंड : छात्रों की सरकार के साथ पहले दौर की बातचीत खत्म, आंदोलन जारी रखने पर अडिग

India-Cyprus Agreement : भारतीय कामगारों के लिए बड़ी पहल, भारत-साइप्रस माइग्रेशन समझौते को जल्द अंतिम रूप देने पर जोर

थाईलैंड : 9वीं कक्षा के छात्र ने पहले दादा-दादी की हत्या की, फिर स्कूल पहुंचकर 5 शिक्षकों को उतारा मौत के घाट

Weather Update : देश के कई हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में जलभराव से बिगड़े हालात

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?