1. Home
  2. राज्य
  3. उत्तरप्रदेश
  4. होलिका दहन उत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री योगी, फूलों की बारिश से हुआ स्वागत, प्रदेशवासियों को दी होली की बधाई
होलिका दहन उत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री योगी, फूलों की बारिश से हुआ स्वागत, प्रदेशवासियों को दी होली की बधाई

होलिका दहन उत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री योगी, फूलों की बारिश से हुआ स्वागत, प्रदेशवासियों को दी होली की बधाई

0
Social Share

गोरखपुर, 2 मार्च। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को होलिका दहन उत्सव में शामिल होने गोरखपुर पहुंचे। उनके पहुंचते ही लोगों ने जय श्रीराम के नारों से माहौल गूंजा दिया। पांडेयहाता में आयोजित कार्यक्रम में उनका सवा क्विंटल फूलों की पंखुड़ियों से स्वागत किया गया। रेड कार्पेट पर गुलाब की पंखुड़ियां बिछाकर स्वागत किया गया और पूरा इलाका उत्सवी रंग में डूबा नजर आया।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि होलिका दहन हमें अधर्म, अहंकार और अंधकार पर सत्य, सद्भाव और संस्कार की विजय का संदेश देता है। यह पर्व हमें नकारात्मकताओं को त्यागकर एक सशक्त और संस्कारित समाज के निर्माण की प्रेरणा प्रदान करता है। अभी लोगों ने सांसद की आवाज में होली के गीत सुने हैं और देर रात होलिका दहन का आयोजन होगा। उन्होंने प्रदेशवासियों को होली की बधाई देते हुए कहा कि यह उत्सव बुराई पर अच्छाई की जीत और समाज को जोड़ने का संदेश देता है।

उन्होंने कहा कि जब अव्यवस्था से व्यवस्था, अराजकता से अनुशासन और असत्य से सत्य की ओर समाज बढ़ता है, तब ऐसे उत्सव उसकी पहचान बनते हैं। आज पूरी दुनिया के अंदर उपद्रव, अराजकता, अव्यवस्था और छीना-झपटी है,लेकिन हम सब भारतवासी गौरव की अनुभूति कर सकते हैं कि हमारे देश में सौहार्द की संस्कृति जीवित है। आज पूरी दुनिया के अंदर उपद्रव, अराजकता, अव्यवस्था और छीना-झपटी है। भ्रष्टाचार रूपी, अराजकता रूपी, अव्यवस्था रूपी और उपद्रव रूपी होलिका के दहन हेतु हम लोगों को हमेशा तैयार रहना होगा। पर्व-त्योहार का आनंद तभी है, जब दूसरे को ठेस और नुकसान पहुंचाए बगैर उत्साह के साथ हम आनंद ले सकें।

मुख्यमंत्री ने पुराने दिनों को याद करते हुए कहा कि पहले यहां गलियां बहुत सकरी थीं, एक समय में एक ही गाड़ी निकल पाती थी और कारोबार भी प्रभावित रहता था। अब विकास की सोच के साथ हालात बदल रहे हैं। उनका कहना था कि विकास नीचे से ऊपर की ओर बढ़ता है और जब विरासत गलियारा तैयार हो जाएगा तो यह क्षेत्र शहर के सबसे खूबसूरत हिस्सों में शामिल होगा। उन्होंने बताया कि डायट के पास नए कॉम्प्लेक्स के निर्माण के लिए धनराशि जारी कर दी गई है और जल्द काम शुरू होगा, जिससे व्यापार और स्थानीय गतिविधियों को नई रफ्तार मिलेगी। इससे पहले मुख्यमंत्री तय समय पर हेलीपेड पहुंचे, जहां भाजपा पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया।

इसके बाद वह सर्किट हाउस पहुंचे, जहां राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों के साथ बैठक हुई। बैठक में संगठन की गतिविधियों और 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर चर्चा की गई। बैठक के बाद मुख्यमंत्री ने गोरखनाथ मंदिर में गुरु गोरखनाथ का दर्शन पूजन किया।

Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code