hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल की घोषणा – ‘कांग्रेस की सरकार बनी तो महिलाओं को हर वर्ष देंगे 15 हजार रुपये’
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Have an existing account? Sign In
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > चुनाव > छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल की घोषणा – ‘कांग्रेस की सरकार बनी तो महिलाओं को हर वर्ष देंगे 15 हजार रुपये’
चुनावराजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल की घोषणा – ‘कांग्रेस की सरकार बनी तो महिलाओं को हर वर्ष देंगे 15 हजार रुपये’

Vinayak Barot
Last updated: November 12, 2023 9:15 pm
Vinayak Barot
Published: November 12, 2023
Share
SHARE

रायपुर, 12 नवम्बर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने महिला वोटरों को साधने के लिए बड़े तोहफे का एलान कर दिया है। राज्य में दूसरे व अंतिम चरण के चुनाव प्रचार के बीच रविवार को दिवाली के मौके पर उन्होंने कहा, “आज दिवाली के शुभ अवसर पर मां लक्ष्मी की कृपा और छत्तीसगढ़ महतारी के आशीर्वाद से राज्य में नारी शक्ति के लिए एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। कांग्रेस की सरकार बनते ही राज्य की महिलाओं को ‘छत्तीसगढ़ गृह लक्ष्मी योजना’ के तहत प्रति वर्ष 15,000 रुपये सीधे उनके खाते में दिए जाएंगे।”

ॐ श्रीं ह्रीं श्रीं कमले कमलालये प्रसीद प्रसीद।
श्रीं ह्रीं श्रीं ॐ महालक्ष्मी नमः॥ pic.twitter.com/gUbN26lbNR

— Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) November 12, 2023

सीएम ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा, “मेरी माताओं-बहनों! आज देवारी के शुभ अवसर पर छत्तीसगढ़ में माता लक्ष्मी की असीम कृपा रहे। जिस तरह से माता लक्ष्मी ने पांच साल तक छत्तीसगढ़ के जन-जन में अपना आशीर्वाद दिया है और हम ‘गढ़बो नवा छत्तीसगढ़’ के अपने मिशन पर चल पड़े हैं। मेरा छत्तीसगढ़ अमीर हो, हम गरीबी के अभिशाप को मिटा सकें, इस संकल्प के साथ हमारी सरकार ने पांच साल काम किया है। आज देवारी के शुभ दिन पर हम अपनी माताओं और बहनों को और समृद्ध और सक्षम देखना चाहते हैं।”

🪔 छत्तीसगढ़ गृह लक्ष्मी योजना: महिलाओं के खातों में हर साल 15000 रुपए
❌ न फ़ॉर्म भरें ❌ न लाइन में लगें

मेरी माताओं-बहनों!

आज देवारी के शुभ अवसर पर छत्तीसगढ़ में माता लक्ष्मी की असीम कृपा रहे।

जिस तरह से माता लक्ष्मी पांच साल तक छत्तीसगढ़ के जन-जन में अपना आशीर्वाद दी… pic.twitter.com/Pn9LFwRmfC

— Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) November 12, 2023

‘छत्तीसगढ़ गृह लक्ष्मी योजना‘ लॉन्च करेंगे

बघेल ने आगे लिखा, “इसलिए आज देवारी के शुभ अवसर पर मैं यह घोषणा करता हूं कि आप कांग्रेस को वोट दीजिए, छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बनाइए, हम ‘छत्तीसगढ़ गृह लक्ष्मी योजना’ लॉन्च करेंगे, जिसके तहत हम 15,000 रुपये प्रति वर्ष प्रत्येक महिला को देंगे। सभी माताओं और बहनों को बोलना चाहूंगा कि, आपको कहीं लाइन में लगने की जरूरत नहीं है, न ही कोई फॉर्म भरने की जरूरत है। कांग्रेस की सरकार बनवाओ, सरकार खुद सर्वे कराएगी आपके घर, सब ऑनलाइन रहेगा और सीधे खाते में पैसा आएगा। कोई लाइन में लगने की जरूरत नहीं है।’

उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ में पहले चरण की नक्सल प्रभावित 20 सीटों के लिए वोटिंग गत सात नवम्बर को हो चुकी है। दूसरे व अंतिम चरण में 70 सीटों पर 17 नवम्बर को वोटिंग होनी है।

You Might Also Like

हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव घोषित – 12 नवम्बर को एक चरण में मतदान, 8 दिसंबर को घोषित होंगे नतीजे
बॉलीवुड : 200 करोड़ क्लब में शामिल हुई महेश बाबू की ‘सरकारू वारी पाटा’, अल्लू की ‘पुष्पा’ को दी मात?
पुतिन के सामने पीएम मोदी ने आतंकवाद के खिलाफ एक लाइन में पाकिस्तान को दिया ‘पहलगाम मैसेज’
टोक्यो ओलंपिक : टेनिस में सुमित नागल ने पार की पहली बाधा, अब मेडवेडेव से होगी मुलाकात
कोलकाता रेप-मर्डर केस के खिलाफ छात्रों का नबन्ना मार्च, छावनी में तब्दील शहर, पुलिस ने सील किया हाबड़ा ब्रिज
TAGGED:Bhupesh Baghel's announcementChhattisgarh CMcongress governmentRs 15 thousand every year to women
Share This Article
Facebook Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
खेलहिन्दी

आईपीएल 2023 : अंतिम गेंद पर जीता केकेआर, घर में मिली हार का सनराइजर्स हैदराबाद से चुकाया हिसाब

Vinayak Barot
Vinayak Barot
May 5, 2023
रवींद्र जडेजा घुटने की चोट के कारण एशिया कप से बाहर, अक्षर पटेल लेंगे उनकी जगह
राहत की खबर : खाद्य तेलों के दाम जल्द ही 20 रुपये तक कम होंगे, सरकार की तेल कम्पनियों के साथ बैठक
मुंबई साइबर पुलिस की बड़ी कामयाबी : 1930 हेल्पलाइन ने पांच महीने में 101 करोड़ रुपए की साइबर ठगी बचाई
बोधगया में बोले नितिन गडकरी – ‘देश में पैसे की कमी नहीं, ईमानदारी से काम करने वालों की कमी’
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?