hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: चैम्पियंस ट्रॉफी में भारत की भागीदारी के आसार बढ़े, पीसीबी ‘हाइब्रिड मॉडल’ अपनाने को तैयार
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > अंतरराष्ट्रीय > चैम्पियंस ट्रॉफी में भारत की भागीदारी के आसार बढ़े, पीसीबी ‘हाइब्रिड मॉडल’ अपनाने को तैयार
अंतरराष्ट्रीयखेलराष्ट्रीयहिन्दी

चैम्पियंस ट्रॉफी में भारत की भागीदारी के आसार बढ़े, पीसीबी ‘हाइब्रिड मॉडल’ अपनाने को तैयार

Revoi Editor
Last updated: November 7, 2024 10:55 pm
Revoi Editor
Published: November 7, 2024
Share
SHARE

कराची, 7 नवम्बर। पाकिस्तानी की मेजबानी में अगले वर्ष प्रस्तावित चैम्पियंस ट्रॉफी क्रिकेट टूर्नामेंट में भारतीय भागीदारी की उम्मीद उस समय बलवती हुई, जब पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) अपने पिछले रुख से पीछे हटते हुए कार्यक्रम में बदलाव करने और ‘हाइब्रिड मॉडल’ अपनाने को तैयार हो गया। अब यदि सब कुछ अनुकूल रहा तो भारत के मुकाबले यूएई में हो सकते हैं। सूत्रों ने गुरुवार को यह जानकारी दी।

सूत्रों का कहना है कि टूर्नामेंट ‘हाइब्रिड मॉडल’ में आयोजित किया जा सकता है क्योंकि मौजूदा सामाजिक-राजनीतिक माहौल और राष्ट्रीय टीम के लिए सुरक्षा चिंताओं को देखते हुए भारत सरकार के अपनी टीम को पाकिस्तान की यात्रा करने की अनुमति देने की संभावना नहीं है।

एशिया कप का आयोजन भी ‘हाइब्रिड मॉडल’ में हुआ था

पाकिस्तान ने पिछली बार जब 2023 में एशिया कप की मेजबानी की थी तो इसका आयोजन भी ‘हाइब्रिड मॉडल’ में किया गया था, जिसमें भारत ने अपने मैच श्रीलंका में खेले थे क्योंकि सरकार ने खिलाड़ियों को सीमा पार यात्रा करने की अनुमति देने से इनकार कर दिया था।

पीसीबी के एक विश्वसनीय सूत्र ने बताया, ‘पीसीबी को लगता है कि भले ही भारत सरकार पाकिस्तान दौरे को मंजूरी न दे, लेकिन कार्यक्रम में थोड़ा बदलाव किया जा सकता है क्योंकि पूरी संभावना है कि भारत अपने मैच दुबई या शारजाह में खेलेगा।’

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) अपनी ओर से किसी भी बोर्ड को अपनी सरकारी नीति के खिलाफ जाने के लिए मजबूर नहीं कर सकता और यह देखना दिलचस्प होगा कि भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) इस मामले में अंतिम फैसला कब लेता है। जब अंतिम फैसला होने की संभावना है, तब आईसीसी की अध्यक्षता भारत के जय शाह करेंगे।

इस बीच पीसीबी अगले सप्ताह तक टूर्नामेंट के कार्यक्रम की घोषणा करने के लिए आईसीसी पर दबाव डाल रहा है क्योंकि वैश्विक संचालन संस्था के कुछ शीर्ष अधिकारी अगले सप्ताह फिर से लाहौर का दौरा करने वाले हैं।

11 नवम्बर को घोषित हो सकता है टूर्नामेंट का कार्यक्रम

सूत्र ने कहा, ‘पीसीबी ने आईसीसी के साथ उस संभावित कार्यक्रम पर चर्चा की है, जो शीर्ष संस्था ने कुछ महीने पहले भेजा था और वह चाहती है कि 11 नवम्बर को उसी कार्यक्रम की घोषणा की जाए। पीसीबी ने आईसीसी से कहा है कि संशोधित बजट के साथ एक वैकल्पिक योजना पहले से ही मौजूद है, इसलिए संभावित कार्यक्रम जारी करने में देरी करने का कोई मतलब नहीं है।’

पीसीबी ने आईसीसी से यह भी कहा है कि वह बीसीसीआई पर यह पुष्टि करने के लिए दबाव डाले कि क्या वह अगले वर्ष फरवरी-मार्च में होने वाली प्रतियोगिता के लिए अपनी टीम पाकिस्तान भेजेगा। सूत्र ने कहा, ‘पीसीबी चाहता है कि बीसीसीआई लिखित में दे कि उसे अपनी टीम पाकिस्तान भेजने के लिए अपनी सरकार से अनुमति मिली है या नहीं।’

अस्थायी कार्यक्रम के अनुसार लाहौर में होनी है भारत-पाक भिड़ंत

पीसीबी द्वारा प्रस्तावित अस्थायी कार्यक्रम के अनुसार अगले साल एक मार्च को लाहौर में चिर प्रतिद्वंद्वी भारत और पाकिस्तान के बीच चैम्पियंस ट्रॉफी का मुकाबला होना है। टूर्नामेंट 19 फरवरी, 2025 को शुरू होगा, जिसका पहला मैच पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच कराची में होगा। फाइनल नौ मार्च को लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में होगा।

पीसीबी स्टेडियमों के नवीनीकरण पर 13 अरब रुपये खर्च कर रहा

अस्थायी कार्यक्रम के अनुसार सुरक्षा और साजों-सामान से जुड़े कारणों से भारत के सभी मैच लाहौर में ही रखे गए हैं। सूत्रों के अनुसार पीसीबी कराची, लाहौर और रावलपिंडी में अपने स्टेडियमों के नवीनीकरण पर लगभग 13 अरब रुपये खर्च कर रहा है, जहां चैम्पियंस ट्रॉफी के मैच होने हैं।

You Might Also Like

टोरेंट पावर ने Q४ २०२५-२६ के परिणामों की घोषणा की: वित्तीय वर्ष के लिए २००% डिविडेंड घोषित किया
अफगानिस्तान संकट : काबुल-दिल्ली के बीच सभी उड़ानें रद, भारतीयों की वापसी अधर में
‘आप’ सांसद संजय सिंह का दावा – जांच हुई तो फर्जी निकलेगी पीएम मोदी की डिग्री, सांसदी भी छिन जाएगी
असम कांग्रेस को राहत : पूर्व अध्यक्ष भूपेन बोरा ने आलाकमान के हस्तक्षेप के बाद वापस लिया इस्तीफा
महिला टी 20 सीरीज : अरुंधति की मारक गेंदबाजी, भारत ने पहले मैच में ऑस्ट्रेलिया को DLS के जरिए 21 रनों से हराया
TAGGED:Champions TrophyChances of India's participation increasedCricketPCB ready to adopt 'hybrid model'
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
खेलहिन्दी

कोरिया मास्टर्स : अश्मिता की टॉप सीड पर स्तब्धकारी जीत, रक्षिता ने तन्वी को बाहर किया, सेमीफाइनल में आमने-सामने

August 7, 2026

Instagram CSEAM: इंस्टाग्राम पर बच्चों के यौन शोषण से जुड़े 50 से अधिक मामलों पर NHRC सख्त, Meta को नोटिस

‘मेरे मित्र, धन्यवाद’ : नेतन्याहू ने पीएम मोदी का जताया आभार, भारत-इजराइल रिश्ते मजबूत करने पर जोर

IIT Delhi Convocation: PM मोदी आज आईआईटी दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल, ‘परम प्रज्ञा’ सुपरकंप्यूटिंग सेंटर का करेंगे उद्घाटन

टीडीपीएल की सभी परीक्षाएं रद्द करने की मांग, देवेंद्रनाथ महतो बोले- आश्वासन नहीं, ठोस कार्रवाई चाहिए

Rabindranath Tagore Death Anniversary : राष्ट्रपति नहीं, नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, ओम बिड़ला से योगी तक ने किया नमन

Chamba Bus Accident : चंबा में दर्दनाक बस हादसा, ड्राइवर-कंडक्टर समेत 7 की मौत; 11 घायल

भारतीय नाविकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, खाड़ी क्षेत्र में 24 घंटे हेल्पलाइन सक्रिय : विदेश मंत्रालय

Weather Update : देश के कई हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में जलभराव से बिगड़े हालात

झारखंड : छात्रों की सरकार के साथ पहले दौर की बातचीत खत्म, आंदोलन जारी रखने पर अडिग

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?