1. Home
  2. धर्म-संस्कृति
  3. गणपति बप्पा मोरया की धूम शुरू : पटना में विराजे लालबाग के राजा, विनायक को पहनाया गया 30 लाख का मुकुट
गणपति बप्पा मोरया की धूम शुरू : पटना में विराजे लालबाग के राजा, विनायक को पहनाया गया 30 लाख का मुकुट

गणपति बप्पा मोरया की धूम शुरू : पटना में विराजे लालबाग के राजा, विनायक को पहनाया गया 30 लाख का मुकुट

0
Social Share

पटना, 19 सितम्बर। मुंबई सहित देशभर में मंगलवार सप्ताहव्यापी गणेशोत्सव की धूम शुरू हो गई। बिहार की राजधानी पटना में भी महाराष्ट्र मंडल गणपति पूजा भव्य आयोजन किया जा रहा है। गणेश चतुर्थी के मौके पर पटना में मुंबई के लालबाग वाले गणपति की तर्ज पर पंडाल को सजाया गया है। यहां गणेश जी को 30 लाख का मुकुट पहनाया गया है। मुकुट में सोना और हीरे से काम किया गया है।

राज्यपाल आर्लेकर व सीएम नीतीश ने पंडाल में जाकर की पूजा-अर्चना

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने पंडाल में पहुंचकर पूजा-अर्चना की। बताया जाता है कि मंदिर में आरती के लिए महाराष्ट्र से 50 लोगों की टीम बुलाई गई है। महाराष्ट्र मंडल के तहत बने इस भव्य पंडाल को 11 तरह के फूलों से सजाया गया है। इन फूलों को कोलकाता और बेंगलुरु से मंगाया गया है।

 

आरती के लिए महाराष्ट्र से बुलाई गई है 50 लोगों की टीम

विनायक के सिर पर 30 लाख रुपये का मुकुट सजाया गया है। यह मुकुट हर साल विनायक के लिए ऑर्डर पर बनवाया जाता है। इस साल भी यह मुकुट मुंबई में ऑर्डर देकर बनवाया गया है। स्वर्ण निर्मित मुकुट पर हीरे जड़े हुए हैं।

इस बार महिला सशक्तिकरण पर विशेष ध्यान

वहीं गणपति पूजा को खास बनाने के लिए इस बार महिला सशक्तिकरण पर विशेष ध्यान दिया गया है। इस बार महाराष्ट्र मंडल की सभी महिलाएं पूरे गणेश चतुर्थी पूजा का आयोजन कर रही हैं। गणेश पूजा के लिए पिछले एक माह से यहां तैयारियां चल रही थी। आज से यहां ‘गणपति बप्पा मोरया’ की गूंज सुनाई देने ली है।

पटनावासियों को यहां रहकर मुंबई के लालबाग वाले गणपति की पूजा का एहसास हो, इसलिए यहां खासतौर पर मुंबई से पंडितों की एक टीम बुलाई गई है। गणपति पूजा समाप्त होने पर इस मुकुट का ऑक्शन किया जाता है। पिछले वर्ष गणपति को 21 लाख का मुकुट पहनाया गया था। वहीं ऑक्शन में इसकी कीमत 26 लाख लगाई गई थी।

LEAVE YOUR COMMENT

Your email address will not be published.

Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code