hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: गृह मंत्रालय का फैसला : मणिपुर में महिलाओं को निर्वस्त्र घुमाए जाने के वायरल वीडियो मामले की जांच करेगी सीबीआई
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Have an existing account? Sign In
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राष्ट्रीय > गृह मंत्रालय का फैसला : मणिपुर में महिलाओं को निर्वस्त्र घुमाए जाने के वायरल वीडियो मामले की जांच करेगी सीबीआई
राष्ट्रीयहिन्दी

गृह मंत्रालय का फैसला : मणिपुर में महिलाओं को निर्वस्त्र घुमाए जाने के वायरल वीडियो मामले की जांच करेगी सीबीआई

Vinayak Barot
Last updated: July 27, 2023 9:14 pm
Vinayak Barot
Published: July 27, 2023
Share
SHARE

नई दिल्ली/इम्फाल, 27 जुलाई। मणिपुर के कांगपोकपी जिले में दो महिलाओं को निर्वस्त्र कर घुमाए जाने के वायरल वीडियो के मामले की जांच गृह मंत्रालय ने अब केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) से कराने का फैसला किया है। इसके साथ ही केंद्र सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा दाखिल कर वायरल वीडियो मामले की सुनवाई मणिपुर से बाहर कराने का अनुरोध करेगा।

मामले की सुनवाई मणिपुर से बाहर कराने का सुप्रीम कोर्ट से अनुरोध करेगा केंद्र

गृह मंत्रालय के अधिकारियों ने बताया कि सुनवाई पड़ोसी राज्य असम की अदालत में कराने का अनुरोध किया जाएगा। अधिकारियों ने यह भी कहा कि गृह मंत्रालय मेइती और कुकी समुदायों के संपर्क में है तथा मणिपुर में शांति बहाली के लिए बातचीत काफी आगे बढ़ चुकी है।

वीडियो शूट करने वाला व्यक्ति गिरफ्तार, मोबाइल जब्त

इस बीच शीर्ष सरकारी सूत्रों ने बताया कि जिस मोबाइल फोन से मणिपुर की महिलाओं का वायरल वीडियो शूट किया गया था, उसे बरामद कर लिया गया है और वीडियो शूट करने वाले व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया है।

सूत्रों ने बताया कि मणिपुर में कानून-व्यवस्था की स्थिति अपेक्षाकृत बेहतर है, लेकिन सामान्य नहीं है। लगभग 35,000 सुरक्षाकर्मी तैनात हैं। दवा और दैनिक आपूर्ति की कोई कमी नहीं है, खाद्य और आवश्यक आपूर्ति की कीमतें नियंत्रण में हैं। बड़ी संख्या में सरकारी कर्मचारी काम पर लौट रहे हैं और स्कूल भी फिर से शुरू हो रहे हैं।

गत 4 मई को हुई थी शर्मनाक घटना

गौरतलब है कि मणिपुर की यह शर्मनाक घटना चार मई की है और इसका 26 सेकेंड का वीडियो 19 जुलाई को सामने आया, जिसके बाद से देशभर में जबर्दस्त हंगामा मचा हुआ है। इस मामले में अब तक छह आरोपित गिरफ्तार हो चुके हैं, जिनमें एक नाबालिग भी शामिल है।

विडम्बना देखिए कि जिन दो महिलाओं के साथ यह शर्मनाक घटना हुई, उनमें से एक भारतीय सेना के पूर्व जवान की पत्नी है, जिसने असम रेजिमेंट में सूबेदार के रूप में सेवाएं दी थीं और करगिल युद्ध में भी हिस्सा लिया था।

मणिपुर हिंसा में अब तक 160 से अधिक मौतें

गौरतलब है कि मणिपुर में अनुसूचित जनजाति का दर्जा देने की मांग को लेकर मेइती समुदाय द्वारा पहाड़ी जिलों में तीन मई को आयोजित ‘ट्राइबल सॉलिडारिटी मार्च’ (आदिवासी एकजुटता मार्च) वाले दिन मणिपुर में जातीय हिंसा भड़की थी और उस हिंसा की आग में अब तक 160 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है जबकि तमाम लोग घायल हुए हैं। मणिपुर में मेइती समुदाय की आबादी करीब 53 प्रतिशत है और वे मुख्य रूप से इम्फाल घाटी में रहते हैं। वहीं, नगा और कुकी समुदाय के आदिवासियों की आबादी 40 प्रतिशत है और वे पहाड़ी जिलों में रहते हैं।

You Might Also Like

तमिलनाड में संशय खत्म : VCK ने TVK को सौंपा समर्थन पत्र, विजय के नेतृत्व में सरकार गठन का रास्ता साफ
असम सरकार जुबिन की मौत के मामले की जांच कराएगी: सीएम हिमंत बिस्वा सरमा का ऐलान
उत्तर प्रदेश : रेलवे ने वाराणसी को दी सौगात, मंडुवाडीह स्टेशन अब ‘बनारस’ के नाम से जाना जाएगा
प्रधानमंत्री मोदी ब्रिक्स देशों के तेरहवें शिखर सम्मेलन को करेंगे संबोधित
ट्रंप ने तेहरान पर हमले का मकसद ‘सरकार गिराना’ बताया, ईरान की जनता से बोले- ‘आपके पास आखिरी मौका’
TAGGED:CBI to investigatehome ministrymanipurviral video case
Share This Article
Facebook Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
राष्ट्रीयहिन्दी

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह ने बाढ़ के हालात पर पंजाब सीएम मान से की बात, गुरुवार को करेंगे राज्य का दौरा

Revoi Editor
Revoi Editor
September 3, 2025
ट्रंप की धमकी पर सरकार का पलटवार – ‘भारत की आलोचना करने वाले खुद रूस से व्यापार कर रहे’
योनेक्स-सनराइज इंडिया ओपन 2025 : पीवी सिंधु, किरण जॉर्ज, सात्विक-चिराग कठिन जीत से दूसरे दौर में
भाजपा की TMC नेताओं को सलाह- असुविधा हुई तो ममता बनर्जी आपको भी छोड़ देंगी
IMA Asks Politicians Not to Give “False Sense of Security” against Covid
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?