1. Home
  2. राज्य
  3. उत्तरप्रदेश

उत्तरप्रदेश

योगी मंत्रिमंडल ने दी रोजगार मिशन के गठन को मंजूरी, हर वर्ष एक लाख युवाओं को मिलेगी नौकरी

लखनऊ, 3 जुलाई। उत्तर प्रदेश मंत्रिमंडल ने राज्य के युवाओं को भारत या विदेश में रोजगार दिलाने में मदद के लिए ‘उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन’ के गठन के प्रस्ताव को गुरुवार को मंजूरी दे दी। मंत्रिमंडल की बैठक के बाद राज्य के श्रम एवं रोजगार मंत्री अनिल राजभर ने संवाददाताओं से कहा कि यह राज्य […]

उत्तर प्रदेश में स्कूलों के विलय के पीछे गहरी साजिश है: अखिलेश यादव ने भाजपा पर बोला हमला

लखनऊ, 3 जुलाई। समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत उत्तर प्रदेश सरकार पर बुधवार को तीखा हमला किया और आरोप लगाया कि ग्रामीण क्षेत्रों में सरकारी स्कूलों को विलय करने के हालिया कदमों के पीछे गहरी साजिश है। सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में यादव ने […]

UP के हापुड़ में कैंटर ने बाइक को टक्कर मारी, चार बच्चों सहित पांच लोगों की मौत, परिजनों में कोहराम

हापुड़, 3 जुलाई। उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में बुधवार देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। बुलंदशहर-हापुड़ हाइवे पर एक बाइक पर सवार चार मासूम बच्चों सहित पांच बच्चों की मौत उस वक्त हो गई जब वो सभी एक तेज रफ्तार कैंटर की चपेट में आ गए। पुलिस के एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार […]

राष्ट्रपति मुर्मु बोलीं – स्वास्थ्य ठीक रहेगा तो 2047 तक विकसित भारत का सपना साकार होगा

गोरखपुर, 1 जुलाई। राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने मंगलवार को कहा कि स्वास्थ्य ही संपदा है और स्वास्थ्य ठीक रहेगा तभी 2047 तक विकसित भारत तथा विश्व गुरु बनने का सपना साकार होगा। राष्ट्रपति गोरखपुर में महायोगी गुरु गोरखनाथ आयुष विश्वविद्यालय का लोकार्पण करने के बाद समारोह को संबोधित कर रही थीं। इस विश्वविद्यालय को 268 […]

UP: बृजभूषण शरण सिंह ने की अखिलेश यादव की तारीफ, कहा- वो धार्मिक हैं लेकिन…

लखनऊ, गोंडा। भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज नेता और पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने सपा प्रमुख और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की तरीफ करते हुए कहा कि वो धर्म विरोधी नहीं है। संत कबीर नगर में एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने सपा प्रमुख की तारीफ करते हुए कहा कि अखिलेश यादव धार्मिक […]

UP: बरेली में बोलीं राष्ट्रपति मुर्मू- IVRI जैसी संस्थाएं जैव विविधता को बढ़ाने में अग्रणी भूमिका निभाएं

बरेली, 30 जून। राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने जैव विविधता के महत्व को दर्शाते हुए सोमवार को कहा कि पशु चिकित्सा एवं अनुसंधान संस्थान (आईवीआरआई) जैसी संस्थाओं से अपील है कि वे जैव विविधता को बढ़ाने में अग्रणी भूमिका निभाएं और आदर्श प्रस्तुत करें। यहां आईवीआरआई के स्वामी विवेकानंद सभागार में आयोजित 11वें दीक्षांत समारोह में […]

UP: पुलिस मुठभेड़ में मारा गया कुख्यात बदमाश संदीप, 1 लाख रुपए का था इनामी

लखनऊ, 30 जून। उत्तर प्रदेश पुलिस के विशेष कार्य बल (एसटीएफ) ने राजमार्गों पर ट्रक चालकों की हत्या कर लूटपाट करने वाले गिरोह के एक लाख रुपये के इनामी सदस्य को मुठभेड़ में मार गिराया। एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई। एसटीएफ के एक बयान के मुताबिक रविवार रात एसटीएफ की नोएडा इकाई […]

प्रयागराज उपद्रव: पुलिस ने शुरू की धरपकड़, 50 लोगों को किया गिरफ्तार, तोड़फोड़ करने वालों पर लगेगा रासुक

प्रयागराज, 30 जून। नगीना से सांसद चंद्रशेखर आजाद को करछना तहसील के एक गांव में जाने से रोकने के विरोध में उनकी पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा की गई तोड़फोड़ के मामले में पुलिस ने 50 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) (यमुना नगर) विवेक चंद्र यादव ने बताया कि इसौटा गांव के पास पथराव […]

हैलो अंकल हम लोग…. कर्ज में डूबे व्यापारी ने पत्नी और बेटी संग जहर खा कर दी जान

लखनऊ, 30 जून। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में कथित तौर पर कर्ज में डूबे एक व्यापारी, उसकी पत्नी और नाबालिग बेटी ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस के एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) विश्वजीत श्रीवास्तव ने एक न्यूज एजेंसी को बताया कि घटना चौक थाना क्षेत्र के […]

है चमचम बोरी नकली माल, भाजपा जैसा खाद का हाल.. अखिलेश यादव ने शायराना अंदाज में BJP पर कसा तंज

लखनऊ, 29 जून। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने रविवार को सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर तंज कसते हुए कहा कि भाजपा राज में भाजपा जैसा ही खाद का हाल हो गया है। भाजपा की प्रदेश इकाई के प्रवक्ता हरिश्चंद्र श्रीवास्तव ने अखिलेश यादव पर पलटवार […]
Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code