1. Home
  2. देश-विदेश

देश-विदेश

भारत के दो-दिवसीय दौरे पर नई दिल्‍ली पहुंचे ग्रीस के प्रधानमंत्री, गार्ड ऑफ ऑनर से किया गया सम्मानित

नई दिल्ली, 21 फरवरी। ग्रीस के प्रधानमंत्री किरियाकोस मित्सोटाकिस और उनकी पत्नी मारेवा ग्रैबोव्स्की-मित्सोटाकिस राष्ट्रपति भवन पहुंच चुके हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनका स्वागत किया। राष्ट्रपति भवन में ग्रीक पीएम को गार्ड ऑफ ऑनर से सम्मानित किया गया। किरियाकोस मित्सोटाकिस अपनी पत्नी संग राजघाट भी गए। वहां उन्होंने महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी। ग्रीस […]

शुभेंदु अधिकारी ने पुलिस अफसर को दी चुनौती, कहा- साबित करें आरोप, वरना परिणाम भुगतने के लिए तैयार रहें

कोलकाता, 21 फरवरी। पश्चिम बंगाल में संदेशखाली हिंसा अब एक नया मोड़ ले लिया है। भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी द्वारा एक सिख आईपीएस अधिकारी को खालिस्तानी कहने का मामला अब अदालत पहुंच चुका है। अपने ऊपर लगे आरोप पर अधिकारी ने एडीजी (पश्चिम बंगाल) को चुनौती दी कि वह अगले 24 घंटों के भीतर इस […]

प्रसिद्ध न्यायविद फली एस नरीमन का निधन, प्रधानमंत्री मोदी ने जताया शोक, जानें क्या कहा…

नई दिल्ली, 21 फरवरी। कानून विशेषज्ञ एवं दिग्गज अधिवक्ता फली एस नरीमन का बुधवार को 95 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वह हृदय संबंधी परेशानियों सहित कई बीमारियों से जूझ रहे थे। अपने लंबे और शानदार करियर में नरीमन ने कई ऐतिहासिक मामलों की पैरवी की जिसमें राष्ट्रीय न्यायिक नियुक्ति आयोग का चर्चित […]

बिहार: लखीसराय में ट्रक और ऑटोरिक्शा में भीषण टक्कर, 9 लोगों की मौत, 5 गंभीर

पटना, 21 फरवरी। बिहार के लखीसराय जिले में भीषण सड़क हादसे में नौ लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। जिसके बाद घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर जांच […]

दिल्ली कूच से पहले बोले किसान नेता डल्लेवाल- ‘‘हमारा इरादा शांति भंग करने का नहीं है’’

नई दिल्ली, 21 फरवरी। दिल्ली कूच से पहले किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल ने बुधवार को कहा कि प्रदर्शनकारी किसान शांतिपूर्ण तरीके से आगे बढ़ेंगे। विभिन्न मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे किसान पंजाब और हरियाणा के बीच दो स्थानों पर डटे हुए हैं, वहीं सुरक्षाकर्मी उन्हें आगे बढ़ने से रोकने के लिए तैनात हैं। […]

पाकिस्तान में नई सरकार पर बनी बात, बिलावल भुट्टो का ऐलान- पीएम और राष्ट्रपति के नाम पर लगी मुहर

इस्लामाबाद, 21 फरवरी। पाकिस्तान में नई सरकार का सस्पेंस खत्म हो गया है। 12 दिन बाद नवाज शरीफ की पार्टी पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (PML-N) और बिलावट भुट्टो की पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (PPP) के बीच अलायंस के फॉर्मूले पर फाइनली मुहर लग गई है। दोनों ही पार्टियों के लिए लंबे समय से बातचीत चल रही थी। […]

महाराष्ट्र: शिक्षा और सरकारी नौकरियों में 10% मराठा आरक्षण के बिल के मसौदे को मंजूरी, कैबिनेट का फैसला

मुंबई,20 फरवरी। विधानमंडल के विशेष सत्र से पहले महाराष्ट्र कैबिनेट ने शिक्षा और सरकारी नौकरियों में 10% मराठा आरक्षण के बिल के मसौदे को मंजूरी दी। दरअसल, मराठा आरक्षण को लेकर मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की सरकार ने महाराष्ट्र विधानमंडल का विशेष सत्र बुलाया है। उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस भी कार्यवाही के लिए पहुंच गए हैं। सरकार का मकसद है […]

ब्रिटेन ने स्कूल में मोबाइल पर लगाया बैन, पीएम ऋषि सुनक ने कहा- यह सबसे बड़ी समस्या है

लंदन 20 फरवरी। मोबाइल फोन की लत और इससे होने वाली परेशानी से तंग आकर ब्रिटेन ने स्कूलों में इस पर बैन लगा दिया है। ब्रिटेन के इस फैसले के बाद कई देशों में इस पर चर्चा होने लगी है। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने एक्स पर एक वीडियो शेयर करते हुए इसकी घोषणा […]

यूपी पुलिस भर्ती मामला: एक्शन में योगी सरकार, पेपर लीक मामले की जांच के लिए गठित की समिति

लखनऊ, 20 फरवरी। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा मामले में योगी सरकार ने बड़ा फैसला किया है। पुलिस भर्ती बोर्ड की अध्यक्ष रेणुका मिश्रा ने जांच समिति बनाई है। एडीजी अशोक कुमार सिंह की अध्यक्षता में आंतरिक जांच समिति बनाई गई है। ये समिति पेपर लीक की शिकायत, पेपर छपाई में गड़बड़ी, पेपर देर से […]

प्रधानमंत्री मोदी आज जम्मू से देश को देंगे 30,500 करोड़ की सौगात, तीन नए आईआईएम करेंगे समर्पित

जम्मू, 20 फरवरी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को जम्मू के एमए स्टेडियम में रैली को संबोधित करेंगे। इस दौरान वह साढ़े 30 हजार करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन, लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। ये परियोजनाएं स्वास्थ्य, शिक्षा, रेल, सड़क, विमानन, पेट्रोलियम, नागरिक बुनियादी ढांचे से संबंधित हैं। वह जम्मू-कश्मीर के 1500 नवनियुक्त सरकारी कर्मचारियों […]
Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code