1. Home
  2. हिन्दी
  3. चुनाव

चुनाव

बेगूसराय की चुनावी रैली में बोले राहुल गांधी – ‘बिहार के लोग दुनिया भर में आगे हैं, लेकिन यहां पिछड़े हुए हैं’

बेगूसराय, 2 नवम्बर। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी बिहार विधानसभा चुनाव में प्रचार अभियान के तहत रविवार को बेगूसराय में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए केंद्र और बिहार सरकार पर जमकर निशाना साधा। ‎उन्होंने कहा कि बिहार के लोग दुनिया भर में आगे हैं, लेकिन यहां पिछड़े हुए हैं। यहां की सरकार […]

बिहार चुनाव : पहले चरण के मतदान से पहले पटना में पीएम मोदी का मेगा रोड शो, पूरा शहर सड़कों पर उमड़ पड़ा

पटना, 2 नवम्बर। बिहार विधानसभा चुनाव में पहले चरण के मतदान (छह नवम्बर) की तिथि नजदीक आने से साथ ही प्रचार अभियान चरम पर है। इसी क्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व गृह मंत्री अमित शाह और लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी सहित पक्ष एवं विपक्ष के कई दिग्गज नेताओं ने रविवार को विभन्न […]

दुलारचंद यादव हत्याकांड : जदयू प्रत्याशी बाहुबली अनंत सिंह को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजा गया

पटना, 2 नवम्बर। बिहार चुनाव की गहमागहमी के बीच मोकामा में जन सुराज पार्टी के समर्थक दुलारचंद यादव की हत्या के मामले में आरोपित जेडीयू उम्मीदवार व बाहुबली नेता अनंत सिंह को आज 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। शनिवार की रात गिरफ्तारी के बाद अनंत सिंह को पटना सिविल कोर्ट […]

बिहार चुनाव 2025 : महागठबंधन पर पीएम मोदी का भोजपुरी में तंज… ‘जे खेतवा उजड़ले बा, उहे अब बोआई के बात करत बा’

आरा, 2 नवम्बर। बिहार चुनाव अभियान के दौरान रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भोजपुरी क्षेत्र के दिल कहे जाने वाले आरा की धरती पर राष्ट्रीय जनता दल (राजद) और कांग्रेस के घोषणापत्र को अपने निशाने पर लिया और भोजपुरिया अंदाज में कहा, ‘जे खेतवा उजड़ले बा, उहे अब बोआई के बात करत बा’। पीएम […]

दुलारचंद यादव हत्याकांड : पटना पुलिस ने जदयू प्रत्याशी अनंत सिंह को किया गिरफ्तार

पटना, 1 नवम्बर। बिहार में चुनाव प्रचार के दौरान गत गुरुवार को मोकामा में जन सुराज पार्टी के समर्थक दुलारचंद यादव हत्याकांड मामले में पटना पुलिस ने शनिवार की देर शाम बड़ी काररवाई की और पूर्व विधायक व जदयू प्रत्याशी अनंत सिंह को गिरफ्तार कर लिया। पटना एसएसपी की टीम बाढ़ स्थित कारगिल मार्केट पहुंची, […]

दुलारचंद हत्याकांड में चुनाव आयोग की काररवाई – एसपी व एसडीओ सहित 4 अफसर स्थानांतरित, एक निलंबित

पटना, 1 नवम्बर। बिहार विधानसभा चुनाव की गहमागहमी के बीच प्रचार के दौरान मोकामा में जन सुराज पार्टी के समर्थक दुलारचंद यादव की हत्या के मामले में चुनाव आयोग ने शनिवार को बड़ी काररवाई की और डीजीपी विनय कुमार से रिपोर्ट तलब करने के साथ एसपी व एसडीओ सहित चार अफसरों का ट्रांसफर कर दिया। […]

बिहार चुनाव : मुख्यमंत्री नीतीश बोले – अब ‘बिहारी’ कहलाना अपमान नहीं, सम्मान की बात है, NDA को फिर दें मौका

पटना, 1 नवम्बर। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विधानसभा चुनाव से पहले एक वीडियो संदेश जारी कर राज्यवासियों से संवाद किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि वर्ष 2005 से लगातार बिहार की सेवा करने का अवसर जनता ने उन्हें दिया है और इस दौरान राज्य में विकास व सामाजिक सौहार्द को प्राथमिकता दी […]

बिहार चुनाव : मोकामा हत्याकांड के बाद एक्शन में चुनाव आयोग, लाइसेंसी हथियार जब्त करने के दिए निर्देश

पटना, 1 नवंबर। बिहार के मोकामा हत्याकांड के बाद चुनाव आयोग एक्शन में आ गया है। आयोग ने अधिकारियों को लॉ एंड ऑर्डर सख्ती से लागू करने और हथियारों को जमा कराने का टास्क दिया है। आयोग ने बिहार में सभी लाइसेंसी हथियार जमा कराने और अवैध हथियारों की बरामदगी के कड़े निर्देश दिए हैं। […]

भाजपा सांसद रवि किशन को बिहार में चुनाव प्रचार करने पर जान से मारने की धमकी

गोरखपुर, 31 अक्टूबर। गोरखपुर के भाजपा सांसद और लोकप्रिय भोजपुरी अभिनेता रवि किशन को बिहार में चुनाव प्रचार के दौरान जान से मारने की धमकी दी गई है। रवि किशन ने खुद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में यह जानकारी दी। फोन पर गालियां दी गईं और मां को लेकर भी अपशब्द कहे […]

मोकामा : दुलारचंद हत्याकांड में जदयू प्रत्याशी अनंत सिंह समेत 5 नामजद, जन सुराज प्रत्याशी पर भी एफआईआर दर्ज

मोकामा, 31 अक्टूबर। मोकामा विधानसभा क्षेत्र से जन सुराज पार्टी के प्रत्याशी पीयूष प्रियदर्शी के समर्थक दुलारचंद यादव की हत्या के मामले में जदयू उम्मीदवार बाहुबली नेता अनंत सिंह सहित पांच लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई है। वहीं अनंत सिंह के समर्थक ने भी जवाबी शिकायत दर्ज कराई है। मृतक दुलारचंद यादव […]
Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code