1. Home
  2. हिन्दी
  3. अंतरराष्ट्रीय

अंतरराष्ट्रीय

चीन में SCO बैठक से इतर राजनाथ सिंह ने रूस व बेलारूस के रक्षा मंत्रियों के साथ कीं द्विपक्षीय बैठकें

नई दिल्ली, 26 जून। शंघाई सहयोग संगठन (SCO) के सदस्य देशों के रक्षा मंत्रियों की बैठक में भाग लेने चीन के चिंगदाओं शहर पहुंचे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रूस व बेलारूस के अपने समकक्षों के साथ अलग-अलग बैठकें की। इन द्विपक्षीय बैठकों में क्षेत्र में चुनौतियों और सुरक्षा खतरों के साथ-साथ रक्षा सहयोग पर […]

ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई ने किया इजराइल पर जीत का दावा, बोले – ‘अमेरिका के मुंह पर जोरदार तमाचा मारा…’

नई दिल्ली, 26 जून। ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई ने गुरुवार को पहली बार सार्वजनिक रूप से बयान देते हुए दावा किया कि उनके देश ने इजराइल पर जीत दर्ज की है और अमेरिका को भी करारा जवाब दिया है। खामेनेई ने यह टिप्पणी युद्धविराम की घोषणा के बाद की, जो अमेरिका की […]

SCO समिट के ज्वॉइंट स्टेटमेंट में पहलगाम हमले का जिक्र नहीं होने से भड़का भारत, राजनाथ सिंह ने हस्ताक्षर से किया इनकार

नई दिल्ली, 26 जून। भारत ने शंघाई सहयोग संगठन (SCO) की बैठक में चीन और पाकिस्तान के गठजोड़ के नापाक इरादों को नाकाम करते हुए सदस्य देशों के आतंकवाद पर ज्वॉइंट स्टेटमेंट पर हस्ताक्षर करने से इनकार कर दिया। एससीओ के सदस्य देशों के रक्षा मंत्रियों की दो दिन की बैठक चीन के किंगदाओ में […]

अगर आप लड़ते हैं तो… ट्रंप ने भारत-पाकिस्तान युद्ध रुकवाने का फिर से किया दावा, पीएम मोदी को बताया महान इंसान

न्यूयॉर्क, 26 जून। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को फिर से दावा किया कि उन्होंने भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध रुकवा दिया और दोनों देशों से कहा कि यदि वे लड़ाई जारी रखेंगे तो अमेरिका उनके साथ व्यापार नहीं करेगा। चार दिनों तक ड्रोन और मिसाइल हमलों के बाद भारत और पाकिस्तान 10 […]

मेक्सिको: गुआनाजुआतो के इरापुआतो में जश्न के दौरान हमला, गोलीबारी में 12 लोगों की मौत

मेक्सिको सिटी, 26 जून। मेक्सिको के गुआनाजुआतो राज्य के इरापुआतो शहर में एक समारोह के दौरान हुई गोलीबारी में 12 लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। घटना बुधवार को हुई जब लोग सड़कों पर एक धार्मिक कार्यक्रम के दौरान जश्न मना रहे थे। ऑनलाइन प्रसारित हुए वीडियो में देखा जा सकता […]

अमेरिका अब ईरान से सीधी बातचीत करेगा, ट्रंप बोले – समझौते पर भी कर सकते हैं हस्ताक्षर

हेग, 25 जून। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि अमेरिका और ईरान के अधिकारी अगले सप्ताह बातचीत करेंगे, जिससे इजराइल और तेहरान के बीच हालिया संघर्ष के कारण बाधित हुई वार्ता बहाल होगी। नीदरलैंड्स में नाटो शिखर सम्मेलन के दौरान प्रेस वार्ता में ट्रंप ने कहा, ‘मैं आपको बता दूं कि हम अगले […]

ईरानी संसद का बड़ा फैसला – IAEA से सहयोग निलंबित करने को दी मंजूरी

तेहरान, 25 जून। ईरानी संसद ने बुधवार को संयुक्त राष्ट्र परमाणु निगरानी संस्था, अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (IAEA) के साथ सहयोग निलंबित करने वाले विधेयक को मंजूरी दे दी। ईरान की अर्ध-सरकारी मेहर समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, यह निर्णय हाल ही में अमेरिका द्वारा ईरान के तीन परमाणु स्थलों एस्फाहान, फोर्डो और नतांज […]

भारतीय वायुसेना के ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला अंतरिक्ष मिशन पर रवाना, केनेडी स्पेस सेंटर से लॉन्च हुआ मिशन Axiom-4

नई दिल्ली, 25 जून। एक्सिओम स्पेस का चौथा निजी अंतरिक्ष मिशन Axiom-4 आज सफलतापूर्वक अमेरिका के फ्लोरिडा स्थित NASA के केनेडी स्पेस सेंटर से लॉन्च हुआ। यह लॉन्च भारतीय समयानुसार दोपहर 12 बजे और स्थानीय समय 2:31 AM (ET) पर हुआ। मिशन को SpaceX के नए ड्रैगन अंतरिक्ष यान लॉन्च कॉम्प्लेक्स 39ए के जरिये रवाना […]

नाटो देश भी उठा रहे अमेरिका पर सवाल?, अमेरिकी राष्ट्रपति का रवैया ही जिम्मेदार

नई दिल्ली, 25 जून। आंतरिक अशांति और चुनौतियों से जूझ रहे भीमकाय देश संयुक्त राज्य अमेरिका (USA) की सारी परेशानियों का सबब राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप हैं। वह अपने सोच-विचार और कार्यशैली के कारण देश के भीतर ही नहीं बल्कि सारी दुनिया के लिए विकराल संकटों की बौछार कर रहे हैं। विडम्बना यह कि अपने व्यवहार […]

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह SCO बैठक में भागीदारी के लिए चीन जाएंगे, कई अहम मुद्दों पर चर्चा संभव

नई दिल्ली, 24 जून। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह चीन के किंगदाओ में बुधवार से आयोजित शंघाई सहयोग संगठन (SCO) की दो दिवसीय बैठक में शामिल होंगे। एससीओ बैठक में क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय शांति, सुरक्षा, आतंकवाद के खिलाफ सहयोग और एससीओ सदस्य देशों के रक्षा मंत्रालयों के बीच सहयोग जैसे मुद्दों पर चर्चा की उम्मीद है। […]
Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code