1. Home
  2. हिन्दी
  3. अंतरराष्ट्रीय

अंतरराष्ट्रीय

नेपाल की पीएम सुशीला कार्की बोलीं – ‘Gen-Z विरोध प्रदर्शनों में मारे गए लोगों को शहीद घोषित किया जाएगा’

काठमांडू, 14 सितम्बर। नेपाल की नव नियुक्त अंतरिम प्रधानमंत्री सुशीला कार्की ने रविवार को सिंह दरबार में औपचारिक रूप से पदभार ग्रहण किया। कार्यभार संभालने के बाद कार्की ने अपने पहले संबोधन में कहा कि बीते दिनों Gen-Z के विरोध प्रदर्शनों के दौरान मारे गए लोगों को शहीद घोषित किया जाएगा और मृतकों के परिवारों […]

भारत-नेपाल सीमा पर सामान्य हो रहे हालात, अंतरिम सरकार के गठन के बाद व्यापारिक गतिविधियों में रफ्तार

बहराइच, 14 सितम्बर। नेपाल में अंतरिम सरकार गठित होने के बाद भारत-नेपाल सीमा पर हालात धीरे-धीरे सामान्य होने लगे हैं। शनिवार को रुपईडीहा बॉर्डर पर यात्री वाहन, कार, मोटरसाइकिल, पैदल यात्री और मालवाहक ट्रक गुजरते देखे गए। बड़ी संख्या में कारोबारी ट्रक नेपाल में दाखिल हुए, जिससे व्यापारिक गतिविधियों को तेजी मिली है। हालांकि, आम […]

राष्ट्रपति ट्रंप का फरमान- रूस से तेल आयात बंद करें नाटो देश, चीन पर लगायें 100 प्रतिशत तक टैरिफ

वाशिंगटन, 14 सितंबर। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) के सदस्य देशों से रूस से कच्चे तेल का आयात बंद करने और चीन पर 50 से 100 प्रतिशत तक आयात शुल्क लगाने का आह्वान किया। ट्रंप ने ट्रुथसोशल पर शनिवार को नाटो देशों को लिखे एक पत्र को सार्वजनिक किया […]

नेपाल : काठमांडू वैली में 30 से ज्यादा पुलिस चौकियां और थाने पूरी तरह जलकर खाक, सफाई में जुटे स्वयंसेवक

काठमांडू, 14 सितंबर। नेपाल की पूर्व मुख्य न्यायाधीश सुशीला कार्की के अंतरिम प्रधानमंत्री बनने के बाद से नेपाल की सड़कों पर अब शांति है और हिंसा थम चुकी है। हालात धीरे-धीरे सामान्य हो रहे हैं। लेकिन जो हिंसा भड़की थी, उसमें काठमांडू घाटी में 30 से ज्यादा पुलिस चौकियां और थाने पूरी तरह जलकर खाक […]

डेविस कप : भारत ने लिखा नया अध्याय, सुमित नागल ने स्विट्जरलैंड पर दिलाई ऐतिहासिक जीत

बील (स्विट्जरलैंड), 13 सितम्बर। भारत ने डेविस कप इतिहास में शनिवार यहां नया अध्याय लिखा, जब सुमित नागल ने विश्व ग्रुप एक टाई के पहले उलट एकल रबर में युवा हेनरी बर्नेट को सीधे सेटो में हराकर 3-1 की निर्णायक बढ़त के साथ ही मेहमानों की यूरोपीय दिग्गज स्विट्जरलैंड पर ऐतिहासिक जीत सुनिश्चित की और […]

नेपाल में 5 मार्च को होंगे संसदीय चुनाव, अंतरिम पीएम सुशीला कार्की तब तक दो दर्जन मंत्रालय खुद संभालेंगी

काठमांडू, 13 सितम्बर। Gen-Z के हिंसक प्रदर्शनों के कारण तख्तापलट के बाद सुशीला कार्की की अगुआई में अंतरिम सरकार के गठन के अगले ही दिन संकटग्रस्त संसदीय चुनावों की तारीख सामने आ गई। राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल के कार्यालय ने शनिवार को घोषणा की है कि अगले संसदीय चुनाव पांच मार्च, 2026 को होंगे। यह फैसला नव […]

महिला एशिया कप हॉकी – गत चैम्पियन जापान से बराबरी के बावजूद भारत फाइनल में, चीन से होगी खिताबी टक्कर

हांगझू (चीन), 13 सितम्बर। दो बार के पूर्व चैम्पियन भारत ने शनिवार को यहां 11वें महिला एशिया कप हॉकी टूर्नामेंट के अपने आखिरी सुपर 4 मैच में गत चैम्पियन जापान के खिलाफ शुरुआती बढ़त गंवाकर 1-1 से ड्रॉ खेला। लेकिन वह फाइनल में जगह बनाने में सफल रहा क्योंकि उसके बाद मेजबान चीन ने सुपर […]

पीएम मोदी ने नेपाल की अंतरिम पीएम सुशीला कार्की को दीं शुभकामनाएं

नई दिल्ली, 13 सितम्बर। नेपाल में ‘जेन-जी’ विरोध के कारण हुए तख्तापलट के बाद देश की पूर्व मुख्य न्यायाधीश सुशीला कार्की को अंतरिम सरकार का प्रधानमंत्री बनाया गया है। उन्होंने शुक्रवार शाम को अंतरिम प्रधानमंत्री के तौर पर शपथ ली। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सुशीला कार्की को शुभकामनाएं दी हैं। पीएम मोदी […]

नेपाल से कर्फ्यू हटा, 5 मार्च 2026 से पहले होंगे चुनाव, नवनियुक्त पीएम सुशीला से भारतीय राजदूत ने की मुलाकात

काठमांडू,13 सितंबर। नेपाल में अंतरिम सरकार के गठन के बाद काठमांडू से कर्फ्यू हटा दिया गया है। कर्फ्यू और निषेधाज्ञा को सेना के द्वारा लगाया गया था, जिसे आज सुबह 5 बजे से हटा दिया गया। नेपाल में अंतरिम सरकार के गठन और स्थिति सामान्य होने के बाद सेना ने ये फैसला लिया है। हालांकि […]

सुशीला कार्की बनीं नेपाल की पहली महिला पीएम, पूर्व चीफ जस्टिस ने संभाली अंतरिम सरकार की कमान

काठमांडू, 12 सितम्बर। नेपाल की पूर्व मुख्य न्यायाधीश सुशीला कार्की ने शुक्रवार की शाम अंतरिम सरकार के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली है। राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल ने शीतल निवास में उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। 73 वर्षीय कार्की नेपाल की प्रधानमंत्री बनने वाली पहली महिला हैं। इस प्रकार उन्होंने देश के इतिहास […]
Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code