hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: भारत-नेपाल सीमा पर सामान्य हो रहे हालात, अंतरिम सरकार के गठन के बाद व्यापारिक गतिविधियों में रफ्तार
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > अंतरराष्ट्रीय > भारत-नेपाल सीमा पर सामान्य हो रहे हालात, अंतरिम सरकार के गठन के बाद व्यापारिक गतिविधियों में रफ्तार
अंतरराष्ट्रीयराजनीतिहिन्दी

भारत-नेपाल सीमा पर सामान्य हो रहे हालात, अंतरिम सरकार के गठन के बाद व्यापारिक गतिविधियों में रफ्तार

Revoi Editor
Last updated: September 14, 2025 3:53 pm
Revoi Editor
Published: September 14, 2025
Share
SHARE

बहराइच, 14 सितम्बर। नेपाल में अंतरिम सरकार गठित होने के बाद भारत-नेपाल सीमा पर हालात धीरे-धीरे सामान्य होने लगे हैं। शनिवार को रुपईडीहा बॉर्डर पर यात्री वाहन, कार, मोटरसाइकिल, पैदल यात्री और मालवाहक ट्रक गुजरते देखे गए। बड़ी संख्या में कारोबारी ट्रक नेपाल में दाखिल हुए, जिससे व्यापारिक गतिविधियों को तेजी मिली है।

हालांकि, आम नागरिकों की आवाजाही अब भी सीमित नजर आ रही है। वहीं सीमा चौकियों पर सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह चौकन्नी हैं और हर नागरिक व वाहन की लगातार निगरानी की जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, हालात पहले की तुलना में काफी शांत हैं और उम्मीद है कि आने वाले दिनों में सामान्य जनजीवन पूरी तरह बहाल हो जाएगा।

नेपाल में हाल ही में हुए बड़े पैमाने पर ‘जेन-जी’ विरोध प्रदर्शनों ने देश को हिला दिया था। यह आंदोलन तब शुरू हुआ, जब ओली सरकार ने कई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्मों पर प्रतिबंध लगा दिया। लेकिन जल्द ही यह आंदोलन भ्रष्टाचार, राजनीतिक भाई-भतीजावाद, आर्थिक असमानता और युवाओं में बेरोजगारी जैसे मुद्दों के खिलाफ बड़े जनआंदोलन में बदल गया।

ऑनलाइन प्लेटफॉर्म ‘डिस्कॉर्ड’ जैसे माध्यमों ने इस आंदोलन को संगठित करने में अहम भूमिका निभाई। देखते ही देखते हजारों युवा सड़कों पर उतर आए। आंदोलन हिंसक झड़पों में बदल गया, जिसमें कई लोगों की मौत हो गई और सरकारी भवनों, राजनीतिक दलों के दफ्तरों सहित कई संपत्तियों को नुकसान पहुंचा।

बढ़ते दबाव और हिंसा की घटनाओं के बीच प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली को इस्तीफा देना पड़ा। इसके बाद नेपाल की राजनीति में अहम बदलाव हुआ और पूर्व मुख्य न्यायाधीश सुशीला कार्की को अंतरिम प्रधानमंत्री नियुक्त किया गया। नई सरकार बनने के बाद अब हालात स्थिर होते नजर आ रहे हैं। व्यापार पटरी पर लौट रहा है और कारोबारी वर्ग ने राहत की सांस ली है। हालांकि, आम नागरिकों की आवाजाही को लेकर अभी भी कुछ हिचक बनी हुई है।

You Might Also Like

ऑस्ट्रिया में भारतीय समुदाय से बोले पीएम मोदी – ‘सीना तानकर कहते हैं कि हमने दुनिया को युद्ध नहीं, बुद्ध दिए’
पीएम मोदी ने वडोदरा में देश के पहले सैन्य विमान विनिर्माण संयंत्र की रखी आधारशिला
जम्मू-कश्मीर : गुलाम नबी आजाद के समर्थन में 50 से अधिक नेताओं ने छोड़ी कांग्रेस पार्टी
स्विस ओपन बैडमिंटन : चिराग शेट्टी व सात्विकसाइराज की भारतीय जोड़ी फाइनल में पहुंची
वायनाड भूस्खलन में जीवित बचे लोग ड्रोन से खोजे जा रहे , अब तक 210 शव बरामद, 300 लोग अब भी लापता
TAGGED:formation of interim governmentIndo-Nepal borderSituation is becoming normal
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
राजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

जेपीएससी-JSSC भर्ती विवाद: राहुल गांधी ने छात्रों से फोन पर की बातचीत, कहा- व्हाट्सएप पर भेजें मांगों का ज्ञापन

August 7, 2026

रिजिजू का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- महिला आरक्षण विधेयक के समर्थन में नहीं होनी चाहिए दिक्कत

झारखंड : छात्रों की सरकार के साथ पहले दौर की बातचीत खत्म, आंदोलन जारी रखने पर अडिग

तमिलनाडु के सीएम विजय को राहत : पत्नी संगीता ने वापस ली तलाक की अर्जी

टीडीपीएल की सभी परीक्षाएं रद्द करने की मांग, देवेंद्रनाथ महतो बोले- आश्वासन नहीं, ठोस कार्रवाई चाहिए

सलमान खान के घर के बाहर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी की मौत, हार्ट अटैक की आशंका

Aban Ahmed : प्रयागराज पहुंचा अबान का शव, अतीक-अशरफ और असद की कब्र के पास होगा सुपुर्द-ए-खाक

बांग्लादेश ने बिजली व गैस संकट के बीच भारत से अधिक डीजल सप्लाई की अपील की

Maharashtra News: आतंकवाद पर महाराष्ट्र सरकार का बड़ा एक्शन, 114 कट्टरपंथी प्रकाशनों पर लगाया प्रतिबंध

National Handloom Day 2026: पीएम मोदी बोले- हथकरघा क्षेत्र आत्मनिर्भर भारत और महिला सशक्तिकरण का मजबूत आधार

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?