hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: डेविस कप : भारत ने लिखा नया अध्याय, सुमित नागल ने स्विट्जरलैंड पर दिलाई ऐतिहासिक जीत
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Have an existing account? Sign In
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > खेल > डेविस कप : भारत ने लिखा नया अध्याय, सुमित नागल ने स्विट्जरलैंड पर दिलाई ऐतिहासिक जीत
खेलअंतरराष्ट्रीयहिन्दी

डेविस कप : भारत ने लिखा नया अध्याय, सुमित नागल ने स्विट्जरलैंड पर दिलाई ऐतिहासिक जीत

Revoi Editor
Last updated: September 14, 2025 2:04 am
Revoi Editor
Published: September 13, 2025
Share
SHARE

बील (स्विट्जरलैंड), 13 सितम्बर। भारत ने डेविस कप इतिहास में शनिवार यहां नया अध्याय लिखा, जब सुमित नागल ने विश्व ग्रुप एक टाई के पहले उलट एकल रबर में युवा हेनरी बर्नेट को सीधे सेटो में हराकर 3-1 की निर्णायक बढ़त के साथ ही मेहमानों की यूरोपीय दिग्गज स्विट्जरलैंड पर ऐतिहासिक जीत सुनिश्चित की और उन्हें पहली बार डेविस कप क्वालीफायर्स में स्थान दिला दिया।

स्विस टेनिस एरेना के इनडोर हार्ड कोर्ट पर भारत ने दूसरे दिन की शुरुआत की तो उसके पास नागल व नवागंतुक दक्षिणेश्वर सुरेश की प्रभावशाली एकल जीत के बाद 2-0 की अहम बढ़त थी और बचे युगल व दोनों उलट एकल यानी क्वालीफायर में प्रवेश के लिए तीन मैचों में सिर्फ एक जीत की दरकार थी।

बालाजी व बोल्लीपल्ली को युगल में हार का सामना करना पड़ा था

हालांकि दिन की शुरुआत एन श्रीराम बालाजी व ऋत्विक बोल्लीपल्ली की युगल मुकाबले में जैकब पॉल व डोमिनिक स्ट्राइकर के खिलाफ करीबी हार के साथ हुई। दो घंटे 26 मिनट तक खिंचा यह मुकाबला भारत ने 7-6 (3) 4-6 5-7 से गंवाया।

नागल ने बर्नेट पर आसान जीत से सुनिश्चित की यादगार जीत

फिलहाल स्विस टीम ने नागल के खिलाफ महत्वपूर्ण चौथे रबर के लिए जेरोम किम के बजाय जूनियर ऑस्ट्रेलियाई ओपन चैम्पियन 18 वर्षीय हेनरी बर्नेट को उतारकर एक रणनीतिक बदलाव किया। लेकिन बर्नेट की आक्रामक खेल शैली के कारण कई अनावश्यक गलतियां नागल के लिए लाभकारी साबित हुआ, जिन्होंने 6-1, 6-3 की आसान जीत से भारत की यादगार सफलता सुनिश्चित कर दी।

Tricolour shines bright Switzerland…🇮🇳🎾✅🔥

32 years later, India conquered Europe…🙌#DavisCup pic.twitter.com/sD77TM524p

— All India Tennis Association (@AITA__Tennis) September 13, 2025

विदेश कोर्ट पर 1993 के बाद से किसी यूरोपीय टीम के खिलाफ पहली जीत

वस्तुतः 1993 के डेविस कप क्वार्टर फाइनल में लिएंडर पेस व रमेश कृष्णन की अगुआई में फ्रांस के खिलाफ जीत के बाद से किसी यूरोपीय टीम पर विदेशी कोर्ट पर भारत की यह पहली जीत है। भारत को यूरोपीय टीम के खिलाफ पिछली सफलता 2022 में दिल्ली के ग्रास कोर्ट पर खेले गए घरेलू मुकाबले में डेनमार्क के खिलाफ मिली थी। डेविस कप क्वालीफायर्स का पहला दौर जनवरी 2026 में होना है।

नागल बोले – ‘यहां तक पहुंचने के लिए हमने कड़ी मेहनत की है’

पिछले वर्ष शीर्ष 100 में रहने के बाद अब शीर्ष 300 में बने रहने के लिए संघर्षरत 290वीं रैंकिग के 28 वर्षीय नागल ने कहा, यह बहुत मायने रखता है। यूरोप में जीत हासिल किए हमें काफी समय हो गया है। यहां तक पहुंचने के लिए हमने कड़ी मेहनत की है। हमने एक-दूसरे को कड़ी टक्कर दी, मैं इस जीत से बहुत खुश हूं।’

नागल ने कहा, ‘युगल मुकाबला कड़ा था, दोनों टीमों का टेनिस का स्तर बहुत ऊंचा था। मैं इस मैच को खेलने से ज्यादा मैदान के बाहर पसीना बहा रहा था। युवा खिलाड़ी हमेशा मुश्किल होते हैं, आपको नहीं पता होता कि आगे क्या होने वाला है।’

गौरतलब है कि सितम्बर, 2023 में मोरक्को के खिलाफ अपने आखिरी मैच के बाद से यह नागल की डेविस कप प्रतियोगिता में वापसी थी और उनकी मौजूदगी प्रभावशाली साबित हुई। यह जीत कप्तान रोहित राजपाल की 2019 में महेश भूपति से पदभार संभालने के बाद पहली महत्वपूर्ण उपलब्धि है, जो विशेष रूप से विदेशी धरती पर मिली जीत के लिए उल्लेखनीय है।

You Might Also Like

उत्तर प्रदेश : मनीष हत्याकांड में गोरखपुर के डीएम और एसएसपी के खिलाफ एफआईआर
कर्नाटक सरकार का सख्त फैसला : कर्मचारियों को सुबह 10 बजे तक ऑफिस पहुंचना अनिवार्य, ‘कर्तव्य’ ऐप से हाजिरी
गाजा युद्ध विराम समझौते पर चर्चा के लिए इजरायली टीम जाएगी काहिरा : नेतन्याहू
देशभर धूमधाम से मनाई जा रही ईद : पीएम मोदी ने देशवासियों को दी ईद-उल-फितर और नवरोज़ की बधाई
सीएम योगी का आह्वान – तकनीकी एवं व्यावसायिक शिक्षा के विद्यार्थियों को उद्योगों से जोड़ें 
TAGGED:Davis Cuphistoric win over SwitzerlandIndia writes a new chapterSumit Nagal gives historic wintennis
Share This Article
Facebook Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
कारोबारमहत्वपूर्ण कहानियांराष्ट्रीयहिन्दी

मिडिल ईस्ट तनाव के बीच कच्चा तेल 83 डॉलर प्रति बैरल के पार, सप्लाई पर बढ़ी चिंता

Revoi Editor
Revoi Editor
March 5, 2026
દક્ષિણના દ્વારિકામાં પીએમની ભક્તિ, ગુરુવાયુરપ્પન મંદિર પહોંચ્યા મોદી
भारतीय नौसेना ने स्वदेशी साधक और बूस्टर के साथ ब्रह्मोस मिसाइल का किया सफल परीक्षण
हरियाणा में अब ASI ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में लिखा – IPS पूरन कुमार ने किया परेशान, DGP साहब ईमानदार
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव बोले – रेल परियोजनाओं के विकास के लिए यूपी को 19575 करोड़ रुपये आवंटित
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?