1. Home
  2. कारोबार

कारोबार

शेयर बाजार ने बनाया उच्चतम स्तर का नया रिकॉर्ड, सेंसेक्स 86000 के पार जाकर लौटा, निफ्टी में भी मामूली बढ़त

मुंबई, 27 नवम्बर। सकारात्मक वैश्विक रुझानों और विदेशी कोषों की लिवाली के बीच भारतीय शेयर बाजार ने गुरुवार को शुरुआती कारोबार में उच्चतम स्तर का नया रिकॉर्ड बनाया, लेकिन ऊंचे स्तरों पर मुनाफा वसूली के चलते दोनों बेंचमार्क इंडेक्स ने अपनी तेजी खो दी। इस क्रम में बीएसई सेंसेक्स पहली बार 86,000 का स्तर पार […]

अदाणी डिफेंस ने भारत की फ्लाइट ट्रेनिंग कंपनी एफएसटीसी का ₹820 करोड़ अधिग्रहण कर पायलट प्रशिक्षण क्षमता बढ़ाई

अहमदाबाद, 27 नवंबर 2025: अदाणी डिफेंस सिस्टम्स एंड टेक्नोलॉजीज लिमिटेड (एडीएसटीएले) ने प्राइम ऐरो सर्विसेज एलएलपी के साथ मिलकर फ्लाइट सिमुलेशन टेक्निक सेंटर प्राइवेट लिमिटेड (एफएसटीसी) में बहुमत हिस्सेदारी के अधिग्रहण के लिए ₹820 करोड़ के एंटरप्राइज वैल्यू पर समझौते को अंतिम रूप दिया है। एफएसटीसी भारत की सबसे बड़ी इंडिपेंडेंट फ्लाइट ट्रेनिंग और सिमुलेशन […]

Share Market: शेयर बाजार में तूफानी तेजी, रिकॉर्ड हाई पर पहुंचा निफ्टी, सेंसेक्स ने भी लगाई 300 अंकों की छलांग

मुंबई, 27 नवंबर। भारतीय शेयर बाजार में गुरुवार सुबह से ही उत्साह का माहौल देखने को मिला। वैश्विक संकेतों की मजबूती, फेड रेट कट की उम्मीदों और विदेशी निवेशकों की शॉर्ट पोजिशन के अनुकूल सेटअप ने घरेलू बाजार में नई जान फूंक दी। इसका नतीजा यह हुआ कि निफ्टी 50 ने 14 महीने बाद नया […]

शेयर बाजार की जबर्दस्त दहाड़, अमेरिका में नीतिगत दर घटने की उम्मीद से सेंसेक्स 1022 अंक चढ़ा, निफ्टी भी रिकॉर्ड स्तर के निकट

मुंबई,  26 नवम्बर। लगातार तीन कारोबारी सत्र में गिरावट के बाद भारतीय शेयर बाजार ने बुधवार को जबर्दस्त दहाई लगाई और अमेरिका में अगले माह ब्याज दरें घटने की संभावना और विदेशी निवेशकों की वापसी के संकेतों से बाजार में चौतरफा खरीदारी का यह असर रहा कि बीएसई सेंसेक्स 1,000 अंक से अधिक चढ़ गया […]

मोदी कैबिनेट ने ‘सिंटर्ड रेयर अर्थ परमानेंट मैग्नेट की मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा देने की स्कीम’ को दी मंजूरी

नई दिल्ली, 26 नवम्बर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बुधवार को 7280 करोड़ रुपये के वित्तीय परिव्यय के साथ ‘सिंटर्ड रेयर अर्थ परमानेंट मैग्नेट की मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा देने की योजना’ को मंजूरी दे दी। 6,000 एमटीपीए आरईपीएम मैन्युफैक्चरिंग को स्थापित करना इस पहल का उद्देश्य केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने […]

भारतीय अर्थव्यवस्था इस वित्त वर्ष में 4 ट्रिलियन डॉलर पार करेगी : CEA नागेश्वरन

नई दिल्ली, 25 नवम्बर। मुख्य आर्थिक सलाहकार (CEA) वी. अनंथा नागेश्वरन ने मंगलवार को कहा कि भारत की अर्थव्यवस्था वित्त वर्ष 26 में 4 ट्रिलियन डॉलर का आंकड़ा पार कर सकती है। आईवीसीए ग्रीन रिटर्नस समिट 2025 में उन्होंने कहा कि भारत 3.0 ट्रिलियन डॉलर के साथ वर्तमान में दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था […]

एफआईआई की बड़ी बिकवाली से शेयर बाजार में लगातार तीसरे दिन गिरावट, सेंसेक्स 314 अंक टूटा, निफ्टी 75 अंक कमजोर

मुंबई, 25 नवम्बर। विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) की बड़े स्तर पर पूंजी निकासी के बीच आईटी और वाहन शेयरों में बिकवाली से भारतीय शेयर बाजार में मंगलवार को लगातार तीसरे कारोबारी सत्र में गिरावट जारी रही। उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में दोनों बेंचमार्क इंडेक्स ने न सिर्फ शुरुआती बढ़त गंवाई वरन अंत में लाल निशान पर […]

Share Market : शेयर बाजार में आज धीमी शुरुआत, सेंसेक्स-निफ्टी दोनों फ्लैट खुले

मुंबई, 25 नवंबर। शेयर बाजार में आज सपाट शुरुआत हुई। दोनों प्रमुख सूचकांक बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी शुरुआती कारोबार में हरे रंग के निशान पर खुले। एनएसई निफ्टी 50 20 अंक या 0.08% गिरकर 25,940 पर खुला। बीएसई सेंसेक्स 86 अंक या 0.10% गिरकर 84,815 पर खुला। बैंक निफ्टी 38 अंक या 0.06% गिरकर […]

शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन गिरावट, सेंसेक्स 85000 से नीचे फिसला, निफ्टी 109 अंक कमजोर

मुंबई, 24 नवम्बर। सतर्क निवेशकों की अंतिम समय में बिकवाली और किसी ठोस संकेतक के अभाव में भारतीय शेयर बाजार ने लगातार दूसरे कारोबारी सत्र में गिरावट देखी और दोनों बेंचमार्क इंडेक्स ने न सिर्फ शुरुआती बढ़त गंवाई वरन एक सीमित दायरे में कारोबार करने के बाद लाल निशान पर बंद हुए। इस क्रम में […]

Stock Market: मजबूती के साथ खुला घरेलू शेयर बाजार, सेंसेक्स 195 अंक उछला, निफ्टी 26,100 के पार

मुंबई, 24 नवंबर। सप्ताह के पहले कारोबारी दिन यानी सोमवार को घरेलू शेयर बाजार ने मजबूत शुरुआत की। सुबह 9 बजकर 15 मिनट पर बाजार खुलते ही एक समय में 195.05 अंक की उछाल के साथ 85,426.97 के लेवल पर कारोबार करता दिखा। इसी समय, एनएसई निफ्टी भी 43.20 अंक की बढ़त के साथ 26,111.35 […]
Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code