hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: राज ठाकरे के खिलाफ औरंगाबाद में केस दर्ज, मनसे प्रमुख के आवास के बाहर भारी पुलिस बल तैनात
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राजनीति > राज ठाकरे के खिलाफ औरंगाबाद में केस दर्ज, मनसे प्रमुख के आवास के बाहर भारी पुलिस बल तैनात
राजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

राज ठाकरे के खिलाफ औरंगाबाद में केस दर्ज, मनसे प्रमुख के आवास के बाहर भारी पुलिस बल तैनात

Vinayak Barot
Last updated: May 3, 2022 9:59 pm
Vinayak Barot
Published: May 3, 2022
Share
SHARE

मुंबई, 3 मई। लाउडस्पीकर विवाद के चलते महाराष्ट्र में गरम हो उठी सियासत के बीच महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के प्रमुख राज ठाकरे के खिलाफ औरंगाबाद पुलिस ने केस दर्ज किया है। और ठाकरे के खिलाफ मामला दर्ज होने के तुरंत बाद मंगलवार को यहां उनके आवास के बाहर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। इसी क्रम में ठाकरे की पत्नी शर्मिला ठाकरे शिवाजी पार्क स्थित आवास छोड़ अन्यत्र चली गई हैं।

वस्तुतः औरंगाबाद पुलिस ने गत एक मई को एक रैली में ठाकरे के भाषण को लेकर मंगलवार को उनके खिलाफ मामला दर्ज किया। पुलिस ने उनकी जनसभा के वायरल वीडियो को देखकर मामला दर्ज किया था।

राज ठाकरे ने मस्जिदों के बाहर तेज आवाज में हनुमान चालीसा बजाने की दी है चेतावनी

मस्जिदों में लाउडस्पीकरों के इस्तेमाल को लेकर चल रहे राजनीतिक विवाद के बीच राज ठाकरे ने रविवार को औरंगाबाद के सांस्कृतिक मंडल मैदान में एक सभा को संबोधित करते हुए कहा था कि अगर लाउडस्पीकर नहीं हटाए गए तो 4 मई से अजान (मुसलमानों द्वारा प्रार्थना के लिए एक कॉल) की तुलना में हनुमान चालीसा दोगुनी आवाज में बजायी जाएगी।

ठाकरे ने कहा था, ‘आज महाराष्ट्र (महाराष्ट्र दिवस) का पहला दिन है। मैं अब से चौथे दिन से नहीं सुनूंगा। हम जहां भी लाउडस्पीकर देखेंगे, लाउडस्पीकर के सामने डबल वॉल्यूम में हनुमान चालीसा का भी जाप करेंगे।’ उन्होंने यह भी घोषणा की थी कि वह मराठवाड़ा, विदर्भ और अन्य शहरों में भी और रैलियां करेंगे।

इस बीच, महाराष्ट्र के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) रजनीश सेठ ने कहा कि महाराष्ट्र पुलिस का पूरा बल कानून-व्यवस्था की किसी भी स्थिति से निबटने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा, ‘औरंगाबाद के पुलिस आयुक्त किसी के भी खिलाफ काररवाई करने में सक्षम हैं। वह राज ठाकरे की रैली के वीडियो देख रहे हैं और अगर उन्हें इसमें कुछ भी गलत लगता है तो वह आज ही काररवाई करेंगे।’

सीएम उद्धव की गृह मंत्री दिलीप पाटिल के साथ बैठक

उधर मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने मौजूदा स्थिति को देखते हुए राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा के लिए मंगलवार को गृह मंत्री दिलीप वालसे पाटिल के साथ बैठक की। मुख्यमंत्री ने आदेश दिया कि पुलिस कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए हर संभव उपाय करे और किसी के आदेश का इंतजार न करे। ठाकरे ने डीजीपी रजनीश सेठ के साथ भी टेलीफोन पर बातचीत की।

You Might Also Like

Delhi Liquor Policy: ED की छापेमारी पर सिसोदिया ने दी प्रतिक्रिया, कहा- कुछ नहीं निकलेगा…
पीएम मोदी ने बांटे 51 हजार नियुक्ति पत्र, कहा- युवा सशक्तिकरण सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता
भाजपा संसदीय दल की बैठक खत्म, प्रधानमंत्री मोदी ने सभी सांसदों को दिया ‘स्पेशल टास्क’
कोरोना आंकड़ों पर राहुल गांधी ने फिर साधा निशाना, बोले – ‘झूठ और खोखले नारों का सीक्रेट मंत्रालय’
पूर्व भारतीय क्रिकेटर डेविड जॉनसन ने की आत्महत्या, बेंगलुरु में निजी अपार्टमेंट की चौथी मंजिल से लगा दी छलांग
TAGGED:loudspeaker controversyMNS chiefRaj Thackeray Aurangabad
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
राष्ट्रीयहिन्दी

Chamba Bus Accident : चंबा में दर्दनाक बस हादसा, ड्राइवर-कंडक्टर समेत 7 की मौत; 11 घायल

August 8, 2026

मायावती का सपा पर हमला, बोलीं- ‘PDA’ में पिछड़े से अब ‘पंडित’ तक पहुंची राजनीति

सलमान खान के घर के बाहर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी की मौत, हार्ट अटैक की आशंका

बांग्लादेश ने बिजली व गैस संकट के बीच भारत से अधिक डीजल सप्लाई की अपील की

IIT Delhi Convocation: PM मोदी आज आईआईटी दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल, ‘परम प्रज्ञा’ सुपरकंप्यूटिंग सेंटर का करेंगे उद्घाटन

‘मेरे मित्र, धन्यवाद’ : नेतन्याहू ने पीएम मोदी का जताया आभार, भारत-इजराइल रिश्ते मजबूत करने पर जोर

दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट; जानें अगले 5 दिनों का हाल

India-Cyprus Agreement : भारतीय कामगारों के लिए बड़ी पहल, भारत-साइप्रस माइग्रेशन समझौते को जल्द अंतिम रूप देने पर जोर

NSF कॉन्क्लेव में बोले खेल मंत्री मांडविया- ‘चयन प्रक्रिया निष्पक्ष हो, किसी एथलीट के साथ नाइंसाफी नहीं होनी चाहिए’

टीडीपीएल की सभी परीक्षाएं रद्द करने की मांग, देवेंद्रनाथ महतो बोले- आश्वासन नहीं, ठोस कार्रवाई चाहिए

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?