hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: कैरेबियाई दिग्गज ब्रावो का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलेंगे आखिरी मैच
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > खेल > कैरेबियाई दिग्गज ब्रावो का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलेंगे आखिरी मैच
खेलहिन्दी

कैरेबियाई दिग्गज ब्रावो का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलेंगे आखिरी मैच

Vinayak Barot
Last updated: November 5, 2021 5:12 pm
Vinayak Barot
Published: November 5, 2021
Share
SHARE

अबु धाबी, 5 नवंबर। वेस्टइंडीज के दिग्गज क्रिकेटर ड्वेन ब्रावो ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी है। यहां जाएद क्रिकेट स्टेडियम में गुरुवार की रात टी20 विश्व कप के सुपर12 चरण में श्रीलंका के हाथों गत चैंपियन वेस्टइंडीज की पराजय के बाद ब्रावो ने फेसबुक लाइव शो में पूर्व कप्तान डॉरेन सैमी और कमेंटेटर एलेक्स जॉर्डन के साथ बातचीत के दौरान संन्यास की पुष्टि की।

गौरतलब है कि ग्रुप एक के मैच में श्रीलंका के हाथों 20 रनों से पराजय के साथ ही वेस्टइंडीज की स्पर्धा से छुट्टी हो गई। हालांकि उसे अभी शनिवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपना पांचवां व अंतिम लीग मैच खेलना है। ब्रावो ने कहा कि वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वेस्टइंडीज के लिए अपना आखिरी इंटरनेशनल मैच खेलेंगे।

38 वर्षीय हरफनमौला ब्रावो ब्रावो ने कहा, ‘मुझे लगता है कि समय आ गया है। मेरा करिअर बहुत अच्छा रहा है। 18 वर्षों तक वेस्टइंडीज का प्रतिनिधित्व करने के दौरान मैंने कुछ उतार-चढ़ाव देखे। लेकिन जब मैं पीछे मुड़कर इसे देखता हूं तो मैं इस क्षेत्र और कैरेबियाई लोगों का इतने लंबे समय तक प्रतिनिधित्व करने के लिए बहुत आभार जताता हूं। अपने करिअर में तीन आईसीसी खिताब जीतना बड़ी उपलब्धि रही।’

2019 में संन्यास तोड़कर वापसी की थी

वैसे देखा जाए तो ब्रावो ने दूसरी बार अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने का एलान किया है। इससे पहले 2018 में भी उन्होंने संन्यास की घोषणा की थी, लेकिन 2019 में उन्होंने संन्यास तोड़कर वापसी की थी। ब्रावो ने अब तक वेस्टइंडीज के लिए 294 अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों (टेस्ट, एक दिनी और टी20) में 6,413 रन बनाने के अलावा 363 विकेट भी चटकाए हैं।

‘अब युवा पीढ़ी के साथ अपना अनुभव साझा करूंगा’

ब्रावो ने कहा, ‘यह विश्व कप वैसा नहीं रहा, जिसकी हमें उम्मीद थी। हमें खुद के लिए खेद नहीं करना चाहिए, यह एक कठिन प्रतियोगिता थी और हमें अपना सिर ऊंचा रखना होगा। मेरे पास अब जो भी अनुभव और जानकारी है, उसे मैं युवा खिलाड़ियों के साथ साझा करने की कोशिश करना चाहता हूं। मुझे लगता है कि सफेद गेंद के प्रारूप में वेस्टइंडीज क्रिकेट का भविष्य उज्ज्वल है और हमारे लिए यह महत्वपूर्ण है कि हम खिलाड़ियों का समर्थन करते रहें और उन्हें प्रोत्साहित करते रहें।’

You Might Also Like

राष्ट्रमंडल खेल 2026 : भारोत्तोलन में मिले और 2 पदक, ज्ञानेश्वरी ने जीता रजत, बिंदियारानी को कांस्य
बीएचयू में शर्मनाक हरकत : बदमाशों ने आईआईटी की छात्रा के कपड़े उतारे, वीडियो बनाया, विरोध में सड़कों पर उतरे छात्र
उप राष्ट्रपति चुनाव के लिए भाजपा सांसदों की कार्यशाला, सबसे पीछे वाली सीट पर बैठे पीएम मोदी
इशिबा शिगेरु को जापान के 102वें प्रधानमंत्री के रूप में नामित किया गया
सीएम केजरीवाल भी पहलवानों का समर्थन करने जंतर-मंतर पहुंचे, कहा – गलत काम करने वालों को फांसी की सजा हो
TAGGED:Bravo retiresCaribbean all-rounderCricketDwayne Bravowest indies
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
राष्ट्रीयदेश-विदेशमहत्वपूर्ण कहानियांहिन्दी

Rabindranath Tagore Death Anniversary : राष्ट्रपति नहीं, नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, ओम बिड़ला से योगी तक ने किया नमन

August 7, 2026

थाईलैंड : 9वीं कक्षा के छात्र ने पहले दादा-दादी की हत्या की, फिर स्कूल पहुंचकर 5 शिक्षकों को उतारा मौत के घाट

कोरिया मास्टर्स : अश्मिता की टॉप सीड पर स्तब्धकारी जीत, रक्षिता ने तन्वी को बाहर किया, सेमीफाइनल में आमने-सामने

तमिलनाडु के सीएम विजय को राहत : पत्नी संगीता ने वापस ली तलाक की अर्जी

Instagram CSEAM: इंस्टाग्राम पर बच्चों के यौन शोषण से जुड़े 50 से अधिक मामलों पर NHRC सख्त, Meta को नोटिस

शेयर बाजार में गिरावट के साथ कारोबारी सप्ताह का समापन, सेंसेक्स 456 अंक टूटा, निफ्टी 65 अंक कमजोर

Weather Update : देश के कई हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में जलभराव से बिगड़े हालात

Aban Ahmed : प्रयागराज पहुंचा अबान का शव, अतीक-अशरफ और असद की कब्र के पास होगा सुपुर्द-ए-खाक

दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट; जानें अगले 5 दिनों का हाल

Maharashtra News: आतंकवाद पर महाराष्ट्र सरकार का बड़ा एक्शन, 114 कट्टरपंथी प्रकाशनों पर लगाया प्रतिबंध

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?