1. Home
  2. हिन्दी
  3. राष्ट्रीय
  4. Budget Session : लोकसभा में विपक्ष का जोरदार हंगामा, कार्यवाही 9 मार्च तक के लिए स्थगित
Budget Session : लोकसभा में विपक्ष का जोरदार हंगामा, कार्यवाही 9 मार्च तक के लिए स्थगित

Budget Session : लोकसभा में विपक्ष का जोरदार हंगामा, कार्यवाही 9 मार्च तक के लिए स्थगित

0
Social Share

नई दिल्ली, 13 फरवरी। लोकसभा की कार्यवाही विपक्ष के हंगामे के कारण नौ मार्च को सुबह 11 बजे तक के लिए शुक्रवार को स्थगित कर दी गयी। बजट सत्र 28 जनवरी को शुरू हुआ था और एक फरवरी को वित्तीय वर्ष 2026-27 का बजट पेश किया गया था। इस सत्र की शुरुआत राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के दोनों सदनों के सदस्यों की संयुक्त बैठक को संबोधित करने से हुई थी।

बजट सत्र का दूसरा चरण नौ मार्च से शुरू होगा, जो दो अप्रैल तक चलेगा। एक बार के स्थगन के बाद शुक्रवार दोपहर 12 बजे सदन की कार्यवाही जब दोबारा शुरू हुई तो पीठासीन अधिकारी संध्या राय ने विधायी दस्तावेज सदन के पटल पर रखवाये। इसके बाद संध्या राय ने सदन की कार्यवाही नौ मार्च को सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी। इसके पहले आज की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्षी दलों के सदस्य केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी के इस्तीफे की मांग को लेकर हंगामा करने लगे।

संध्या राय ने पूर्व सदस्य भगवान दास राठौर के निधन की सूचना दी। राठौर का 80 वर्ष की आयु में 21 जनवरी 2026 को उत्तराखंड के हरिद्वार में निधन हुआ। राठौर छठी और नौवीं लोक सभा के सदस्य रहे। सदस्यों ने मौन रहकर राठौर को श्रद्धांजलि दी। इसके बाद संध्या राय ने प्रश्न काल के लिए कांग्रेस के उज्जवल रमन सिंह का नाम पुकारा तभी विपक्ष के सदस्य आसान के बीचों-बीच आकर नारेबाजी करने लगे।

विपक्ष के सदस्य ‘हरदीप सिंह पुरी इस्तीफा दो’ के नारे लगाने लगे। हंगामे के बीच केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जे पी नड्डा ने कोडीन सीरप से हुई मौत के एक पूरक प्रश्न का जवाब देते हुए कहा कि किसी भी राज्य या केंद्र शासित प्रदेश में कोडीन सीरप के कारण मौत नहीं हुई है, इसलिए इसलिए मुआवजा देने का प्रश्न नहीं उठता है। श्रीमती राय ने सदस्यों से अपने स्थान पर जाने और प्रश्न काल चलाने में सहयोग करने का आग्रह किया लेकिन हंगामा नहीं थमा, जिस पर उन्होंने कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी थी।

Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code