hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: बजट सत्र : हरभजन सिंह बोले- सोशल मीडिया पर अश्लीलता से किशोरों पर पड़ रहा है दुष्प्रभाव
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राष्ट्रीय > बजट सत्र : हरभजन सिंह बोले- सोशल मीडिया पर अश्लीलता से किशोरों पर पड़ रहा है दुष्प्रभाव
राष्ट्रीयहिन्दी

बजट सत्र : हरभजन सिंह बोले- सोशल मीडिया पर अश्लीलता से किशोरों पर पड़ रहा है दुष्प्रभाव

Revoi Editor
Last updated: March 12, 2026 2:11 pm
Revoi Editor
Published: March 12, 2026
Share
SHARE

नई दिल्ली, 12 मार्च। सोशल मीडिया पर उपलब्ध अश्लील सामग्री, पोर्नोग्राफी को बच्चों के लिए खतरनाक एवं नुकसानदेह बताते हुए राज्यसभा में बृहस्पतिवार को आम आदमी पार्टी के सदस्य हरभजन सिंह ने कहा कि बच्चों को बेहतर एवं जिम्मेदार नागरिक बनाने के लिए इस पर रोक लगाना बहुत जरूरी है। शून्यकाल के दौरान आम आदमी पार्टी के हरभजन सिंह ने यह मुद्दा उठाते हुए कहा कि सोशल मीडिया बहुत कुछ सिखाता है और संकट के समय उपयोगी भी होता है लेकिन दुख की बात यह है कि सोशल मीडिया पर अश्लील सामग्री, पोर्नोग्राफी उपलब्ध है।

उन्होंने कहा कि बच्चे सोशल मीडिया का उपयोग जरूर करते हैं और विभिन्न शोध बताते हैं कि बच्चे सोशल मीडिया पर अश्लील सामग्री, पोर्नोग्राफी देखते हैं। सिंह ने कहा ”इसमें कोई दो राय नहीं है कि इससे नैतिकता का पतन होता है। 13-14 साल का बच्चा जो सीखने की उम्र में है, उसके अंदर जिज्ञासा चरम पर है और अगर वह सोशल मीडिया पर सोशल मीडिया पर अश्लील सामग्री, पोर्नोग्राफी देखता है तो उसके मन में महिलाओं के प्रति सम्मान की भावना कैसे जाग सकती है। वह तो उन्हें उपभोग की वस्तु समझेगा।”

उन्होंने कहा कि कई देशों में सोशल मीडिया पर अश्लील सामग्री, पोर्नोग्राफी पर प्रतिबंध लगा दिया है। उन्होंने कहा कि ब्रिटेन, सीरिया इसके उदाहरण हैं। कई देशों तो बच्चों के लिए सोशल मीडिया को ही नुकसानदेह मानते हुए इस पर प्रतिबंध लगा दिया है। ”विकसित देश इस समस्या के खतरे को भांप चुके हैं।”

सिंह ने कहा कि भारत जैसे देश की सभ्यता नारी सम्मान और पारिवारिक मूल्यों पर आधारित है। ”हमें अपने बच्चों को बचाने के लिए कदम उठाने होंगे। इसके लिए सोशल मीडिया पर अश्लील सामग्री, पोर्नोग्राफी पर प्रतिबंध लगाया जाए और निगरानी व्यवस्था को कठोर किया जाए।” उन्होंने कहा ”अभिभावकों को भी चाहिए कि वे अपने बच्चों पर नजर रखें और उन्हें सोशल मीडिया का सुरक्षित उपयोग करने दें। बच्चे देश का भविष्य हैं और उन्हें बेहतर एवं जिम्मेदार नागरिक बनाना हमारी जिम्मेदारी है।”

You Might Also Like

स्टार्टअप इंडिया के 10 साल पूरे : पीएम मोदी ने कहा, स्टार्टअप्स देश की अर्थव्यवस्था और समाज के भविष्य के इंजन
गौरी लंकेश हत्याकांड के आरोपित मोहन नायक को कर्नाटक हाईकोर्ट ने दी जमानत
पूर्व केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता मोहसिना किदवई का निधन
ममता बनर्जी का भाजपा पर प्रहार – ‘संविधान बदलने की हो रही कोशिश, इतिहास बदला जा रहा…ऐसा नहीं होने दूंगी’
बांग्लादेश चुनाव : बीएनपी को 209 सीटों के साथ स्पष्ट बहुमत
TAGGED:Aam Aadmi Partyformer cricketerHARBHAJAN SINGHobscene contentpornographyrajya sabhasocial media
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
राजनीतिराज्यराष्ट्रीयहिन्दी

तमिलनाडु के सीएम विजय को राहत : पत्नी संगीता ने वापस ली तलाक की अर्जी

August 7, 2026

ऊना दलित अत्याचार केस : आरोपियों के बरी होने पर मायावती का हमला, गुजरात सरकार से हाईकोर्ट में सख्त पैरवी की मांग

मोहन भागवत के जेन-जी बयान का भाजपा सांसदों ने किया समर्थन, बोले- युवा विपक्ष के बहकावे में नहीं आएगा

पंजाब में फिर अकाली दल-भाजपा गठबंधन की अटकलें : सुखबीर बादल ने पीएम मोदी से की मुलाकात, AAP ने कसा तंज

थाईलैंड : 9वीं कक्षा के छात्र ने पहले दादा-दादी की हत्या की, फिर स्कूल पहुंचकर 5 शिक्षकों को उतारा मौत के घाट

भारतीय नाविकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, खाड़ी क्षेत्र में 24 घंटे हेल्पलाइन सक्रिय : विदेश मंत्रालय

Maharashtra News: आतंकवाद पर महाराष्ट्र सरकार का बड़ा एक्शन, 114 कट्टरपंथी प्रकाशनों पर लगाया प्रतिबंध

Share Market Today: गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 267 अंक टूटा, निफ्टी 24,600 के नीचे

Aban Ahmed : प्रयागराज पहुंचा अबान का शव, अतीक-अशरफ और असद की कब्र के पास होगा सुपुर्द-ए-खाक

Chamba Bus Accident : चंबा में दर्दनाक बस हादसा, ड्राइवर-कंडक्टर समेत 7 की मौत; 11 घायल

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?