1. Home
  2. हिंदी
  3. बॉलीवुड
  4. वृंदावन पहुंचीं बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने श्री बांके बिहारी के दरबार में मत्था टेका
वृंदावन पहुंचीं बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने श्री बांके बिहारी के दरबार में मत्था टेका

वृंदावन पहुंचीं बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने श्री बांके बिहारी के दरबार में मत्था टेका

0
Social Share

मुंबई, 30 जुलाई। मशहूर बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी शुक्रवार की शाम वृंदावन, मथुरा पहुंचीं थी, जहां उन्होंने श्री बांके बिहारी के दरबार में हाजिरी लगाई और पूजा-अर्चना की।

अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने बांके बिहारी के दरबार में जयकारा भी लगाया और ठाकुर जी के गर्भगृह देहरी के दर्शन के साथ मत्था भी टेका। मंदिर में उन्हें पुजारी ने माला पहनाई और प्रसाद भी दिया। पुलिस सुरक्षा के बावजूद अभिनेत्री की एक धझक पाने के लिए उनके प्रशंसक बेसब्र दिखे।

अदाकारा ने अपने बांके बिहारी मंदिर में दर्शन की वीडियो क्लिप अपने इंस्टाग्राम पर भी शेयर की है। वीडियो में एक्ट्रेस काफी खुश हैं। उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘हमारे लोकाचार और गहरी जड़ें वाली सांस्कृतिक विरासत ही हमें दुनिया से अलग करती हैं। हमेशा मथुरा में बांके बिहारी मंदिर और प्रेम मंदिर जाना चाहती थी… सपना पूरा हुआ! हेमा मालिनी जी, इसे इतनी खूबसूरती से करने के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद! अतुल्य भारत… एक यात्रा अवश्य करें। आध्यात्मिक रूप से समृद्ध!’

शिल्पा शेट्टी ने अपने इस सफल दर्शन का श्रेय बॉलीवुड की स्वप्न सुंदरी के नाम से मशहूर व मथुरा की मौजूदा सांसद हेमा मालिनी को दिया है, जिनकी वजह से उनका सपना पूरा हुआ है।

शिल्पा शेट्टी के वर्कफ्रंट की बात करें तो अभिनेत्री आखिरी बार फिल्म ‘निकम्मा’ में नजर आई थी। इस फिल्म में उनके साथ अभिमन्यु दसानी और शर्ली सेतिया भी लीड रोल में दिखाई दिए थे। वहीं जल्द ही अदाकारा फिल्म ‘सुखी’ और रोहित शेट्टी की वेब सीरीज ‘इंडियन पुलिस फोर्स’ में अपने मुख्य किरदार में नजर आएंगी। इस सीरीज में उनके साथ सिद्धार्थ मल्होत्रा और विवेक ओबेरॉय भी होंगे।

LEAVE YOUR COMMENT

Your email address will not be published.

Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code