hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: बिहार : कोरोना संक्रमण से मृतकों की संख्या अचानक बढ़कर 9,429 पहुंची, एक दिन में जुड़े 3,951 मौतों के आंकड़े
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > महत्वपूर्ण कहानियां > बिहार : कोरोना संक्रमण से मृतकों की संख्या अचानक बढ़कर 9,429 पहुंची, एक दिन में जुड़े 3,951 मौतों के आंकड़े
महत्वपूर्ण कहानियांहिन्दी

बिहार : कोरोना संक्रमण से मृतकों की संख्या अचानक बढ़कर 9,429 पहुंची, एक दिन में जुड़े 3,951 मौतों के आंकड़े

Vinayak Barot
Last updated: June 10, 2021 2:07 pm
Vinayak Barot
Published: June 10, 2021
Share
SHARE

पटना, 10 जून। बिहार में कोरोना संक्रमण से मरने वालों की संख्या अचानक लगभग चार हजार की बढ़ोतरी के साथ कुल 9,424 तक जा पहुंची है। ऐसा बुधवार को राज्य के स्वास्थ्य विभाग की ओर से आंकड़ों में किए गए बड़े संशोधन के चलते हुआ।

स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार मंगलवार, आठ जून को राज्य में कुल मृतक संख्या 5,458 थी। लेकिन बुधवार, नौ जून तक मरने वालों की संख्या 5,478 के अलावा सत्यापन के बाद अतिरिक्त 3,951 अन्य लोगों की मौत के आंकड़े जोड़े गए हैं। हालांकि विभाग द्वारा यह निर्दिष्ट नहीं किया गया है कि ये अतिरिक्त मौतें कब हुईं, लेकिन प्रदेश के सभी 38 जिलों का एक ब्रेकअप उल्लेखित किया गया है।

ताजा आंकड़ों के अनुसार कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर में जान गंवाने वाले लोगों की संख्या 8,000 के करीब है और अप्रैल से अब तक मरने वालों की संख्या में लगभग छह गुना वृद्धि हुई है। इस दौरान राजधानी पटना में कुल 2,303 मौतें हुईं हैं जबकि मुजफ्फरपुर जिला 609 मौतों के साथ दूसरे नंबर पर है।

सत्यापन के बाद पटना में सर्वाधिक 1,070 मौतें जोड़ी गईं

सत्यापन के बाद पटना में सबसे अधिक 1,070 अतिरिक्त मौतें जोड़ी गई हैं। इसके बाद बेगूसराय में 316, मुजफ्फरपुर में 314 और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पैतृक नालंदा में 222 अतिरिक्त मौतें जोड़ी गई हैं।

इस बीच पिछले वर्ष कोरोना महामारी की शुरूआत होने से लेकर राज्य में अब तक संक्रमितों की संख्या बढकर 7,15,179 हो गयी, जिनमें पांच लाख से अधिक लोग इस संक्रमण की चपेट में पिछले कुछ महीनों में आए हैं।

कोरोना से स्वस्थ होने वालों के आंकड़े में भी संशोधन

दिलचस्प यह है कि स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना संक्रमण की चपेट में आने के बाद ठीक होने वालों की संख्या मंगलवार को 7,01,234 बताई थी, जिसे बुधवार को संशोधित करके 6,98,397 कर दिया गया है। इस प्रकार राज्य में कोरोना मरीजों के ठीक होने का प्रतिशत मंगलवार को जहां 98.70 प्रतिशत बताया गया था, उसे बुधवार को संशोधित करके 97.65 प्रतिशत कर दिया गया।

फिलहाल स्वास्थ्य विभाग द्वारा आंकडों में संशोधन किए जाने के बाद विपक्ष को सरकार पर निशाना साधने को एक नया अवसर मिल जाएगा।

24 घंटे में 589 नए केस, कुल 4,516 सक्रिय मामले

खैर, स्वास्थ्य विभाग के अनुसार राज्य में एक महीने से अधिक समय तक लाकडाउन के बाद कोरोना संक्रमण के मामलों के लगातार कमी आ रही है और बुधवार को केवल 589 नए मामले प्रकाश में आए। अब राज्य में अब कुल 4,516 एक्टिव केस हैं।

You Might Also Like

हिजबुल्लाह का इजराइल पर फिर हमला, 90 से ज्यादा रॉकेट दागे, हाइफा शहर की कई इमारतें ध्वस्त
यूपी के जलशक्ति मंत्री डॉ. महेंद्र बोले – गंगा के समान यमुना नदी को भी अविरल व निर्मल बनाएंगे
‘अग्निपथ’ पर बवाल से पूर्व सेना प्रमुख नाराज, कहा- नहीं चाहिए गुंडागर्दी करने वाले
Shubhanshu Shukla: भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला की घर वापसी तय, 15 जुलाई को होगा स्प्लैशडाउन
अभिनेत्री कंगना रनौत को मिली जान से मारने की धमकी, एक्ट्रेस ने दर्ज कराई एफआईआर
TAGGED:biharCM NITISH KUMARCORONAdeath
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
राजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

जेपीएससी-JSSC भर्ती विवाद: राहुल गांधी ने छात्रों से फोन पर की बातचीत, कहा- व्हाट्सएप पर भेजें मांगों का ज्ञापन

August 7, 2026

उत्तराखंड में जमीन के लिए CM धामी से पंत ने मांगी मदद, बोले- ‘अपने पहाड़ के लोगों के बीच रहना चाहता हूं’

सलमान खान के घर के बाहर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी की मौत, हार्ट अटैक की आशंका

भारतीय नाविकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, खाड़ी क्षेत्र में 24 घंटे हेल्पलाइन सक्रिय : विदेश मंत्रालय

रिजिजू का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- महिला आरक्षण विधेयक के समर्थन में नहीं होनी चाहिए दिक्कत

थाईलैंड : 9वीं कक्षा के छात्र ने पहले दादा-दादी की हत्या की, फिर स्कूल पहुंचकर 5 शिक्षकों को उतारा मौत के घाट

JPSC Exam Scam : मुख्य आरोपी के ससुर से सीआईडी की पूछताछ, करोड़ों की संपत्तियां जांच के दायरे में

NSF कॉन्क्लेव में बोले खेल मंत्री मांडविया- ‘चयन प्रक्रिया निष्पक्ष हो, किसी एथलीट के साथ नाइंसाफी नहीं होनी चाहिए’

Weather Update : देश के कई हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में जलभराव से बिगड़े हालात

झारखंड : छात्रों की सरकार के साथ पहले दौर की बातचीत खत्म, आंदोलन जारी रखने पर अडिग

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?