hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: बाइडेन ने ह्वाइट हाउस में जेलेंस्की से की मुलाकात, यूक्रेन के लिए की नई सैन्य सहायता की घोषणा
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > अंतरराष्ट्रीय > बाइडेन ने ह्वाइट हाउस में जेलेंस्की से की मुलाकात, यूक्रेन के लिए की नई सैन्य सहायता की घोषणा
अंतरराष्ट्रीयहिन्दी

बाइडेन ने ह्वाइट हाउस में जेलेंस्की से की मुलाकात, यूक्रेन के लिए की नई सैन्य सहायता की घोषणा

Vinayak Barot
Last updated: September 22, 2023 4:10 pm
Vinayak Barot
Published: September 22, 2023
Share
SHARE

वॉशिंगटन, 22 सितम्बर। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने ह्वाइट हाउस में यूक्रेन के अपने समकक्ष वोलोदिमिर जेलेंस्की की मेजबानी करते हुए युद्धग्रस्त देश को नई सैन्य सहायता के रूप में 32.5 करोड़ डॉलर देने की घोषणा की तथा रूसी आक्रमण से उसकी रक्षा करने का संकल्प जताया। ह्वाइट हाउस में गुरुवार को हुई बैठक दोनों नेताओं के बीच छठी व्यक्तिगत मुलाकात है।

बाइडेन ने ह्वाइट हाउस के ओवल कार्यालय में जेलेंस्की से कहा, ‘राष्ट्रपति महोदय, यूक्रेन के बहादुर लोगों और यह कोई अतिश्योक्ति नहीं है, यूक्रेन के लोगों ने अत्यधिक बहादुरी दिखायी है और इन सिद्धांतों की रक्षा करने के अपने दृढ़ संकल्प से दुनिया को प्रेरित किया है।’

ह्वाइट हाउस में इस वर्ष दोनों नेताओं की तीसरी मुलाकात

उन्होंने इस साल ह्वाइट हाउस में तीसरी बार यूक्रेनी नेता का स्वागत करते हुए कहा, ‘अपने साझेदारों और सहयोगियों के साथ मिलकर अमेरिकी लोग यह देखने के लिए दृढ़ संकल्पित हैं कि हम यह सुनिश्चित करने के लिए सभी प्रयास करें कि दुनिया आपके साथ खड़ी हो और अभी यही हमारा व्यापक उद्देश्य है।’

जेलेंस्की बोले – अमेरिका और यूक्रेन वास्तव में सहयोगी और रणनीतिक मित्र 

जेलेंस्की ने कहा, ‘हमारे नियमित संवाद से यह साबित हुआ है कि हमारे देश वास्तव में सहयोगी और रणनीतिक मित्र हैं। हम रूस के आतंक से निबटने के लिए यूक्रेन को अमेरिका द्वारा दी गई महत्वपूर्ण सहायता की सराहना करते हैं।’

यूक्रेन के कूटनीतिक प्रयासों का समर्थन करता रहेगा अमेरिका – जो बाइडेन

यूक्रेन की संप्रभुत्ता की रक्षा करने का अपना संकल्प दोहराते हुए बाइडेन ने कहा कि अमेरिका न्यायोचित और दीर्घकालीन शांति स्थापित करने के यूक्रेन के कूटनीतिक प्रयासों का समर्थन करता रहेगा, जो उसकी संप्रभुत्ता और क्षेत्रीय अखंडता की रक्षा करते हैं।

उन्होंने कहा, ‘शांति की राह में रूस अकेला खड़ा है। यह आज खत्म हो सकता है। इसकी बजाय वह ईरान तथा उत्तर कोरिया से और हथियार मांग रहा है। यह संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के उन कई प्रस्तावों का उल्लंघन करेगा, जिसके पक्ष में खुद मॉस्को ने वोट दिया था।’

यूक्रेन को 32.5 करोड़ डॉलर की और अमेरिकी सुरक्षा सहायता देने की घोषणा

बाइडेन ने यूक्रेन को 32.5 करोड़ डॉलर की और अमेरिकी सुरक्षा सहायता देने की घोषणा की, जिसमें और तोपें, गोला बारुद और टैंक रोधी हथियार शामिल हैं। उन्होंने कहा, ‘अगले सप्ताह अमेरिका के पहले अब्राम्स टैंक यूक्रेन को दिए जाएंगे।’ दोनों नेताओं ने यूक्रेन की रक्षा क्षमताओं को मजबूत करने के लिए एक नया समझौता भी किया जिसके तहत वाशिंगटन अपने लोगों की रक्षा करने के लिए सर्दियों के दौरान कीव को उसकी वायु रक्षा (एयर डिफेन्स) में सुधार करने में मदद करेगा।

बाद में जेलेंस्की ने पत्रकारों से कहा कि बैठक के दौरान दोनों नेता यूक्रेन की भावी ताकत पर काम करने के लिए राजी हुए। उन्होंने कहा, ‘यह बहुत महत्वपूर्ण है। यह एक रणनीतिक फैसला है जो हमें यूक्रेन तथा हमारे लोगों के खिलाफ किसी नए आक्रमण से बचाने में मदद करेगा।’

अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जैक सुलिवान ने कहा कि बाइडेन और जेलेंस्की के बीच मुलाकात एक ‘महत्वपूर्ण’ वक्त पर हुई है। उन्होंने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘यह बैठक महत्वपूर्ण वक्त पर हुई है, जब यूक्रेनी सेना की आक्रमण के खिलाफ अपने अभियान में प्रगति जारी है और रूस ने यूक्रेन में पांच शहरों के खिलाफ हवाई हमलों का एक और क्रूर अभियान शुरू किया है। इन हमलों से अहम असैन्य ढांचों को काफी नुकसान पहुंचा है और देश के कई हिस्सों में बिजली गुल हो गई है।’

You Might Also Like

कोविड को पीछे छोड़कर अमेरिका में फ्लू सबसे घातक सांस रोग बना
RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने गिनाईं प्राथमिकताएं – बैंकिंग सिस्टम की मजबूती के साथ वित्तीय स्थिरता बनाए रखना होगा
एमपी में युवती की मौत पर बोले राहुल गांधी – प्रधानमंत्री मोदी ने कानून का राज खत्म कर दिया है
महाराष्ट्र : सांसद नवनीत राणा के खिलाफ एक और एफआईआर दर्ज, पति के साथ कोर्ट में हुई पेशी
Constitution Day पर बोले पीएम मोदी- भारत आज तमाम मुश्किलों को पीछे छोड़ आगे बढ़ रहा
TAGGED:Biden meets Zelenskynew military aid for Ukrainewhite house
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
Mayavati
उत्तरप्रदेशमहत्वपूर्ण कहानियांराजनीतिराज्यराष्ट्रीयहिन्दी

मायावती का भाजपा और आप पर हमला, बोलीं- ‘संत रविदास के नाम पर राजनीति से समाज रहे सतर्क’

August 10, 2026

रिजिजू का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- महिला आरक्षण विधेयक के समर्थन में नहीं होनी चाहिए दिक्कत

‘मेरे मित्र, धन्यवाद’ : नेतन्याहू ने पीएम मोदी का जताया आभार, भारत-इजराइल रिश्ते मजबूत करने पर जोर

उत्तराखंड में जमीन के लिए CM धामी से पंत ने मांगी मदद, बोले- ‘अपने पहाड़ के लोगों के बीच रहना चाहता हूं’

Weather Update : देश के कई हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में जलभराव से बिगड़े हालात

राघव चड्ढा ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बोले- एक सुबह जो हमेशा याद रहेगी

थाईलैंड : 9वीं कक्षा के छात्र ने पहले दादा-दादी की हत्या की, फिर स्कूल पहुंचकर 5 शिक्षकों को उतारा मौत के घाट

IIT Delhi Convocation: PM मोदी आज आईआईटी दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल, ‘परम प्रज्ञा’ सुपरकंप्यूटिंग सेंटर का करेंगे उद्घाटन

Jharkhand Exam Scam: JPSC-JSSC भर्ती परीक्षा घोटाले में ED की एंट्री, 40 करोड़ के वित्तीय नेटवर्क की जांच

टीडीपीएल की सभी परीक्षाएं रद्द करने की मांग, देवेंद्रनाथ महतो बोले- आश्वासन नहीं, ठोस कार्रवाई चाहिए

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?