1. Home
  2. हिंदी
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. बेलारूस के मानवाधिकार अधिवक्ता एलेस बिआलिएस्की को नोबेल शांति पुरस्कार, रूस-यूक्रेन के दो संगठन भी सम्मानित
बेलारूस के मानवाधिकार अधिवक्ता एलेस बिआलिएस्की को नोबेल शांति पुरस्कार, रूस-यूक्रेन के दो संगठन भी सम्मानित

बेलारूस के मानवाधिकार अधिवक्ता एलेस बिआलिएस्की को नोबेल शांति पुरस्कार, रूस-यूक्रेन के दो संगठन भी सम्मानित

0
Social Share

ओस्लो, 7 अक्टूबर। बेलारूस के मानवाधिकार अधिवक्ता एलेस बिआलिएस्की को वर्ष 2022 के नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। उनके अलावा रूसी मानवाधिकार संगठन मेमोरियल और यूक्रेनी मानवाधिकार संगठन सेंटर फॉर सिविल लिबर्टीज को भी नोबेल शांति पुरस्कार दिया गया है।

नार्वे नोबेल कमेटी के प्रमुख बेरिट रीज एंडर्सन ने आज ओस्लो में नोबेल शांति पुरस्कार की घोषणा की। एलेस बिआलिएस्की 1980 के दशक के मध्य में बेलारूस में उभरे लोकतंत्र आंदोलन के प्रांरभिक नेताओं में एक रहे हैं। उन्होंने अपना जीवन अपने देश में लोकतंत्र और शांतिपूर्ण विकास को बढ़ावा देने के लिए समर्पित कर दिया।

निएंडरथल डीएनए के रहस्यों को उजागर करने वाले वैज्ञानिक को चिकित्सा के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार से सम्मानित करने के साथ सोमवार को नोबेल पुरस्कारों की घोषणा का सप्ताह शुरू हुआ था। तीन वैज्ञानिकों ने संयुक्त रूप से मंगलवार को भौतिकी में इस खोज के लिए यह पुरस्कार जीता कि छोटे कण अलग होने पर भी एक दूसरे के साथ संबंध बनाए रख सकते हैं।

रसायन विज्ञान में इस वर्ष का नोबेल पुरस्कार कैरोलिन आर बर्टोज्जी, मोर्टन मेल्डल और के. बैरी शार्पलेस को समान भागों में ‘अणुओं के एक साथ विखंडन’ का तरीका विकसित करने के लिए बुधवार को प्रदान किया गया था।

गुरुवार को स्वीडिश अकादमी ने इस साल साहित्य के लिए नोबेल पुरस्कार फ्रांसीसी लेखिका एनी एर्नो को ‘साहस और लाक्षणिक ​​तीक्ष्णता के साथ व्यक्तिगत स्मृति के अंतस, व्यवस्थाओं और सामूहिक बाधाओं को उजागर करने’ वाली उनकी लेखनी के लिए देने का एलान किया। अर्थशास्त्र के लिए नोबेल पुरस्कार की घोषणा 10 अक्टूबर को की जाएगी।

उल्लेखनीय है कि नोबेल पुरस्कार विजेता को 10 मिलियन स्वीडिश क्रोनर (लगभग 900,000 अमेरिकी डॉलर) का नकद पुरस्कार दिया जाता है। यह पैसा पुरस्कार के निर्माता, स्वीडिश आविष्कारक अल्फ्रेड नोबेल द्वारा 1895 में छोड़ी गई वसीयत से आता है। पुरस्कार हर साल 10 दिसम्बर को दिया जाता है।

LEAVE YOUR COMMENT

Your email address will not be published.

Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code