hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: बांग्लादेश में तख्तापलट के डेढ़ वर्ष बाद संसदीय चुनाव की तारीख घोषित : 12 फरवरी को वोटिंग, CEC ने की खास अपील
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Have an existing account? Sign In
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > अंतरराष्ट्रीय > बांग्लादेश में तख्तापलट के डेढ़ वर्ष बाद संसदीय चुनाव की तारीख घोषित : 12 फरवरी को वोटिंग, CEC ने की खास अपील
अंतरराष्ट्रीयचुनावराजनीतिहिन्दी

बांग्लादेश में तख्तापलट के डेढ़ वर्ष बाद संसदीय चुनाव की तारीख घोषित : 12 फरवरी को वोटिंग, CEC ने की खास अपील

Revoi Editor
Last updated: December 11, 2025 8:31 pm
Revoi Editor
Published: December 11, 2025
Share
SHARE

ढाका, 11 दिसम्बर। पूर्वी पड़ोसी देश बांग्लादेश में संसदीय चुनाव की तारीख घोषित कर दी गई है। देश के मुख्य चुनाव आयुक्त एएमएम नसीरुद्दीन ने गुरुवार की शाम घोषणा की कि देश में 13वां संसदीय चुनाव अगले वर्ष 12 फरवरी को होगा।

देखा जाए तो यह चुनाव पूर्व पीएम शेख हसीना के तख्तापलट के डेढ़ वर्ष बाद हो रहा है। पिछले वर्ष पांच अगस्त को हुए तख्तापलट के बाद शेख हसीना देश छोड़कर भारत आ गई थीं। इसके बाद आठ अगस्त, 2024 से मोहम्मद यूनुस के नेतृत्व में अंतरिम सरकार चल रही है। टेलीविजन पर देश को संबोधित करते हुए CEC नसीरुद्दीन ने यह घोषणा की और कहा कि बांग्लादेश पूरी दुनिया को यह दिखाने के लिए तैयार है कि वह ‘स्वतंत्र और लोकतांत्रिक चुनाव’ करा सकता है।

CEC ने लोगों से की खास अपील

उन्होंने नागरिकों से फेक न्यूज और अफवाहों से सावधान रहने की अपील की और इसे चुनावों से पहले एक बड़ी चुनौती बताया। CEC ने पुष्टि की कि आम चुनाव और जुलाई चार्टर रेफरेंडम के लिए वोटिंग 12 फरवरी को एक साथ होगी। कुल 300 संसदीय सीटों पर चुनाव होंगे। उन्होंने का कि विदेश में रहने वाले बांग्लादेशी कल से 25 दिसम्बर तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।

शेख हसीना की पार्टी चुनाव में हिस्सा नहीं ले पाएगी

हालांकि संसदीय चुनाव में हसीना की पार्टी हिस्सा नहीं ले पाएगी। बांग्लादेश की सबसे बड़ी पार्टी अवामी लीग का पंजीकरण चुनाव आयोग ने मई 2025 में निलंबित कर दिया था। पार्टी के बड़े नेताओं को अंतरिम सरकार गिरफ्तार कर चुकी है। अवामी लीग चुनाव लड़ने और राजनीतिक गतिविधियों पर रोक लगा दी गई है।

चुनाव का कार्यक्रम

बांग्लादेश चुनाव आयोग द्वारा जारी शेड्यूल के अनुसार, इस चुनाव में नामांकन की आखिरी तारीख 29 दिसम्बर, 2025 है। नामांकन पत्रों की की जांच 30 दिसम्बर, 2025 से 4 जनवरी, 2026 तक की जाएगी। रिटर्निंग अधिकारियों के फैसलों के खिलाफ अपील दायर करने की आखिरी तारीख 11 जनवरी, 2026 है। चुनाव आयोग इन अपीलों पर 12 जनवरी, 2026 और 18 जनवरी, 2026 के बीच फैसला करेगा। उम्मीदवारों के पास अपना नॉमिनेशन वापस लेने के लिए 20 जनवरी, 2026 तक का समय होगा।

You Might Also Like

राजामौली को सबसे महान भारतीय फिल्म निर्देशक मानती है कंगना रनौत
पंजाब : कैप्टन अमरिंदर ने अंततः छोड़ी कांग्रेस, नई पार्टी का भी एलान
बॉलीवुड : अभिनेत्री कृति सैनन ने पूरी की फिल्म ‘आदिपुरुष’ की शूटिंग
भाजपा सांसद गौतम गंभीर को 24 घंटे के भीतर दूसरी बार ISIS से मिली जान से मारने की धमकी
ग्लोबमास्टर C17 विमान से लाए गए 12 अफ्रीकी चीते, सीएम शिवराज चौहान ने कुनो नेशनल पार्क के बाड़े में रिलीज किया
TAGGED:bangladeshCEC makes special appealparliamentary election date announcedVoting in Bangladesh on February 12
Share This Article
Facebook Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
revoinews

કેન્દ્ર સરકારનો દાવોઃ નોટબંધી બાદ ધટ્યું છે નકલી નોટોંનું સર્કુલેશન

Revoi
Revoi
July 16, 2019
પોઝિટિવ ન્યૂઝ: ફાર્મા કંપની ફાઇઝરનો દાવો, વર્ષ 2020માં જ તૈયાર કરી લેશે કોરોનાની વેક્સીન
चाइना मास्टर्स बैडमिंटन : सात्विक-चिराग सेमीफाइनल में, सिंधु विश्व नंबर एक कोरियाई दिग्गज आन से यंग के खिलाफ पस्त
‘शूर्पणखा’ वाले बयान पर भाजपा नेता विजयवर्गीय को मिला कांग्रेस विधायक का समर्थन, कही यह बड़ी बात
હાથરસ ગેંગરેપ કેસનો વિરોધ, અમદાવાદમાં સફાઈ કામદારોની હડતાળ
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?