hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: बहादुरगढ़ एनकाउंटर : लॉरेंस बिश्नोई गैंग के दो इनामी शूटर ढेर, STF और दिल्ली स्पेशल सेल का संयुक्त ऑपरेशन
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > राज्य > दिल्ली > बहादुरगढ़ एनकाउंटर : लॉरेंस बिश्नोई गैंग के दो इनामी शूटर ढेर, STF और दिल्ली स्पेशल सेल का संयुक्त ऑपरेशन
दिल्लीराज्यराष्ट्रीयहिन्दी

बहादुरगढ़ एनकाउंटर : लॉरेंस बिश्नोई गैंग के दो इनामी शूटर ढेर, STF और दिल्ली स्पेशल सेल का संयुक्त ऑपरेशन

Revoi Editor
Last updated: July 5, 2026 10:26 am
Revoi Editor
Published: July 5, 2026
Share
SHARE

बहादुरगढ़, 5 जुलाई। हरियाणा के बहादुरगढ़ में पुलिस और लॉरेंस बिश्नोई गैंग के बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में गैंग के दो इनामी शूटर मारे गए। हरियाणा एसटीएफ और दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की संयुक्त कार्रवाई में दोनों बदमाशों को ढेर कर दिया गया। मुठभेड़ के दौरान एक पुलिसकर्मी घायल हुआ, जबकि चार अन्य जवान बुलेटप्रूफ जैकेट पहनने के कारण सुरक्षित बच गए।

Contents
हांसी हत्याकांड के आरोपी थे दोनों शूटरखुफिया सूचना के बाद चला संयुक्त ऑपरेशनपुलिस पर की फायरिंग, जवाबी कार्रवाई में ढेरएक पुलिसकर्मी घायल, चार जवान सुरक्षितपहले से दर्ज थे कई आपराधिक मामले

हांसी हत्याकांड के आरोपी थे दोनों शूटर

एसटीएफ के पुलिस अधीक्षक विक्रांत भूषण ने बताया कि पिछले महीने हरियाणा के हांसी में जिम संचालक कपिल की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में जांच के दौरान दो मुख्य आरोपियों प्रवेश और हिमांशु की पहचान हुई थी। दोनों पर एक-एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया था।

खुफिया सूचना के बाद चला संयुक्त ऑपरेशन

एसपी के अनुसार, दिल्ली पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस स्पेशल सेल को सूचना मिली थी कि दोनों शूटर आधुनिक हथियारों के साथ बहादुरगढ़ क्षेत्र में मौजूद हैं और किसी बड़ी वारदात को अंजाम दे सकते हैं। इसके बाद दिल्ली स्पेशल सेल और हरियाणा एसटीएफ ने संयुक्त अभियान चलाया।

पुलिस पर की फायरिंग, जवाबी कार्रवाई में ढेर

पुलिस टीम के पहुंचते ही दोनों बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। आत्मरक्षा में एसटीएफ और स्पेशल सेल की टीम ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें दोनों शूटर गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

एक पुलिसकर्मी घायल, चार जवान सुरक्षित

मुठभेड़ के दौरान पुलिस के चार जवानों की बुलेटप्रूफ जैकेट पर गोलियां लगीं, जिससे उनकी जान बच गई। वहीं एक पुलिसकर्मी के पैर में गोली लगी, जिसे उपचार के लिए सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पहले से दर्ज थे कई आपराधिक मामले

पुलिस के मुताबिक, मारे गए दोनों बदमाश लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े थे। इनके खिलाफ पहले से हत्या (IPC 302), आर्म्स एक्ट समेत कई गंभीर आपराधिक मामले दर्ज थे। पुलिस अब मुठभेड़ से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है और गैंग के अन्य सदस्यों की तलाश में भी अभियान जारी है।

You Might Also Like

टीम इंडिया के श्रीलंका दौरे का कार्यक्रम संशोधित, अब 27 जुलाई से शुरू होगी टी20 सीरीज
पीएम मोदी बोले – ‘देश पर सूर्यदेव की कृपा है तो हमें सौर ऊर्जा का भरपूर उपयोग करना चाहिए’
ICC महिला विश्व कप क्रिकेट : पाकिस्तान लगातार तीसरी हार से फिसड्डी, चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया बड़ी जीत से शीर्ष पर
माफिया अतीक अहमद को कोर्ट के बुलावे पर लाया जा रहा यूपी, डीजीपी ने रास्‍ता बताने से किया इनकार
महिला क्रिकेट : एक दिनी सीरीज में न्यूजीलैंड के खिलाफ  भारत की लगातार चौथी पराजय
TAGGED:Bahadurgarh EncounterBahadurgarh NewsHaryana Police EncounterHaryana STFLawrence Bishnoi GangLawrence Bishnoi Shooters
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
राष्ट्रीयमहत्वपूर्ण कहानियांराजनीतिहिन्दी

रिजिजू का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- महिला आरक्षण विधेयक के समर्थन में नहीं होनी चाहिए दिक्कत

August 8, 2026

पंजाब में फिर अकाली दल-भाजपा गठबंधन की अटकलें : सुखबीर बादल ने पीएम मोदी से की मुलाकात, AAP ने कसा तंज

Rabindranath Tagore Death Anniversary : राष्ट्रपति नहीं, नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, ओम बिड़ला से योगी तक ने किया नमन

JPSC Exam Scam : मुख्य आरोपी के ससुर से सीआईडी की पूछताछ, करोड़ों की संपत्तियां जांच के दायरे में

सलमान खान के घर के बाहर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी की मौत, हार्ट अटैक की आशंका

Share Market Today: गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 267 अंक टूटा, निफ्टी 24,600 के नीचे

JPSC-JSSC Protest: 14वें दिन भी जारी छात्रों का आंदोलन, भूख हड़ताल पर अड़े अभ्यर्थी; पेपर लीक जांच की मांग तेज

राघव चड्ढा ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बोले- एक सुबह जो हमेशा याद रहेगी

NSF कॉन्क्लेव में बोले खेल मंत्री मांडविया- ‘चयन प्रक्रिया निष्पक्ष हो, किसी एथलीट के साथ नाइंसाफी नहीं होनी चाहिए’

Instagram CSEAM: इंस्टाग्राम पर बच्चों के यौन शोषण से जुड़े 50 से अधिक मामलों पर NHRC सख्त, Meta को नोटिस

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?