1. Home
  2. Vinayak Barot

Vinayak Barot

मशहूर शायर मुनव्वर राना का हार्ट अटैक से निधन, 71 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

लखनऊ, 14 जनवरी। मशहूर शायर मुनव्वर राना का रविवार को देर रात हार्ट अटैक से निधन हो गया। 71 वर्षीय मुनव्वर राणा लंबे समय से गले के कैंसर से पीड़ित थे। कुछ दिन पहले उन्हें स्थानीय संजय गांधी परास्नातक आयुर्विज्ञान संस्थान (एसजीपीजीआई) में भर्ती किया गया था, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली। बेटी सुमैया राना […]

शशि थरूर की चुनावी भविष्यवाणी – ‘भाजपा सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरेगी’

कोझिकोड, 14 जनवरी। सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी को टक्कर देने के लिए विपक्षी गठबंधन I.N.D.I.A. की कवायद आगामी लोकसभा चुनाव में किस हद तक फलीभूत होगी, यह तो अभी भविष्य के गर्भ में छिपा है। फिलहाल वरिष्ठ कांग्रेस नेता शशि थरूर ने रविवार को भविष्यवाणी करते हुए कहा कि भाजपा लोकसभा चुनावों में सबसे बड़ी […]

चीन से लौटते ही राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू ने दी डेडलाइन – ’15 मार्च से पहले मालदीव छोड़ दे भारतीय सेना’

माले, 14 जनवरी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हालिया लक्षद्वीप दौरे के बाद उभरे विवाद के बीच मालदीव के राष्ट्रपति डॉ. मोहम्मद मुइज्जू ने भारत से 15 मार्च तक अपने सैन्यकर्मियों को उनके देश से वापस बुलाने को कहा है। मुइज्जू का यह ताजा बयान माले द्वारा भारतीय सैनिकों को हटाने की मांग के लगभग दो […]

टी20 सीरीज : यशस्वी-शिवम ने टीम इंडिया को दिलाई निर्णायक बढ़त, दूसरे मैच में अफगानिस्तान 6 विकेट से परास्त

इंदौर, 14 जनवरी। सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल (68 रन, 34 गेंद, छह छक्के, पांच चौके) और हरफनमौला शिवम दुबे (नाबाद 63 रन, 32 गेंद, चार छक्के, पांच चौके) के आक्रामक अर्धशतकीय प्रहारों से टीम इंडिया ने रविवार को यहां दूसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में 26 गेंदों के शेष रहते अफगानिस्तान को छह विकेट से […]

राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ शुरू, इम्फाल में काग्रेस अध्यक्ष खरगे ने की औपचारिक शुरुआत  

इम्फाल, 14 जनवरी। राहुल गांधी की अगुआई में कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा मणिपुर की राजधानी इम्फाल से रविवार को शुरू हो गई। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने राहुल गांधी को तिरंगा सौंपकर यात्रा की औपचारिक शुरुआत की। पार्टी के कार्यकर्ताओं ने झंडा दिखाकर बस रवाना किया। इस दौरान राहुल गांधी ने हाथ मिलाकर […]

मलेशिया ओपन बैडमिंटन : सात्विक-चिराग को उपजेता ट्रॉफी, फाइनल में विश्व नंबर एक लियांग-वांग से हारे

कुआलालम्पुर, 14 जनवरी। सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी व चिराग शेट्टी की विश्व नंबर दो जोड़ी को यहां मलेशिया ओपन सुपर 1000 बैडमिंटन टूर्नामेंट के पुरुष युगल वर्ग में उपजेता ट्रॉफी से संतोष करना पड़ा, जब विश्व नंबर एक चीन के लियांग वेई केंग व वांग चांग ने भारतीयों को तीन गेमों के संघर्षपूर्ण फाइनल में हरा दिया। […]

शिंदे की शिवसेना में शामिल होते ही मिलिंद देवड़ा का प्रहार – ‘पीएम मोदी के खिलाफ बोलना ही कांग्रेस का एकमात्र लक्ष्य’

मुंबई, 14 जनवरी। पूर्व केंद्रीय मंत्री और कभी मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष रहे मिलिंद देवड़ा रविवार को पार्टी से त्यागपत्र देने के कुछ घंटे बाद ही यहां महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की मौजूदगी में शिवसेना में शामिल हो गए। उन्हें सीएम शिंदे ने पार्टी का झंडा देकर सदस्यता दिलाई। दिलचस्प यह रहा कि कांग्रेस के […]

छत्तीसगढ़ : बिलासपुर में महसूस किए गए भूकंप के हल्के झटके, रिक्टर स्केल पर 3.1 थी तीव्रता  

बिलासपुर, 14 जनवरी। छत्तीसगढ़ के दूसरे सबसे बड़े शहर बिलासपुर में रविवार की दोपहर भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार दोपहर 2.18 बजे रिक्टर स्केल पर 3.1 की तीव्रता वाला भूकंप आया। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली स्थित राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र की ओर से भी खबर दी गई है। तात्कालिक तौर […]

वायु प्रदूषण : केंद्र ने दिल्ली-एनसीआर में गैर जरूरी निर्माण कार्य और प्रदूषण करने वाले वाहनों पर लगाई रोक

नई दिल्ली, 14 जनवरी। केंद्र सरकार ने दिल्ली-राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) में बिगड़ती वायु गुणवत्ता के बीच क्षेत्र में गैर जरूरी निर्माण कार्य और बीएस-3 पेट्रोल और बीएस-4 डीजल चार पहिया वाहनों के सड़कों पर दौड़ने पर प्रतिबंध लगा दिया है। रविवार को पूर्वाह्न दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक 450 से ज्यादा दिल्ली-एनसीआर में वायु […]

कांग्रेस का तंज – देवड़ा के इस्तीफे की घोषणा का समय पीएम मोदी ने किया तय

नई दिल्ली, 14 जनवरी। राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ शुरू होने से कुछ घंटे पहले पूर्व केंद्रीय मंत्री मिलिंद देवड़ा के पार्टी से इस्तीफा दिए जाने पर कांग्रेस ने रविवार को आरोप लगाया कि त्यागपत्र की घोषणा का समय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा तय किया गया है। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने दावा […]
Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code