hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: सुनेत्रा पवार ने संभाला महाराष्ट्र की पहली महिला डिप्टी सीएम का पदभार, कहा- दादा की जगह कोई नहीं ले सकता
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राष्ट्रीय > सुनेत्रा पवार ने संभाला महाराष्ट्र की पहली महिला डिप्टी सीएम का पदभार, कहा- दादा की जगह कोई नहीं ले सकता
राष्ट्रीयहिन्दी

सुनेत्रा पवार ने संभाला महाराष्ट्र की पहली महिला डिप्टी सीएम का पदभार, कहा- दादा की जगह कोई नहीं ले सकता

Revoi Editor
Last updated: February 10, 2026 3:00 pm
Revoi Editor
Published: February 10, 2026
Share
SHARE

मुंबई, 10 फरवरी। सुनेत्रा पवार ने मंगलवार को मुंबई स्थित मंत्रालय में महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री के रूप में आधिकारिक तौर पर पदभार ग्रहण किया। वह राज्य की पहली महिला उपमुख्यमंत्री बनी हैं। 28 जनवरी को विमान दुर्घटना में उनके पति एवं उपमुख्यमंत्री अजीत पवार के निधन के बाद 31 जनवरी को उन्हें पद की शपथ दिलायी गयी थी। पदभार ग्रहण करते समय उनके साथ पुत्र पार्थ पवार, वरिष्ठ नेता प्रफुल्ल पटेल, सुनील तटकरे, श्री छगन भुजबल सहित पार्टी के अन्य नेता मौजूद रहे।

Contents
आम लोगों की उम्मीदों के साथ न्याय करूंगी- डिप्टी सीएमदादा की जगह कोई नहीं ले सकता- सुनेत्रा

अपने पहले आधिकारिक दिन की शुरुआत सुनेत्रा पवार ने मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर में पूजा-अर्चना कर की। इसके बाद उन्होंने मध्य मुंबई के दादर स्थित चैत्यभूमि पहुंचकर भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने संविधान निर्माता की स्मृति में पुष्पांजलि अर्पित कर कुछ क्षण मौन भी रखा। वह बाद में मुंबई स्थित राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) कार्यालय पहुंचीं, जहां पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।

इस दौरान उन्होंने अपने दिवंगत पति अजीत पवार को श्रद्धांजलि दी। समर्थकों ने नारे लगाकर उनके प्रति समर्थन और एकजुटता व्यक्त की। हाल ही में हुए मंत्रिमंडल विस्तार में श्रीमती पवार को राज्य उत्पाद शुल्क, खेल और अल्पसंख्यक विकास जैसे महत्वपूर्ण विभागों की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा उन्हें पुणे और बीड जिलों का संरक्षक मंत्री भी नियुक्त किया गया है, जिसके तहत वे इन दोनों क्षेत्रों के विकास और प्रशासनिक समन्वय की निगरानी करेंगी।

आम लोगों की उम्मीदों के साथ न्याय करूंगी- डिप्टी सीएम

सुनेत्रा पवार ने पोस्ट में आगे लिखा, “दादा के काम करने के तरीके, उनके फैसले लेने की क्षमता और लोगों के साथ उनके गहरे रिश्ते से ताकत लेते हुए मैं इस रास्ते पर आगे बढ़ूंगी। मेरी सबसे पहली प्राथमिकता उनके अधूरे सपनों को पूरा करना और किसानों, महिलाओं, युवाओं और आम लोगों की उम्मीदों के साथ न्याय करना होगा।”

दादा की जगह कोई नहीं ले सकता- सुनेत्रा

डिप्टी सीएम ने लिखा, “दादा की जगह कोई नहीं ले सकता, लेकिन मैं उनके आदर्शों की विरासत को बनाए रखने और एक ज्यादा काबिल महाराष्ट्र बनाने की ईमानदारी से कोशिश जरूर करूंगी। इस मुश्किल समय में, लोगों ने मुझे जो प्यार, सपोर्ट और भरोसा दिया है, वही मेरी असली ताकत है। आज, उनकी याद में, मैं एक पक्का वादा करती हूं कि मैं महाराष्ट्र की भलाई के लिए पूरी वफादारी और लगन से काम करती रहूंगी।”

You Might Also Like

गोरखुपर विवि : कुलपति-रजिस्‍ट्रार से मारपीट में 8 छात्र भेजे गए जेल, छावनी में तब्दील डीडीयू
पाकिस्तान में आत्मघाती बम विस्फोट के पीछे इस्लामिक स्टेट का हाथ, पुलिस का दावा
टी20 सीरीज : किशन के पहले सैकड़े के बाद अर्शदीप व अक्षर ने कीवियों को दबोचा, टीम इंडिया ने 4-1 से किया समापन
यूपी : 90 दिनों में 20 करोड़ रुपये की साइबर ठगी, कभी बिजली कर्मी बनकर तो कभी बैंक अधिकारी
अखिलेश यादव का सीएम योगी पर तंज –  भाजपा ने पहले ही घर भेज दिया, अब वापस आने की जरूरत नहीं
TAGGED:AJIT PAWARGovernment of MaharashtraSiddhivinayak templeSunetra PawarWoman Deputy Chief Minister
Share This Article
Facebook Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
revoinews

Vaccine Maitri: India supplies 60 mn doses to 70 countries

virendra pandit
virendra pandit
March 12, 2021
यूपी चुनाव : केशव मौर्य ने अखिलेश पर बोला हमला, कहा- मतदाता इनको जीवनभर याद रखने वाली वैक्सीन लगाएगी
जीडीपी के आंकड़े अब शाम चार बजे होंगे जारी, दूसरी तिमाही के आंकड़े 29 नवंबर को
गुजरात विधानसभा के मानसून सत्र के पहले दिन विधायकों को संबोधित करेंगी राष्ट्रपति मुर्मू
इंडियन प्रीमियर लीग : दो नई फ्रेंचाइजी टीमों की घोषणा 25 अक्टूबर को, न्यूनतम आधार मूल्य 2 हजार करोड़
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?