hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: असमिया अभिनेत्री और उनके पति को एसटीएफ ने शेयर कारोबार घोटाला मामले में किया गिरफ्तार
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > मनोरंजन > असमिया अभिनेत्री और उनके पति को एसटीएफ ने शेयर कारोबार घोटाला मामले में किया गिरफ्तार
मनोरंजनमहत्वपूर्ण कहानियांराष्ट्रीयहिन्दी

असमिया अभिनेत्री और उनके पति को एसटीएफ ने शेयर कारोबार घोटाला मामले में किया गिरफ्तार

Vinayak Barot
Last updated: September 12, 2024 12:23 pm
Vinayak Barot
Published: September 12, 2024
Share
SHARE

गुवाहाटी, 12 सितंबर। विशेष कार्य बल (एसटीएफ) ने करोड़ों रुपये के ऑनलाइन शेयर कारोबार घोटाले में वांछित असमिया अभिनेत्री, कोरियोग्राफर और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर सुमी बोरा और उनके पति तार्किक बोरा को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार किया। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी। पुलिस के एक अधिकारी ने एक न्यूज एजेंसी को बताया कि एसटीएफ ने दोनों को डिब्रूगढ़ में हिरासत में लिया।

मामले के मुख्य आरोपी 22 वर्षीय विशाल फुकन की गिरफ्तारी के बाद दंपति एवं चार अन्य को नोटिस जारी किया गया था लेकिन वे पुलिस के समक्ष पेश नहीं हुए। इसके बाद इन सभी के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया गया था। अभिनेत्री ने कुछ स्थानीय टेलीविजन चैनलों को एक वीडियो संदेश भेज कर दावा किया था कि वह ‘‘आत्मसमर्पण करेंगी और पुलिस के साथ पूरा सहयोग करेंगी’’।

कंपनी के मालिक फुकन ने कथित रूप से निवेशकों को धोखा दिया था। फुकन को पिछले सप्ताह उसके मैनेजर के साथ डिब्रूगढ़ से गिरफ्तार किया गया था। मामले की जांच का जिम्मा अपराध जांच विभाग (सीआईडी) ने संभाला और विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया।

पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) ने पति-पत्नी की एक तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा, ‘‘उनका खेल खत्म हुआ। टीम एसटीएफ को बधाई।’’इस तस्वीर में दोनों के चेहरे पर मास्क लगा हुआ था। पुलिस महानिदेशक ने हालांकि दोनों के नाम का जिक्र नहीं किया।

You Might Also Like

मराठी फिल्‍म ‘हर हर महादेव’ पर बवाल, थिएटर में घुसकर एनसीपी नेता ने की मारपीट, शो बंद करवाया
बांग्लादेश में 7 वर्षों बाद द्विपक्षीय सीरीज खेलेगी टीम इंडिया, 3 वनडे और 2 टेस्ट मैच खेले जाएंगे
एशिया कप क्रिकेट : टीम इंडिया फाइनल में, लगातार दूसरी जीत से गत चैम्पियन श्रीलंका का अजेय क्रम तोड़ा
पीएम मोदी ने मुंबई से दो वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को दिखाई हरी झंडी
ममता की वोटरों से अपील – मुझे सीएम के रूप में देखना चाहते हैं तो आपको मुझे वोट देना होगा
TAGGED:ArrestedAssamese actresshusbandScam Caseshare tradingstf
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
उत्तरप्रदेशदेश-विदेशमहत्वपूर्ण कहानियांराज्यराष्ट्रीयहिन्दी

Sawan Somwar 2026: यूपी के शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब, हर-हर महादेव से गूंजे मंदिर

August 10, 2026

NDA MPs Meeting : ‘वंदे मातरम’ के नारों से गूंजा ‘मंगल मिलन’, पीएम मोदी समेत NDA सांसदों ने लहराया तिरंगा

JPSC protests : भूख हड़ताल पर बैठे JLKM नेता देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती, ब्लड शुगर लेवल गिरा

बिहार में फर्जी IAS अधिकारी गिरफ्तार : खुद को बताया NSA अजित डोभाल का अंडरकवर एजेंट

राहुल गांधी का अमित शाह पर तीखा हमला : विपक्ष गृह मंत्री का कोई ‘सामान्य भाषण’ सुनने का इच्छुक नहीं

Jharkhand Exam Scam: JPSC-JSSC भर्ती परीक्षा घोटाले में ED की एंट्री, 40 करोड़ के वित्तीय नेटवर्क की जांच

अमित शाह के समर्थन में NDA सांसदों का मार्च, राहुल गांधी से पूछा- झारखंड में छात्रों पर कार्रवाई का जवाब कौन देगा?

PM Modi Subhashit : पीएम मोदी ने शेयर किया संस्कृत श्लोक, सत्य और जनहितकारी सूचना का दिया संदेश

Trump Iran Compensation: ट्रंप ने ईरान से मांगा मुआवजा, कहा- मिडिल ईस्ट में मौत और नुकसान की भरपाई करे तेहरान

मायावती का भाजपा और आप पर हमला, बोलीं- ‘संत रविदास के नाम पर राजनीति से समाज रहे सतर्क’

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?