hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: गोवा चुनाव : केजरीवाल ने अमित पालेकर को घोषित किया ‘आप’ का मुख्यमंत्री उम्मीदवार
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > चुनाव > गोवा चुनाव : केजरीवाल ने अमित पालेकर को घोषित किया ‘आप’ का मुख्यमंत्री उम्मीदवार
चुनावराष्ट्रीयहिन्दी

गोवा चुनाव : केजरीवाल ने अमित पालेकर को घोषित किया ‘आप’ का मुख्यमंत्री उम्मीदवार

Vinayak Barot
Last updated: January 19, 2022 1:30 pm
Vinayak Barot
Published: January 19, 2022
Share
SHARE

पणजी, 19 जनवरी। आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पंजाब का सीएम उम्मीदवार घोषित करने के 24 घंटे बाद ही गोवा में भी अपने मुख्यमंत्री चेहरे का एलान कर दिया है। उन्होंने बुधवार को एक समारोह में अमित पालेकर के नाम की घोषणा की। मंगलवार को पार्टी ने पंजाब में भगवंत मान को अपना सीएम उम्मीदवार बनाने की घोषणा की थी।

सीएम उम्मीदवार की रेस में सबसे आगे थे अमित पालेकर

अमित पालेकर वकील के साथ-साथ समाजसेवी भी हैं। बतौर सीएम फेस उनका नाम लिस्ट में पहले से ही आगे चल रहा था। सीएम केजरीवाल ने उनके नाम का एलान करते हुए कहा कि गोवा में भंडारी समाज के करीब 35 से 40 प्रतिशत तक लोग हैं, लेकिन इस समाज से पिछले 60 वर्षों में केवल एक आदमी ढाई साल के लिए सीएम बना।

गोवा में जाना-पहचाना नाम हैं पेशे से वकील व सामाजसेवी अमित पालेकर

गौरतलब है कि अमित पालेकर लंबे समय से सामाजिक कार्यों में सक्रिय रहे हैं और गोवा में जाना-पहचाना नाम हैं। पालेकर ओल्ड गोवा हेरिटेज साइट पर गैरकानूनी तरीके से निर्माण का विरोध करने के दौरान भी चर्चा में रहे थे। उन्होंने इसके खिलाफ भूख हड़ताल भी की थी। कोविड काल में भी वह काफी सक्रिय रहे थे। उनकी मां का राजनीति से जुड़ाव रहा है और वह 10 वर्षो तक सरपंच रह चुकी हैं। अमित ने पिछले साल अक्टूबर में आम आदमी पार्टी का हाथ थामा था।

Announcement of AAP's CM face for Goa by AAP National Convenor Shri @ArvindKejriwal | LIVE #AAPKaCM https://t.co/UytB4QhxBA

— AAP (@AamAadmiParty) January 19, 2022

‘हमने मुख्यमंत्री पद के लिए ईमानदार चेहरा चुना‘

अमित पालेकर के नाम की घोषणा करने से पहले दिल्ली के सीएम केजरीवाल ने कहा कि पार्टी ने एक ईमानदार व्यक्ति को सीएम के चेहरे के तौर चुना है। उन्होंने यह भी कहा कि उन्होंने एक ऐसे व्यक्ति को चुना है, जो लोगों के बीच अपने अच्छे कामों के लिए जाना जाता है।

केजरीवाल ने कहा, ‘हमने आपसे वादा किया था कि हम आपको एक (मुख्यमंत्री पद का) चेहरा देंगे, जिसका दिल गोवा के लिए धड़कता है और जो गोवा के लिए अपनी जान दे सकता है, कोई ऐसा व्यक्ति जो सभी को साथ ले जाएगा, चाहे वे किसी भी धर्म या जाति के हों, चाहे वे अमीर हों या गरीब, चाहे वे उत्तरी गोवा में रहते हों या दक्षिण गोवा में।’

ज्ञातव्य है कि गोवा में 14 फरवरी को विधानसभा चुनाव है और पार्टी ने सभी 40 सीटों पर उम्मीदवार उतारने का एलान कर रखा है।

You Might Also Like

ऑल इंग्लैंड ओपन : लक्ष्य सेन क्वार्टर फाइनल में, मिश्रित युगल में ध्रुव-तनीषा परास्त
I.N.D.I.A. नाम के इस्तेमाल के खिलाफ याचिका : दिल्ली हाई कोर्ट ने जवाब देने का विपक्षी दलों को दिया आखिरी मौका 
तेलंगाना के मुख्यमंत्री केसीआर पटना में बोले – बिहार से जब भी क्रांति की शुरुआत हुई, गूंज देशभर में सुनाई दी
पीएम मोदी आज प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 10वीं किस्त करेंगे जारी
सीएम केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ याचिका पर सुप्रीम कोर्ट 15 अप्रैल को करेगा सुनवाई
TAGGED:aapAmit PalekarAmit Palekar CM CandidatesCM Arvind kejriwalGoa elections
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
खेलराजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

NSF कॉन्क्लेव में बोले खेल मंत्री मांडविया- ‘चयन प्रक्रिया निष्पक्ष हो, किसी एथलीट के साथ नाइंसाफी नहीं होनी चाहिए’

August 8, 2026

सलमान खान के घर के बाहर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी की मौत, हार्ट अटैक की आशंका

Rabindranath Tagore Death Anniversary : राष्ट्रपति नहीं, नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, ओम बिड़ला से योगी तक ने किया नमन

Weather Update : देश के कई हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में जलभराव से बिगड़े हालात

National Handloom Day 2026: पीएम मोदी बोले- हथकरघा क्षेत्र आत्मनिर्भर भारत और महिला सशक्तिकरण का मजबूत आधार

भारतीय नाविकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, खाड़ी क्षेत्र में 24 घंटे हेल्पलाइन सक्रिय : विदेश मंत्रालय

Chamba Bus Accident : चंबा में दर्दनाक बस हादसा, ड्राइवर-कंडक्टर समेत 7 की मौत; 11 घायल

Aban Ahmed : प्रयागराज पहुंचा अबान का शव, अतीक-अशरफ और असद की कब्र के पास होगा सुपुर्द-ए-खाक

शेयर बाजार में गिरावट के साथ कारोबारी सप्ताह का समापन, सेंसेक्स 456 अंक टूटा, निफ्टी 65 अंक कमजोर

JPSC Exam Scam : मुख्य आरोपी के ससुर से सीआईडी की पूछताछ, करोड़ों की संपत्तियां जांच के दायरे में

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?