hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: नक्सल विरोधी अभियान को बड़ी सफलता : बीजापुर में 24 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राष्ट्रीय > नक्सल विरोधी अभियान को बड़ी सफलता : बीजापुर में 24 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण
राष्ट्रीयहिन्दी

नक्सल विरोधी अभियान को बड़ी सफलता : बीजापुर में 24 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

Revoi Editor
Last updated: May 24, 2025 5:40 pm
Revoi Editor
Published: May 24, 2025
Share
SHARE

बीजापुर, 24 मई। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में नक्सल विरोधी अभियान को बड़ी सफलता मिली है, जहां 24 नक्सलियों ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है। इनमें 20 नक्सली ऐसे हैं, जिन पर कुल 87.50 लाख रुपये का ईनाम घोषित था।

20 नक्सलियों पर कुल 87.50 लाख रुपये का ईनाम घोषित था

आत्मसमर्पण करने वाले ये नक्सली अब हिंसा छोड़कर समाज की मुख्यधारा में लौटने का फैसला कर चुके हैं। इन माओवादियों में कई ऊंचे पदों पर रहे नेता शामिल हैं, जैसे पीएलजीए कम्पनी नंबर-2 के डिप्टी कमांडर, माड़ डिवीजन कम्पनी नंबर-7 के पीपीसीएम, एसीएम/पीपीसीएम, एलओएस कमांडर, सीएनएम अध्यक्ष, केएमएस अध्यक्ष और केकेबीएन डिवीजन पार्टी सदस्य। ये सभी लंबे समय से बीजापुर, सुकमा और आसपास के इलाकों में सक्रिय थे और कई नक्सली घटनाओं में शामिल रहे हैं।

बीजापुर के पुलिस अधीक्षक डॉ. जितेंद्र कुमार यादव ने बताया कि इन नक्सलियों ने राज्य सरकार की आत्मसमर्पण और पुनर्वास नीति से प्रभावित होकर यह कदम उठाया है। उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण, बिजली-पानी की सुविधा, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं जैसे विकास कार्यों ने नक्सलियों को मुख्यधारा में लौटने के लिए प्रेरित किया है। इसके साथ ही संगठन के अंदर आपसी मतभेद और भेदभावपूर्ण व्यवहार से भी वे निराश थे।

आत्मसमर्पण कार्यक्रम में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के उप महानिरीक्षक राकेश कुमार, बीजापुर एसपी डॉ. जितेन्द्र कुमार यादव, कोबरा और सीआरपीएफ बटालियन के कमांडेंट्स, एएसपी ऑपरेशन, जिला रिजर्व गार्ड (DRG), बस्तर फाइटर और एसटीएफ के अधिकारी शामिल रहे। इस अभियान में डीआरजी, बस्तर फाइटर, एसटीएफ, सीआरपीएफ और कोबरा बलों ने विशेष योगदान दिया है।

सभी 24 माओवादियों को 50-50 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि दी गई

सरकार की आत्मसमर्पण नीति के तहत सभी 24 माओवादियों को 50-50 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि दी गई है। साथ ही उन्हें पुनर्वास, रोजगार और शिक्षा की सुविधा भी दी जाएगी ताकि वे सामान्य जीवन शुरू कर सकें।

इस वर्ष अब तक 227 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

उल्लेखनीय है कि बीजापुर जिले में एक जनवरी, 2025 से अब तक कुल 227 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है, 237 माओवादी गिरफ्तार किए गए हैं और 119 माओवादी मारे गए हैं। ये आंकड़े बताते हैं कि सरकार की नीति और सुरक्षा बलों की रणनीति नक्सलवाद के खिलाफ कारगर साबित हो रही है। एसपी डॉ. जितेन्द्र कुमार यादव ने अन्य माओवादियों से भी अपील की है कि वे आत्मसमर्पण कर सरकार की पुनर्वास नीति का लाभ उठाएं और हिंसा छोड़कर समाज में शांति से जीवन व्यतीत करें।

You Might Also Like

न्यासा ने दोस्तों के साथ पार्टी में किया डैड अजय देवगन के गाने पर डांस, वीडियो वायरल
न्यायमूर्ति सरस वेंकटनारायण भट्टी ने केरल उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में ली शपथ
CM योगी ने किया परिवहन सेवा केंद्रों का शुभारंभ, कहा- ‘बाइकर्स के हित में है नो हेलमेट नो फ्यूल अभियान’
दिल्ली हाईकोर्ट में बम की धमकी वाला ईमेल आया, मचा हड़कंप, खाली कराया गया परिसर
पीएम मोदी का वाराणसी दौरा आज : अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम के शिलान्यास के साथ 1600 करोड़ की योजनाओं की सौगात देंगे
TAGGED:24 Naxalites surrenderedanti-Naxal operationBijapur
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयहिन्दी

India-Cyprus Agreement : भारतीय कामगारों के लिए बड़ी पहल, भारत-साइप्रस माइग्रेशन समझौते को जल्द अंतिम रूप देने पर जोर

August 8, 2026

कोरिया मास्टर्स : अश्मिता की टॉप सीड पर स्तब्धकारी जीत, रक्षिता ने तन्वी को बाहर किया, सेमीफाइनल में आमने-सामने

National Handloom Day 2026: पीएम मोदी बोले- हथकरघा क्षेत्र आत्मनिर्भर भारत और महिला सशक्तिकरण का मजबूत आधार

मोहन भागवत के जेन-जी बयान का भाजपा सांसदों ने किया समर्थन, बोले- युवा विपक्ष के बहकावे में नहीं आएगा

शेयर बाजार में गिरावट के साथ कारोबारी सप्ताह का समापन, सेंसेक्स 456 अंक टूटा, निफ्टी 65 अंक कमजोर

‘मेरे मित्र, धन्यवाद’ : नेतन्याहू ने पीएम मोदी का जताया आभार, भारत-इजराइल रिश्ते मजबूत करने पर जोर

राघव चड्ढा ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बोले- एक सुबह जो हमेशा याद रहेगी

Aban Ahmed : प्रयागराज पहुंचा अबान का शव, अतीक-अशरफ और असद की कब्र के पास होगा सुपुर्द-ए-खाक

ऊना दलित अत्याचार केस : आरोपियों के बरी होने पर मायावती का हमला, गुजरात सरकार से हाईकोर्ट में सख्त पैरवी की मांग

Share Market Today: गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 267 अंक टूटा, निफ्टी 24,600 के नीचे

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?