hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: तेलंगाना में बोले अमित शाह – कांग्रेस ने वोट बैंक की राजनीति के लिए किया CAA का विरोध
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राजनीति > तेलंगाना में बोले अमित शाह – कांग्रेस ने वोट बैंक की राजनीति के लिए किया CAA का विरोध
राजनीतिराष्ट्रीयलोकसभा चुनाव 2024हिन्दी

तेलंगाना में बोले अमित शाह – कांग्रेस ने वोट बैंक की राजनीति के लिए किया CAA का विरोध

Revoi Editor
Last updated: March 12, 2024 8:03 pm
Revoi Editor
Published: March 12, 2024
Share
SHARE

हैदराबाद, 12 मार्च। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को यहां कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नागरिकता (संशोधन) अधिनियम (CAA) के जरिए पाकिस्तान, बांग्लादेश व अफगानिस्तान के अल्पसंख्य (हिन्दू, बौद्ध, सिख, जैन, ईसाई और पारसी) शरणार्थियों को नागरिकता देकर सम्मानित किया है। इसके साथ ही उन्होंने कांग्रेस पर प्रहार करते हुए कहा कि उसने सिर्फ तुष्टिकरण और वोट बैंक की राजनीति के लिए CAA का विरोध किया।

भाजपा सोशल मीडिया स्वयंसेवकों की एक बैठक में शाह ने सीएए लागू करने को जायज ठहराते हुए कहा, ‘हमने कहा था कि हम सीएए लाएंगे। कांग्रेस पार्टी ने सीएए का विरोध किया। आजादी के बाद कांग्रेस और हमारे संविधान निर्माताओं का यह वादा था कि बांग्लादेश, अफगानिस्तान और पाकिस्तान में धार्मिक आधार पर सताये गए लोगों को भारत आने पर नागरिकता प्रदान की जाएगी, लेकिन तुष्टीकरण और वोट-बैंक की राजनीति के कारण कांग्रेस पार्टी ने सीएए का विरोध किया।’

సికింద్రాబాద్‌లో జరుగుతున్న సోషల్ మీడియా వారియర్స్ మీట్‌లో ప్రసంగిస్తున్నాను. https://t.co/Pz4LRBVIED

— Amit Shah (Modi Ka Parivar) (@AmitShah) March 12, 2024

अमित शाह ने कहा कि पाकिस्तान और बांग्लादेश से लाखों-करोड़ों लोग अपनी आस्था और सम्मान को बचाने के लिए भारत आए, लेकिन उन्हें नागरिकता नहीं दी गई। उन्होंने कहा, ‘नागरिकता नहीं मिलने से उन्होंने अपने देश में खुद को अपमानित महसूस किया। अब प्रधानमंत्री मोदी ने सीएए के जरिए हिन्दू, बौद्ध, जैन और सिख शरणार्थियों को नागरिकता देकर उनका सम्मान किया है।’

शाह ने अनुच्छेद 370 के कुछ प्रावधानों को निरस्त करने, अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण, लोकसभा व राज्य विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण, तीन तलाक को खत्म करने और देश के सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था के रूप में उभरने जैसी मोदी सरकार की कुछ उपलब्धियों को रेखांकित किया।

पीएम मोदी ने पिछले 10 वर्षों में भ्रष्टाचार मुक्त शासन सुनिश्चित किया

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की ओर अग्रसर है। पीएम मोदी ने पिछले 10 वर्षों में भ्रष्टाचार मुक्त शासन सुनिश्चित किया। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस पार्टी ने वोट बैंक की राजनीति के कारण राम मंदिर मुद्दे को 70 वर्षों तक लटकाया और प्राण प्रतिष्ठा समोराह का बहिष्कार किया।

You Might Also Like

अंडर-19 एशिया कप : पाकिस्तान की दूसरी खिताबी जीत में मिन्हास का तूफानी शतक, भारत की 191 रनों से करारी हार
पद्मश्री से सम्मानित साहित्यकार कृष्ण बिहारी मिश्र का 86 वर्ष की उम्र में निधन
हरिकेन मिल्टन से मरने वालों की संख्या बढ़कर 14 हुई, राहत एवं बचाव कार्य तेज
केजरीवाल को अंतरिम जमानत पर बोली ‘आप’ – भाजपा की साजिश का पर्दाफाश हुआ
वाराणसी में 12 वर्षों बाद लगेगा पुष्कर मेला, पूरे शहर को 4 जोन में बांटा गया, 400 से ज्यादा कर्मचारियों की लगी ड्यूटी
TAGGED:amit shahCongress opposed CAAShah in Telanganavote bank politics
Share This Article
Facebook Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
revoinews

કર્ણાટકમાં બીજેપીના દલિત સાંસદને ગામમાં પ્રવેશતા જ અટકાવામાં આવ્યા-ગ્રામીણોએ કહ્યું ‘અછૂત’

Revoi
Revoi
September 17, 2019
बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ‘आदिपुरुष’ ने लहराया परचम, पहले ही दिन करीब 100 करोड़ की रिकॉर्डतोड़ कमाई
मध्यप्रदेश : पर्वतीय स्थल पचमढ़ी में शिवराज मंत्रिमंडल आज से दो दिन करेगा चिंतन मनन
पूर्वी दिल्ली में बच्चों के एक अस्पताल में आग लगने से सात शिशुओं की मौत, सीएम केजरीवाल ने जताया दुख
NEP 2020 के तहत उच्‍च शिक्षण संस्‍थानों के लिए मार्गदर्शक सिद्धांत होगा ‘पंच संकल्प’ : धर्मेंद्र प्रधान
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?