hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: उतार-चढ़ाव के बीच शेयर बाजार लगभग स्थिर, सेंसेक्स 43 अंक फिसला, निफ्टी में मामूली बढ़त
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राष्ट्रीय > उतार-चढ़ाव के बीच शेयर बाजार लगभग स्थिर, सेंसेक्स 43 अंक फिसला, निफ्टी में मामूली बढ़त
कारोबारराष्ट्रीयव्यापारहिन्दी

उतार-चढ़ाव के बीच शेयर बाजार लगभग स्थिर, सेंसेक्स 43 अंक फिसला, निफ्टी में मामूली बढ़त

Revoi Editor
Last updated: December 23, 2025 6:48 pm
Revoi Editor
Published: December 23, 2025
Share
SHARE

मुंबई, 23 दिसम्बर। भारतीय शेयर बाजार में पिछले दो कारोबारी सत्रों से जारी तेजी पर मंगलवार को विराम लगा और उतार-चढ़ाव के बीच दोनों बेंचमार्क इंडेक्स लगभग स्थिर रुख के साथ बंद हुए। बीएसई सेंसेक्स में जहां 43 अंकों की मामूली गिरावट दिखी वहीं एनएसई निफ्टी पांच अंकों की बढ़त में रहा।

दरअसल, वैश्विक बाजार के मिले-जुले संकेतों के बीच एफएमसीजी, मेटल और एनर्जी शेयरों ने जहां बाजार को संभालने का काम किया वहीं आईटी, पीएसयू बैंक, फार्मा व रियल्टी शेयरों में बिकवाली देखने को मिली। यही वजह रही कि अंत में बाजार लगभग सपाट बंद हुआ।

सेंसेक्स 85,524.84 अंक पर बंद

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 42.64 अंक यानी 0.05 प्रतिशत टूटकर 85,524.84 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान, इसने जहां 85,704.93 अंक का उच्चतम स्तर तक देखा वहीं 85,342.99 अंक के निचले स्तर तक भी यह गिरा। सेंसेक्स से संबद्ध कम्पनियों में 13 के शेयर मजबूत रहे जबकि 17 में गिरावट रही।

निफ्टी 4.75 अंकों की बढ़त से 26,177.15 पर बंद

उधर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी मामूली 4.75 अंक यानी 0.02 प्रतिशत बढ़कर 26,177.15 अंक पर बंद हुआ। निफ्टी से संबद्ध कम्पनियों में 26 के शेयर हरे निशान पर रुके और 24 में कमजोरी रही। व्यापक बाजार में छोटी कम्पनियों से जुड़ा बीएसई स्मॉलकैप सूचकांक 0.38 प्रतिशत चढ़ा जबकि मझोली कम्पनियों से संबंधित मिडकैप 0.07 प्रतिशत के लाभ में रहा।

इन्फोसिस के स्टॉक सर्वाधिक 1.28 फीसदी के नुकसान में रहे

सेंसेक्स में शामिल कम्पनियों में इन्फोसिस के स्टॉक सर्वाधिक 1.28 फीसदी के नुकसान में रहे। भारती एयरटेल, अदाणी पोर्ट्स, सन फार्मा, टेक महिंद्रा, इटर्नल, एक्सिस बैंक और मारुति के शेयर भी प्रमुख रूप से नुकसान में रहे। दूसरी तरफ, लाभ में रहने वाले शेयरों में आईटीसी, अल्ट्राटेक सीमेंट, टाटा स्टील और एचडीएफसी बैंक शामिल हैं।

एफआईआई ने 457.34 करोड़ रुपये के शेयर बेचे

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने सोमवार को 457.34 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। हालांकि, घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने लिवाली जारी रखी और 4,058.22 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.10 प्रतिशत बढ़कर 62.13 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल रहा।

You Might Also Like

लेबनान के बेरूत में इजरायल ने किया हवाई हमला, बीस लोगों की मौत, 66 अन्य घायल
जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में बिजली परियोजना के कर्मियों को ले जा रहा वाहन खाई में गिरा, सात की मौत
दिल्ली के आनंद विहार क्षेत्र में प्रदूषण से निपटने के लिए ड्रोन से पानी के छिड़काव का ट्रायल
पश्चिम बंगाल में बाढ़ : 10,000 लोगों को सुरक्षित निकाला गया, राज्यपाल प्रभावित इलाकों का दौरा करेंगे
आपातकाल की बरसी पर सीएम योगी ने लोकतंत्र सेनानियों को किया याद, कहा- कांग्रेस अभी भी तानाशाह मानसिकता से ग्रस्त
TAGGED:BseniftyNifty registering a marginal gainNSEsensexSensex slipping 43 pointsstock market remained largely stable
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
राष्ट्रीयहिन्दी

National Handloom Day 2026: पीएम मोदी बोले- हथकरघा क्षेत्र आत्मनिर्भर भारत और महिला सशक्तिकरण का मजबूत आधार

August 7, 2026

India-Cyprus Agreement : भारतीय कामगारों के लिए बड़ी पहल, भारत-साइप्रस माइग्रेशन समझौते को जल्द अंतिम रूप देने पर जोर

Weather Update : देश के कई हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में जलभराव से बिगड़े हालात

‘मेरे मित्र, धन्यवाद’ : नेतन्याहू ने पीएम मोदी का जताया आभार, भारत-इजराइल रिश्ते मजबूत करने पर जोर

Aban Ahmed : प्रयागराज पहुंचा अबान का शव, अतीक-अशरफ और असद की कब्र के पास होगा सुपुर्द-ए-खाक

Rabindranath Tagore Death Anniversary : राष्ट्रपति नहीं, नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, ओम बिड़ला से योगी तक ने किया नमन

पंजाब में फिर अकाली दल-भाजपा गठबंधन की अटकलें : सुखबीर बादल ने पीएम मोदी से की मुलाकात, AAP ने कसा तंज

सलमान खान के घर के बाहर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी की मौत, हार्ट अटैक की आशंका

NSF कॉन्क्लेव में बोले खेल मंत्री मांडविया- ‘चयन प्रक्रिया निष्पक्ष हो, किसी एथलीट के साथ नाइंसाफी नहीं होनी चाहिए’

भारतीय नाविकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, खाड़ी क्षेत्र में 24 घंटे हेल्पलाइन सक्रिय : विदेश मंत्रालय

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?