hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा का आरोप – बिहार सरकार को अस्थिर करने की कोशिश कर रही भाजपा
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Have an existing account? Sign In
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राजनीति > हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा का आरोप – बिहार सरकार को अस्थिर करने की कोशिश कर रही भाजपा
राजनीतिहिन्दी

हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा का आरोप – बिहार सरकार को अस्थिर करने की कोशिश कर रही भाजपा

Vinayak Barot
Last updated: June 10, 2021 7:15 am
Vinayak Barot
Published: June 9, 2021
Share
SHARE

पटना, 9 जून। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी की पार्टी हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर आरोप लगाया है कि वह राज्य सरकार को अस्थिर करने में लगी हुई है। इस क्रम में मांझी की पार्टी ने एक समन्वय समिति गठित करने की मांग उठाई है।

‘हम’ के इस आरोप के पीछे मुख्य वजह यह है कि बीते कुछ दिनों से बिहार में मुस्लिम समाज द्वारा दलितों को प्रताड़ित करने के मुद्दे पर भाजपा के कई बड़े नेता लगातार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमलावर हैं।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और सांसद डॉ. संजय जायसवाल ने बीते दिनों मोतिहारी में अल्पसंख्यकों के द्वारा दलितों पर अत्याचार और मारपीट के मुद्दे को लेकर और बिहार पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े किए थे वहीं सरकार में बीजेपी कोटे से मंत्री जनक राम भी दो दिन पहले दलितों पर अत्याचार को लेकर गोपालगंज और जमुई के जिलाधिकारियों और पुलिस अधीक्षकों को पत्र लिख चुके हैं।

जनक राम ने गोपालगंज और जमुई प्रशासन को लिखे पत्र में दलित समाज की लड़कियों के धर्म परिवर्तन करके उनका निकाह कराए जाने के मुद्दे को लेकर चिंता जताई और काररवाई की मांग की है।

फिलहाल भाजपा के इन दो बड़े नेताओं की ओर से नीतीश कुमार सरकार पर सवाल खड़ा करने को लेकर अब सरकार में सहयोगी ‘हम’ ने आक्रामक तेवर अख्तियार किया है। पार्टी प्रवक्ता दानिश रिजवान ने कहा, ‘भाजपा के कुछ नेता सरकार को अस्थिर करने की कोशिश कर रहे हैं और सरकार के खिलाफ बयानबाजी कर वह विपक्ष को भी मौका दे रहे हैं। सरकार से हमारी मांग है कि जल्द एनडीए में समन्वय समिति का गठन किया जाए वरना भविष्य में स्थिति और भयावह हो जाएगी।’

You Might Also Like

यूपी : अब अयोध्या के GST डिप्टी कमिश्नर प्रशांत सिंह का इस्तीफा, सीएम योगी पर शंकराचार्य के आरोपों से व्यथित
मुख्‍तार अंसारी का करीबी जुगनू वालिया पंजाब में गिरफ्तार, रेस्टोरेंट मालिक हत्‍याकांड में 2 वर्षों से फरार था
Asian Games 2023: निशानेबाजी टीम ने जीता एक स्वर्ण और एक रजत, टेनिस में सिल्वर मेडल से करना होगा संतोष
यूक्रेन संकट सुलझाने की कोशिशों के लिए रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने पीएम मोदी का किया धन्यवाद
भूमि आवंटन के तीन वर्ष में निवेश न होने पर रद्दे करें आवंटन : सीएम योगी ने अधिकारियों को दिया निर्देश
TAGGED:allegationsBihar GovernmentBJPHindustani Awam MorchaUnstable
Share This Article
Facebook Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
राष्ट्रीयहिन्दी

हरियाणा: एक साल से बंद पड़े शंभू बॉर्डर को खोलने की कवायद तेज, हटाए जा रहे बैरिकेड्स

Revoi Editor
Revoi Editor
March 20, 2025
न्यूजीलैंड ने रचा इतिहास, भारतीय धरती पर पहली बार जीती टेस्ट सीरीज, पुणे में सैंटनर के सामने टीम इंडिया 113 रनों से पस्त
कोरोना से लड़ाई: राजस्‍थान में 10 मई से 15 दिनों के लिए पूर्ण लॉकडाउन, शादी समारोहों पर भी रोक
Roving Periscope: As Muslim nations split, Christian nations unite
बिहार चुनाव : पहले चरण की 121 सीटों पर मतदान आज, तेजस्वी व सम्राट समेत कई दिग्गजों की किस्मत का फैसला
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?