hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: अमेरिका में 5जी इंटरनेट का भय : दुर्घटना की आशंका से एअर इंडिया को रद करनी पड़ीं 14 उड़ानें
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राष्ट्रीय > अमेरिका में 5जी इंटरनेट का भय : दुर्घटना की आशंका से एअर इंडिया को रद करनी पड़ीं 14 उड़ानें
राष्ट्रीयहिन्दी

अमेरिका में 5जी इंटरनेट का भय : दुर्घटना की आशंका से एअर इंडिया को रद करनी पड़ीं 14 उड़ानें

Vinayak Barot
Last updated: January 20, 2022 5:42 pm
Vinayak Barot
Published: January 20, 2022
Share
SHARE

नई दिल्ली, 20 जनवरी। उत्तर अमेरिका में मोबाइल की 5जी सेवा शुरू होने के बाद अमेरिकी हवाई अड्डों के आसपास विमान सेवाओं का संचालन बाधित होने की आशंका के मद्देनजर दुनियाभर की कई विमानन कम्पनियां अमेरिका जाने वाली अपनी उडानें रद कर रही हैं या उनके समय में फेरबदल कर रही हैं

इस क्रम में एअर इंडिया ने दुर्घटना के भय से बुधवार से भारत-अमेरिका मार्गों पर 14 उड़ानें रद कर दीं। शंका यह जताई जा रही है कि  5जी इंटरनेट की तरंगे विमान के नेविगेशन सिस्टम में हस्तक्षेप कर सकती हैं।

डीजीसीए प्रमुख अरुण कुमार ने बताया, ‘यूएस में 5जी इंटरनेट की तैनाती के कारण उत्पन्न हुई स्थिति से हमारे कैरियर्स को उबारने के लिए इंडियन एविएशन रेगुलेटर काम कर रहा है।

5जी की तरंगें विमान के नेविगेशन सिस्टम में हस्तक्षेप कर सकती हैं

अमेरिकी विमानन नियामक फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (एफएए) ने 14 जनवरी को कहा था कि विमान के रेडियो अल्टीमीटर के साथ 5जी इंटरफेरेंस इंजन और ब्रेकिंग सिस्टम को लैंडिंग मोड में ट्रांजिशनिंग से रोक सकता है, जिससे एक विमान को रनवे पर रुकना मुश्किल हो जाएगा। अल्टीमीटर जमीन के ऊपर विमान की ऊंचाई को मापता है। जिस बैंड पर अल्टीमीटर काम करता है, वह उस बैंड के करीब होता है जिस पर 5जी सिस्टम काम करता है।

कुल तीन करिअर – अमेरिकन एयरलाइंस, डेल्टा एयरलाइंस और एअर इंडिया – वर्तमान में भारत और अमेरिका के बीच सीधी उड़ानें संचालित करते हैं। अमेरिकन एयरलाइंस और डेल्टा एयरलाइंस ने जहां इस मामले में कोई प्रतिक्रिया नहीं दी वहीं एअर इंडिया ने क्रमशः बुधवार और गुरुवार को संचालित होने वाली आठ और छह उड़ानें रद कर दीं।

एअर इंडिया ने ट्विटर पर दी उड़ानें रद करने की जानकारी

एअर इंडिया ने ट्विटर पर कहा, ‘अमेरिका में 5जी संचार की तैनाती के कारण भारत-अमेरिका की आठ उड़ानों का संचालन रद किया जा रहा है। ये आठ एअर इंडिया उड़ानें दिल्ली-न्यूयॉर्क, न्यूयॉर्क-दिल्ली, दिल्ली-शिकागो, शिकागो-दिल्ली, दिल्ली- सैन फ्रांसिस्को, सैन फ्रांसिस्को-दिल्ली, दिल्ली-नेवार्क और नेवार्क-दिल्ली हैं।’ इसके बाद एअर इंडिया के अधिकारियों ने कहा कि गुरुवार को संचालित होने वालीं कुल छह भारत-अमेरिका उड़ानें रद कर दी गईं।

दुबई, जापान और कोरिया की विमानन कम्पनियों की कई उड़ानें स्थगित

दुबई की एमीरेट्स एयरलाइन ने कहा है कि वह शिकागो, नेवार्क और सेैन फ्रांसिस्‍को सहित कई शहरों के लिए उड़ानें स्‍थगित रखेगी। जापान एयर लाइंस कम्पनी और एएनए होल्डिंग इन विमानन कम्पनी ने कहा है कि वे अमेरिका जाने वाले कुछ हवाई मार्गों पर 777 जेट विमानों की उड़ान स्‍थगित कर देंगे।

कोरिया की बोइंग एयर लाइंस कम्पनी ने भी कहा है कि उसकी 777 जेट विमानों और 747, 748 विमान की उडानें 5 जी सेवाओं के कारण बाधित हुई है और इसके मद्देनजर वह अपने बेड़े के संचालन कार्यक्रम में बदलाव कर रही है।

You Might Also Like

यूपी में शत्रु सम्पत्तियों को अतिक्रमण से मुक्त कराया जाएगा, सीएम योगी सख्त काररवाई का दिया निर्देश
Rajasthan violence: SDM को थप्पड़ मारने वाला निर्दलीय उम्मीदवार पुलिस कस्टडी से फरार, 60 लोग गिरफ्तार
हांगकांग अग्निकांड में तीन गिरफ्तार, हादसे में 44 की गई जान, 279 लोग अब भी लापता, राहत बचाव कार्य जारी
दिल्ली में अनलॉक : ऑड-इवन फॉर्मूले से खुलेंगे बाजार, मेट्रो सेवा 50 फीसदी क्षमता से शुरू करने की घोषणा
मोदी कैबिनेट के अहम फैसले : 10.90 लाख रेलवे कर्मचारियों को दिवाली बोनस, शिपब्लिडिंग के लिए 70 हजार करोड़ का रिफॉर्म
TAGGED:14 US flights cancelled5G internetair indiaDGCAus
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
महाराष्ट्रदेश-विदेशबॉलीवुडमहत्वपूर्ण कहानियांराज्यराष्ट्रीयहिन्दी

सलमान खान के घर के बाहर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी की मौत, हार्ट अटैक की आशंका

August 8, 2026

राघव चड्ढा ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बोले- एक सुबह जो हमेशा याद रहेगी

Chamba Bus Accident : चंबा में दर्दनाक बस हादसा, ड्राइवर-कंडक्टर समेत 7 की मौत; 11 घायल

JPSC Exam Scam : मुख्य आरोपी के ससुर से सीआईडी की पूछताछ, करोड़ों की संपत्तियां जांच के दायरे में

दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट; जानें अगले 5 दिनों का हाल

NSF कॉन्क्लेव में बोले खेल मंत्री मांडविया- ‘चयन प्रक्रिया निष्पक्ष हो, किसी एथलीट के साथ नाइंसाफी नहीं होनी चाहिए’

JPSC-JSSC Protest: 14वें दिन भी जारी छात्रों का आंदोलन, भूख हड़ताल पर अड़े अभ्यर्थी; पेपर लीक जांच की मांग तेज

Rabindranath Tagore Death Anniversary : राष्ट्रपति नहीं, नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, ओम बिड़ला से योगी तक ने किया नमन

मायावती का सपा पर हमला, बोलीं- ‘PDA’ में पिछड़े से अब ‘पंडित’ तक पहुंची राजनीति

National Handloom Day 2026: पीएम मोदी बोले- हथकरघा क्षेत्र आत्मनिर्भर भारत और महिला सशक्तिकरण का मजबूत आधार

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?