AICC President Election : दिग्विजय सिंह नामांकन नहीं भरेंगे, मल्लिकार्जुन खड़गे के प्रस्तावक बनेंगे

राष्ट्रीय अध्यक्ष पद की रेस से राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बाद अब मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह भी बाहर हो गए है। दिग्विजय सिंह ने मीडिया से कहा कि वह नामांकन नहीं भरेंगे। मल्लिकार्जुन खड़गे नामांकन भरेंगे। वह उनके प्रस्तावक बनेंगे। गुरुवार को दिग्विजय सिंह ने नामांकन भरने की बात कही थी।

दिग्विजय सिंह ने शुक्रवार को मीडिया से कहा कि मैंने जीवन भर कांग्रेस के लिए काम किया है। और काम करता रहूंगा। मैं तीन बातों पर कभी समझौता नहीं करता हूं। दलित, आदिवासी और गरीब का पक्ष। दूसरा सांमप्रदायिक महौल बिगाड़ने वाले से और तीसरा मेरी प्रतिबद्धता कांग्रेस और गांधी परिवार के साथ है। मैंने इससे कभी समझौता नहीं किया। खड़गे जी मेरे नेता है। मुझसे सीनियर है।

मैंने गुरुवार को उनसे मुलाकात की, उन्होंने कहा कि मैं फॉर्म नहीं भरुंगा। इसके बाद मैंने नामांकन भरने की बात कही। आज मीडिया क माध्यम से उनके फॉर्म भरने की बात का पता चला। मैंने उनसे मुलाकात की। अब उनका इरादा फॉर्म भरने का है। इसलिए मैं उनका प्रस्तावक बनूंगा।

इससे पहले दिग्विजय सिंह के नामांकन भरने के लिए प्रस्तावक बनने के लिए मध्य प्रदेश से गोविंद सिंह के नेतृत्व में 12 एमएलए दिल्ली पहुंच गए। दिग्विजय सिंह के नामांकन भरने की संशय को लेकर सभी नेता उनके निवास पर ही डटे रहें।

RELATED ARTICLES

Most Popular