1. Home
  2. हिंदी
  3. राष्ट्रीय
  4. अहमदाबाद: नगर निगम की ट्रक की चपेट में आने से फुटपाथ पर खाना बना रही महिला की मौत, पति घायल
अहमदाबाद: नगर निगम की ट्रक की चपेट में आने से फुटपाथ पर खाना बना रही महिला की मौत, पति घायल

अहमदाबाद: नगर निगम की ट्रक की चपेट में आने से फुटपाथ पर खाना बना रही महिला की मौत, पति घायल

0
Social Share

अहमदाबाद, 11 दिसंबर। गुजरात के अहमदाबाद शहर में फुटपाथ पर खाना बना रही एक महिला को नगर निकाय के एक ट्रक ने सोमवार को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि दुर्घटना में महिला का पति गंभीर रूप से घायल हो गया है।

उसने बताया कि घटना वासना इलाके में सुबह करीब पांच बजे हुई। दंपति फुटपाथ पर रहते थे और घटना के वक्त महिला खाना बना रही थी। ट्रक में सड़क साफ करने वाली मशीन लगी हुई थी। एम-डिवीजन यातायात पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने कहा कि चालक का ट्रक से नियंत्रण हट जाने की वजह से यह हादसा हुआ।

अधिकारी ने बताया कि मृतक महिला की पहचान प्रमिलाबेन (39) के रूप में हुई। उन्होंने कहा कि महिला के पति को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है तथा मामले की जांच जारी है।

LEAVE YOUR COMMENT

Your email address will not be published.

Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code