रायपुर, 18 अक्टूबर। निकी प्रसाद (2-7) की अगुआई में गेंदबाजों की कसावट के बाद ओपनरद्वय शेफाली वर्मा (55 रन, 25 गेंद, चार छक्के, छह चौके) व कप्तान स्मृति मंधाना (नाबाद 47 रन, 25 गेंद, दो छक्के, छह चौके) ने चमकीली पारियां खेलीं। परिणामस्वरूप भारतीय महिलाओं ने रविवार को यहां दूसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में जिम्बाब्वे को 67 गेंदों के शेष रहते नौ विकेट से हराकर तीन मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली।

निकी एंड कम्पनी के सामने जिम्बाब्वे 102 रनों पर सीमित
शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में पहले बल्लेबाजी करने उतरी मेहमान टीम को भारतीय गेंदबाजों ने आठ विकेट पर 102 रनों तक सीमित कर दिया। शीर्ष स्कोरर चिपो टिरिपानो (34 रन, 32 गेंद, पांच चौके) के अलावा कप्तान जोसफिने एनकोमो (नाबाद 27 रन, 35 गेंद, दो चौके) ही दहाई में पहुंच सकीं। निकी प्रसाद के अलावा क्रांति गौड़, नंदनी शर्मा, दीप्ति शर्मा व श्री चरणी ने आपस में चार विकेट बांटे।
A perfect start to the chase 🔥
Smriti Mandhana & Shafali Verma with a quickfire 5️⃣0️⃣-run stand 🤝
Updates ▶️ https://t.co/kECmCQJzty
#TeamIndia | #INDvZIM | @mflone_ https://t.co/n7IcyA4cUT
— BCCI Women (@BCCIWomen) October 18, 2026
शेफाली व मंधाना ने 48 गेंदों पर ही ठोक दिए 96 रन
आसान लक्ष्य के सामने शेफाली व मंधाना ने तेज शुरुआत की और उनके बीच पहले विकेट के लिए सिर्फ 48 गेंदों पर 96 रनों की साझेदारी से भारत ने 8.5 ओवरों में ही एक विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर ली। इस प्रकार मंधाना ने कप्तानी की जिम्मेदारी संभालने के बाद पहली सीरीज में जीत से शुरुआत की।
The Shafali Verma show in Raipur 🍿
She wins the Player of the Match award for her fiery knock 🏅
Relive ▶️ https://t.co/DG9MK5e529
#TeamIndia | #INDvZIM | @mflone_ | @TheShafaliVerma https://t.co/MGc4o0M2FL
— BCCI Women (@BCCIWomen) October 18, 2026
हालांकि बिलव्ड बिजा पर छक्का जड़कर 24 गेंदों पर अपना 22वां टी20 अंतरराष्ट्रीय अर्धशतक जड़ने वालीं ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ शेफाली लक्ष्य के सात रनों के फासले पर मायूस हो गईं, जब अगली ही गेंद पर इसी गेंदबाज का शिकार हो गईं। फिलहाल मंधाना ने ओलिंडर चारे की गेंद पर विजयी छक्का जड़ा।
Skipper Smriti Mandhana finishes it off in style 👏
#TeamIndia with a clinical 9️⃣-wicket win to clinch the series 2-0 🇮🇳
Scorecard ▶️ https://t.co/kECmCQJzty
#INDvZIM | @mflone_ https://t.co/O7MAN9o4J3
— BCCI Women (@BCCIWomen) October 18, 2026
20 नवम्बर को इसी मैदान पर खेला जाएगा अंतिम मुकाबला
दोनों टीमें अब 20 अक्टूबर को इसी ग्राउंड पर तीसरे व अंतिम मैच से टी20 सीरीज की औपचारिकता पूरी करेंगी। उसके बाद वड़ोदरा में दोनों टीमों के बीच क्रमशः 23, 25 व 28 अक्टूबर को तीन एक दिनी अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेले जाएंगे।


