1. Home
  2. हिंदी
  3. राष्ट्रीय
  4. भारत में कोरोना संकट : 9 माह बाद फिर 24 घंटे में 1 लाख से ज्यादा नए संक्रमित
भारत में कोरोना संकट : 9 माह बाद फिर 24 घंटे में 1 लाख से ज्यादा नए संक्रमित

भारत में कोरोना संकट : 9 माह बाद फिर 24 घंटे में 1 लाख से ज्यादा नए संक्रमित

0
Social Share

नई दिल्ली, 7 जनवरी। देश में रफ्तार पकड़ती कोविड-19 महामारी की तीसरी लहर के दौरान नौ माह बाद एक बार फिर 24 घंटे के अंदर एक लाख से ज्यादा कुल 1,17,100 नए संक्रमितों की पुष्टि हुई। इस जानलेवा बीमारी की दूसरी लहर में गत चार अप्रैल को पहली बार एक लाख से ज्यादा नए केस मिले थे। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

देश में इलाजरत मरीजों की संख्या 3.71 लाख के पार

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार गुरुवार की रात तक 30,836 रोगी स्वस्थ घोषित किए गए जबकि केरल का 204 बैकलॉग जोड़कर दिनभर में 302 मौतें दर्शाई गईं। इस क्रम में मौजूदा रिकवरी दर 97.57 फीसदी है जबकि सक्रियता दर बढ़कर 1.05 प्रतिशत हो गई है। दिनभर में 85,962 एक्टिव केस बढ़े। इसके साथ ही देश में इलाजरत मरीजों की संख्या बढ़कर 3,71,363 तक जा पहुंची है।

महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल और दिल्ली में सबसे ज्यादा मामले

मंत्रालय के अनुसार महाराष्ट्र की स्थिति सर्वाधिक चिंताजनक है, जहां दिनभर में 36,265 नए केस दर्ज किए गए जबकि 8,907 मरीज स्वस्थ घोषित किए गए और 13 लोगों की मौत हुई। राज्य में अब एक्टिव मामलों की संख्या एक लाख के पार 1,18,549 हो गई है। इलाजरत मरीजों के मामलों के मामले में पश्चिम बंगाल (41,101) और दिल्ली (31,498) क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर हैं। इन दोनों राज्यों में बीते दिन 15 हजार से ज्यादा नए केस मिले।

27 राज्यों में ओमिक्रॉन के कुल 3,007 पुष्ट मामले, 1,199 स्वस्थ

कोरोना का नया वैरिएंट भी अब 27 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में फैल चुका है। बीते 24 घंटे के दौरान ऐसे 377 केस मिलने के बाद इस वैरिएंट के कुल संक्रमितों की संख्या 3,007 तक जा पहुंची है। हालांकि इनमें एक तिहाई से ज्यादा 1,199 लोग स्वस्थ भी चुके हैं।

ओमिक्रॉन से प्रभावित शीर्ष 10 राज्यों के आंकड़ें

महाराष्ट्र और दिल्ली सहित 6 राज्यों में ओमिक्रॉन के 200 से ज्यादा संक्रमित

मंत्रालय के अनुसार महाराष्ट्र और दिल्ली सहित छह राज्यों में ओमिक्रॉन संक्रमितों की संख्या 200 से ज्यादा है। महाराष्ट्र (876) व दिल्ली (465) के अलावा ज्यादा प्रभावित अन्य  राज्य कर्नाटक (333), राजस्थान (291), केरल (284) व गुजरात (204)। हालांकि दिल्ली और गुजरात में बीते 24 घंटे के दौरान इस वैरिएंट का एक भी केस नहीं मिला।

356 दिनों में टीकाकरण का आंकड़ा 150 करोड़ के निकट

इस बीच राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अब तक 149.66 करोड़ कोविडरोधी टीके लगाए जा चुके हैं। इनमें गुरुवार को 94.47 लाख से ज्यादा लोगों ने टीकाकरण का लाभ उठाया। वहीं छह जनवरी तक कुल 68.68 करोड़ लोगों के कोविड सैंपल की जांच की जा चुकी है।

LEAVE YOUR COMMENT

Your email address will not be published.

Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code