hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: वाराणसी : कैंट रेलवे स्टेशन पर 3.54 करोड़ का अफ्रीकी सोना बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > राज्य > उत्तरप्रदेश > वाराणसी : कैंट रेलवे स्टेशन पर 3.54 करोड़ का अफ्रीकी सोना बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार
अपराधउत्तरप्रदेशराज्यराष्ट्रीयहिन्दी

वाराणसी : कैंट रेलवे स्टेशन पर 3.54 करोड़ का अफ्रीकी सोना बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

Revoi Editor
Last updated: March 13, 2026 8:25 pm
Revoi Editor
Published: March 13, 2026
Share
SHARE

वाराणसी, 13 मार्च। बांग्लादेश के रास्ते भारत में अफ्रीकी सोने की तस्करी का बड़ा मामला सामने आया है। इस क्रम में वाराणसी कैंट रेलवे स्टेशन पर मुखबिर की सूचना पर जीआरपी, आरपीएफ और सीआईबी की संयुक्त टीम ने डिब्रूगढ़ राजधानी एक्सप्रेस में घेराबंदी कर दो तस्करों को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उनके पास से दो किलोग्राम से अधिक सोने के बिस्किट बरामद किए गए, जिनकी कीमत करीब तीन करोड़ 54 लाख रुपये बताई जा रही है।

महाराष्ट्र के रहने वाले हैं दोनों तस्कर

जीआरपी के अनुसार, दोनों आरोपित महाराष्ट्र के रहने वाले हैं और बंगाल के रास्ते सोने की बिस्किट को ट्रेन से दिल्ली ले जाकर डेलिवरी करने वाले थे। सोना बरामद होने की सूचना पर मौके पर कस्टम और आयकर विभाग की टीम भी पहुंच गई और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

अंतरराष्ट्रीय तस्करी गिरोह की आशंका

प्रयागराज जोन के आईजी रेलवे एन. कोलांची ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि पकड़े गए दोनों तस्कर महाराष्ट्र के निवासी हैं, जिनमें से एक खुद को छात्र और दूसरा पेंटर बताता है। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि दोनों पिछले तीन महीनों में करीब 35 से 40 बार इस तरह सोने की तस्करी कर चुके हैं।

आईजी रेलवे के अनुसार तस्कर गिरोह द्वारा उन्हें बंगाल में सोने का बिस्किट दिया जाता था और साथ में एक मोबाइल फोन दिया जाता था। ट्रेन में ही किसी अनजान व्यक्ति को यह सोना सौंपना होता था। डेलिवरी पूरी होने के बाद ही उन्हें पैसे दिए जाते थे।

जांच में यह भी सामने आया है कि बरामद सोना संभवतः अफ्रीकी देशों से लाया गया है, जो पहले बांग्लादेश के रास्ते बंगाल पहुंचता था और वहां से भारत के अलग-अलग राज्यों में सप्लाई किया जाता था। ऐसे में पुलिस को इस मामले में अंतरराष्ट्रीय तस्करी गिरोह के सक्रिय होने की आशंका है।

You Might Also Like

संदेशखाली केस : बंगाल पुलिस ने मुख्य आरोपित शाहजहां शेख को CBI को सौंपा
‘या तो इमरान खान की हत्या हो जाएगी या…”, पाक मंत्री राणा सनाउल्लाह बोले- गलत दिशा में पहुंची देश की राजनीति
यूपी : पुलिस हिरासत में मारे गए गैंगस्टर अतीक अहमद के वकील विजय मिश्रा को एसटीएफ ने किया गिरफ्तार
गरीब महिलाओं के लिए वरदान होगी महालक्ष्मी योजना: सोनिया गांधी
महात्मा गांधी की पुण्यतिथि : खड़गे, राहुल और प्रियंका गांधी ने दी श्रद्धांजलि, सत्य-अहिंसा का दिया संदेश
TAGGED:African Gold SeizedCantt railway stationGold Worth ₹3.54 Crore SeizedTwo Smugglers Arrestedvaranasi
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
राजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

पंजाब में फिर अकाली दल-भाजपा गठबंधन की अटकलें : सुखबीर बादल ने पीएम मोदी से की मुलाकात, AAP ने कसा तंज

August 7, 2026

JPSC-JSSC भर्ती परीक्षा में धांधली के खिलाफ विधानसभा मार्च आज, रांची में कड़ी सुरक्षा

PM Modi Subhashit : पीएम मोदी ने शेयर किया संस्कृत श्लोक, सत्य और जनहितकारी सूचना का दिया संदेश

Weather Alert : MP-UP समेत 5 राज्यों में आंधी-तूफान और बिजली गिरने का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी

तमिलनाडु के सीएम विजय को राहत : पत्नी संगीता ने वापस ली तलाक की अर्जी

थाईलैंड : 9वीं कक्षा के छात्र ने पहले दादा-दादी की हत्या की, फिर स्कूल पहुंचकर 5 शिक्षकों को उतारा मौत के घाट

रिजिजू का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- महिला आरक्षण विधेयक के समर्थन में नहीं होनी चाहिए दिक्कत

भारतीय नाविकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, खाड़ी क्षेत्र में 24 घंटे हेल्पलाइन सक्रिय : विदेश मंत्रालय

Dindori Rain: भारी बारिश से डिंडोरी में हाहाकार, नर्मदा का जलस्तर बढ़ा; दो पुल डूबे, स्कूल बंद

NSF कॉन्क्लेव में बोले खेल मंत्री मांडविया- ‘चयन प्रक्रिया निष्पक्ष हो, किसी एथलीट के साथ नाइंसाफी नहीं होनी चाहिए’

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?