hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: अफगानिस्तान का दावा- 58 पाकिस्तानी सैनिक मार गिराए, 25 चौकियों पर भी किया कब्जा
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > अंतरराष्ट्रीय > अफगानिस्तान का दावा- 58 पाकिस्तानी सैनिक मार गिराए, 25 चौकियों पर भी किया कब्जा
अंतरराष्ट्रीयहिन्दी

अफगानिस्तान का दावा- 58 पाकिस्तानी सैनिक मार गिराए, 25 चौकियों पर भी किया कब्जा

Revoi Editor
Last updated: October 12, 2025 1:43 pm
Revoi Editor
Published: October 12, 2025
Share
SHARE

पेशावर, 12 अक्टूबर। अफगानिस्तान ने रविवार को कहा कि उसने रात भर सीमा पर चलाए गए अभियान में 58 पाकिस्तानी सैनिकों को मार गिराया है। अफगानिस्तान का कहना है कि उसने यह कार्रवाई अपने क्षेत्र और हवाई क्षेत्र में बार-बार हो रहे उल्लंघन के जवाब में की। इस हफ्ते की शुरुआत में अफगान अधिकारियों ने पाकिस्तान पर राजधानी काबुल और देश के पूर्वी हिस्से में एक बाजार को निशाना बनाकर बमबारी करने का आरोप लगाया था। पाकिस्तान ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली। तालिबान सरकार के मुख्य प्रवक्ता जबीउल्लाह मुजाहिद ने कहा कि अफगान बलों ने 25 पाकिस्तानी सैन्य चौकियों पर कब्जा कर लिया है, 58 सैनिक मारे गए हैं और 30 अन्य घायल हुए हैं।

Contents
पाकिस्तान पर ISIS के आतंकियों को पनाह देने का आरोपपाक बोला- भारत की तरह मुंहतोड़ जवाब देंगेड्यूरंड लाइन: 130 साल पुराना विवाद फिर उभरा
पाकिस्तान पर ISIS के आतंकियों को पनाह देने का आरोप

तालिबान ने पाकिस्तान पर आरोप लगाया है कि वह अपनी जमीन पर ISIS के आतंकियों को शरण दे रहा है। मुजाहिद ने इन आतंकियों को अफगानिस्तान समेत पूरी दुनिया के के लिए खतरा बताते हुए उन्हें पाकिस्तान से निकालने या अफगानिस्तान के हवाले करने के लिए कहा। तालिबान प्रवक्ता ने बताया कि अफगानिस्तान ने अस्थिरता फैलाने वाले सभी तत्वों को खत्म कर दिया था, लेकिन अब उनके नए ठिकाने पाकिस्तान के पख्तूनख्वा इलाके में बना दिए गए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि इन ठिकानों पर कराची और इस्लामाबाद एयरपोर्ट के जरिए नए लड़ाकों को लाया जा रहा है और यहीं पर उन्हें ट्रेनिंग दी जा रही है। मुजाहिद ने यह भी दावा किया कि ईरान और रूस में हुए हमलों की योजना भी इन्हीं पाकिस्तानी ठिकानों से बनाई गई थी।

पाक बोला- भारत की तरह मुंहतोड़ जवाब देंगे

पाकिस्तानी गृह मंत्रालय की तरफ से जारी बयान में कहा गया है कि अफगानिस्तान को भी भारत की तरह मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा, ताकि वह पाकिस्तान की ओर बुरी नजर से देखने की हिम्मत न कर सके। गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने कहा है कि हालिया हमलों के बाद पाकिस्तान चुप नहीं बैठेगा, ईंट का जवाब पत्थर से दिया जाएगा।

ड्यूरंड लाइन: 130 साल पुराना विवाद फिर उभरा

ड्यूरंड लाइन 1893 में ब्रिटिश राज के दौरान खींची गई थी जो आज भी अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच विवाद की जड़ है। अफगानिस्तान इस रेखा को “काल्पनिक सीमा” मानता है और कभी आधिकारिक रूप से स्वीकार नहीं करता। दोनों देशों के बीच यह रेखा अक्सर सैन्य झड़पों का कारण बनती है, लेकिन इस बार की गोलीबारी पहले की तुलना में कहीं ज्यादा व्यापक और संगठित बताई जा रही है। काबुल पर हुए हवाई हमले के बाद अफगानिस्तान की यह जवाबी कार्रवाई दक्षिण एशिया में नए भू-राजनीतिक तनाव की ओर इशारा कर रही है। पकतिया से लेकर कुनार और हेलमंद तक फैले इस संघर्ष ने दोनों देशों के रिश्तों को एक बार फिर खाई में धकेल दिया है। विशेषज्ञों का मानना है कि अगर हालात पर जल्द काबू नहीं पाया गया, तो यह सीमा संघर्ष एक बड़े क्षेत्रीय संकट में बदल सकता है।

You Might Also Like

मुनाफावसूली से शेयर बाजार रिकॉर्ड स्तर से फिसला, निवेशकों को 2.52 लाख करोड़ रुपये का नुकसान
महाराष्ट्र चुनाव : महिलाओं पर विवादित बयान के खिलाफ CEC राजीव कुमार सख्त, कड़ी काररवाई के दिए निर्देश
सलमान खान के आवास के बाहर गोलीबारी : मुंबई पुलिस ने तापी नदी से दो पिस्तौल, गोलियां बरामद कीं
काशी विश्वनाथ के दर पर 100वीं बार मत्था टेकने वाले पहले मुख्यमंत्री बनें योगी आदित्यनाथ
मणिपुर में नहीं रुक रहा प्रदर्शन, तीन जिलों में लगाया गया कर्फ्यू, आदेश जारी
TAGGED:Afghan soldiersairstrikeDeathsPakistan-Afghanistan border disputePakistani soldiers
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
कारोबारराष्ट्रीयव्यापारहिन्दी

शेयर बाजार में गिरावट के साथ कारोबारी सप्ताह का समापन, सेंसेक्स 456 अंक टूटा, निफ्टी 65 अंक कमजोर

August 7, 2026

JPSC Exam Scam : मुख्य आरोपी के ससुर से सीआईडी की पूछताछ, करोड़ों की संपत्तियां जांच के दायरे में

National Handloom Day 2026: पीएम मोदी बोले- हथकरघा क्षेत्र आत्मनिर्भर भारत और महिला सशक्तिकरण का मजबूत आधार

मोहन भागवत के जेन-जी बयान का भाजपा सांसदों ने किया समर्थन, बोले- युवा विपक्ष के बहकावे में नहीं आएगा

दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट; जानें अगले 5 दिनों का हाल

India-Cyprus Agreement : भारतीय कामगारों के लिए बड़ी पहल, भारत-साइप्रस माइग्रेशन समझौते को जल्द अंतिम रूप देने पर जोर

पंजाब में फिर अकाली दल-भाजपा गठबंधन की अटकलें : सुखबीर बादल ने पीएम मोदी से की मुलाकात, AAP ने कसा तंज

Instagram CSEAM: इंस्टाग्राम पर बच्चों के यौन शोषण से जुड़े 50 से अधिक मामलों पर NHRC सख्त, Meta को नोटिस

कोरिया मास्टर्स : अश्मिता की टॉप सीड पर स्तब्धकारी जीत, रक्षिता ने तन्वी को बाहर किया, सेमीफाइनल में आमने-सामने

ऊना दलित अत्याचार केस : आरोपियों के बरी होने पर मायावती का हमला, गुजरात सरकार से हाईकोर्ट में सख्त पैरवी की मांग

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?