आईपीएल-19 : अभिषेक-किशन ने वैभव के तूफानी शतक पर पानी फेरा, सनराइजर्स ने रॉयल्स को फिर दी पटखनी
जयपुर, 25 अप्रैल। भारतीय क्रिकेट की किशोरवय सनसनी वैभव सूर्यवंशी ने टाटा इंडियन प्रीमियर लीग (IPL-19) में शनिवार को डबल डेहर के दूसरे मैच में आईपीएल इतिहास की तीसरी तीव्रतम सेंचुरी (103 रन, 37 गेंद, 12 छक्के, पांच चौके) जड़ी। लेकिन उनका प्रयास व्यर्थ गया और सनराइजर्स हैदराहबाद (SRH) को ईशान किशन (74 रन, 31 गेंद, तीन छक्के, 11 चौके) व अभिषेक शर्मा (57 रन, 29 गेंद, एक छक्का,11 चौके) की प्रतापी पारियों का सहारा मिला और उसने मेजबान राजस्थान रॉयल्स (RR) नौ गेंदों के शेष रहते पांच विकेट से हरा खुद को अंक तालिका में तीसरे स्थान पर पहुंचा दिया।
4️⃣h consecutive win ✅
4️⃣th highest successful chase in #TATAIPL history ✅#SRH paint the Pink City ORANGE with a clinical win 🎨🧡Scorecard ▶️ https://t.co/PVdpjhxVEy#TATAIPL | #KhelBindaas | #RRvSRH | @SunRisers pic.twitter.com/bKWZOIAgZo
— IndianPremierLeague (@IPL) April 25, 2026
सच पूछें तो दिन के दोनों मैचों में कई समानताएं दिखीं। मसलन, दोनों मुकाबलों में रनों की तूफानी बारिश हुई तो इन मैचों की पहली पारी में एक शतकीय प्रहार भी देखने को मिला। लेकिन दोनों बार सवा दो सौ से ज्यादा रनों के लक्ष्य का पीछा करने वाली टीमें प्रभावी जीत के साथ मैदान से बाहर निकलीं।

अरुण जेटली स्टेडियम, नई दिल्ली में खेले गए दिन के पहले मैच में केएल राहुल के रिकॉर्डतोड़ शतकीय प्रहार से दिल्ली कैपिटल्स ने सत्र का सर्वोच्च स्कोर (2-264) खड़ा किया तो पंजाब किंग्स ने उसे भी पार करते हुए चार विकेट पर 265 रन बनाकर प्रभावी जीत हासिल की। उसके बाद दिल्ली के पड़ोसी राज्य राजस्थान की राजधानी जयपुर में भी कुछ वैसा ही नजारा देखने को मिला, जब वैभव का पराक्रम अभिषेक व किशन ने व्यर्थ कर दिया।
सूर्यवंशी व ध्रुव जुरेल के बीच 112 रनों की साझेदारी
सवाई मानसिंह स्टेडियम में पहले बल्लेबाजी पर बाध्य राजस्थान रॉयल्स ने सूर्यवंशी के शतकीय प्रहार व ध्रुव जुरेल (51 रन, 35 गेंद, एक छक्का, आठ चौके) के साथ दूसरे विकेट पर उनकी 112 रनों की साझेदारी से छह विकेट पर 228 रनों का मजबूत स्कोर खड़ा किया था।
Effortless Striking 🔥
7⃣4⃣(31) of pure entertainment from the bat of Ishan Kishan 👏👏
Updates ▶️ https://t.co/PVdpjhxVEy#TATAIPL | #KhelBindaas | #RRvSRH | @SunRisers | @ishankishan51 pic.twitter.com/yh3uDyJqf4
— IndianPremierLeague (@IPL) April 25, 2026
अभिषेक-ईशान की 132 रनों की भागीदारी के बाद रेड्डी-क्लासेन जमे
लेकिन जवाबी काररवाई में पहले अभिषेक व ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ ईशान के बीच दूसरे विकेट के लिए 132 रनों की साझेदारी की और फिर नीतीश कुमार रेड्डी (36 रन, 18 गेंद, तीन छक्के, दो चौके) व हेनरिच क्लासेन (29 रन, 24 गेंद, एक छक्का, तीन चौके) ने 53 रनों की भागीदारी कर दी। परिणाम यह हआ कि एसआरएच ने 18.3 ओवरों में पांच विकेट पर 229 रन बनाककर प्रभावी जीत हासिल कर ली।
The Finishing Act 💥
Heinrich Klaasen 🤝 Nitish Kumar Reddy
A crucial 5⃣3⃣-run stand between these two 🧡
Updates ▶️ https://t.co/PVdpjhxVEy#TATAIPL | #KhelBindaas | #RRvSRH | @SunRisers pic.twitter.com/cv86yXGGde
— IndianPremierLeague (@IPL) April 25, 2026
हैदराबाद की मौजूदा सत्र में राजस्थान पर लगातार दूसरी जीत
मैच का उल्लेखनीय पहलू यह था कि टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने उतरी हैदराबादी टीम की कमान स्वस्थ होकर लौटे पैट कमिंस ने ईशान किशन से संभाल ली। इसके साथ ही हैदराबाद की मौजूदा सत्र में राजस्थान पर यह लगातार दूसरी जीत थी। हैदराबाद में गत 13 अप्रैल को इन दोनों टीमों की मुलाकात में भी एसआरएच ने 57 रनों से जीत हासिल की थी।
अब हैदाराबादी टीम ने आठ मैचों में लगातार चौथी व कुल पांचवीं जीत से 10 अंक बटोरकर खुद को तीसरे स्थान पर पहुंचा दिया है। वहीं राजस्थान की आठ मैचों में यह तीसरी पराजय थी और वह 10 अंकों के बावजूद कमजोर नेट रन रेट के कारण चौथे स्थान पर है।
एसआरएच की पारी देखें तो उसे शुरुआत में झटका लगा, जब ट्रेविस हेड महज छह रन बनाकर आउट हो गए। लेकिन इसके बाद अभिषेक और किशन ने शतकीय साझेदारी कर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। मध्यक्रम में हेनरिच क्लासेन और नीतीश रेड्डी ने अहम योगदान दिया। अंत में निचले क्रम के बल्लेबाजों ने लक्ष्य को आसानी से हासिल कर लिया।
सूर्यवंशी ने 15 गेंदों पर पचासा जड़ा और 36 गेंदों पर शतक
इससे पहले राजस्थान रॉयल्स की पारी की शुरुआत वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल (10 रन, आठ गेंद, दो चौके) ने की। हालांकि ईशान मलिंगा (2-38) ने तीसरे ओवर में 40 के योग पर यशस्वी को लौटा दिया। लेकिन वैभव ने धमाकेदार अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए महज 15 गेंदों पर अर्धशतक और 36 गेंदों पर शतक पूरा किया। यह आईपीएल इतिहास का तीसरा तीव्रतम शतक था। अब तक का तीव्रतम शतक (30 गेंद पर) क्रिस गेल के नाम है, जिन्होंने 2013 में पुणे वारियर्स के खिलाफ ठोका था। वहीं सूर्यवंशी ने ही पिछले वर्ष गुजरात टाइटंस के खिलाफ 35 गेंदों पर शतक ठोका था
So nice, he had to do it TWICE! ✌️
Vaibhav Sooryavanshi enters the elite list once again 🩷#TATAIPL | #KhelBindaas | #RRvSRH | @rajasthanroyals pic.twitter.com/LOPkt0t1oj
— IndianPremierLeague (@IPL) April 25, 2026
इन दोनों की शतकीय भागीदारी 13वें ओवर में नीतीश कुमार रेड्डी ने जुरेल को लौटाने के साथ तोड़ी तो वैभव भी शतक के तुरंत बाद अगले ही ओवर में शाकिब हुसैन के शिकार हो गए। आउट हो गए। इन दोनों के बाद सिर्फ डोनोवान फरेरा (33 रन, 16 गेंद, तीन छक्के, तीन चौके) कुछ हाथ दिखा सके। फिलहाल मजबूत स्कोर के बावजूद राजस्थान की गेंदबाजी हैदराबाद के बल्लेबाजों के सामने टिक नहीं सकी और टीम को हार का सामना करना पड़ा।
Records galored and a statement delivered ✅
The Vaibhav Sooryavanshi way ✨
Relive his knock▶️ https://t.co/kmcXHSHa67 #TATAIPL | #KhelBindaas | #RRvSRH pic.twitter.com/eAe5ezXutI
— IndianPremierLeague (@IPL) April 25, 2026
रविवार के मैच : चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस (चेन्नई, अपराह्न 3.30 बजे), लखनऊ सुपर जाएंट्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स (लखनऊ, 7.30 बजे)।
