दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह के घर आने वाला है नन्हा मेहमान, अभिनेत्री ने प्रेगनेंसी की घोषणा, लोगों ने दी बधाई

मुंबई, 29 फरवरी। बॉलीवुड स्टार जोड़ी दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह अपने पहले बच्चे का बहुत जल्द स्वागत करेंगे। इसकी जानकारी उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करके दी। दीपिका अपनी दूसरी तिमाही में बताई जा रही हैं। इस स्टार जोड़ी ने 2018 में शादी की थी। उनकी डिलीवरी सितंबर 2024 में होने वाली है।

रिपोर्ट के अनुसार ऐसी अटकलें लगाई जा रही थीं कि दीपिका पादुकोण गर्भवती हो सकती हैं। ये अफवाहें उन टिप्पणियों से उपजी हैं कि उन्होंने 77वें ब्रिटिश अकादमी फिल्म अवार्ड्स (बाफ्टा) में रेड कार्पेट पर चमचमाती साड़ी पहनते समय कथित तौर पर अपनी मिड्रिफ छुपाई थी। दीपिका पादुकोण सब्यसाची मुखर्जी द्वारा डिजाइन की गई कॉउचर साड़ी और कस्टम ज्वैलरी से सजी हुई थीं। हालांकि अब कपल ने खुद ही इन खबरों पर विराम लगाते हुए प्रेगनेंसी की खबर पर मुहर लगा दी है।

  • फैंस और सेलेब्स ने दी बधाई

दीपिका पादुकोण के इस पोस्ट पर लगातार फैंस की प्रतिक्रिया आ रही हैं। एक शख्स ने लिखा, ‘कब से इस वक्त का इंतजार था’। वहीं एक और फैंन ने लिखा, ‘ढेर सारी बधाई’। वहीं इसके अलावा सेलेब्स भी कपल को बधाई दे रहे हैं। श्रेया घोषाल ने लिखा, ‘ओएमजी! आप दोनों के लिए बहुत उत्साहित, बहुत खुश। बहुत बहुत बधाई।’ हाल में ही अपनी प्रेग्नेंसी अनाउंस करने वाली ऋचा चड्ढा ने भी बधाई दी। शहनाज गिल और डिजाइनर फालगुनी ने भी कपल को बधाई दी।

  • लोगों को दिखा था बेबी बंप

हाल में ही दीपिका पादुकोण एयरपोर्ट पर स्पॉट हुई थीं। उनकी लूज ड्रेस में फैंस बेबी बंप दिख गया था, जिसके बाद से ही लगातार कयास लगाए जा रहे थे कि वो मां बनने वाली हैं। अब उन्होंने इस बात को पूरी तरह कंफर्म भी कर दिया है। हाल में ही एक इंटरव्यू में बातचीत के दौरान भी इस ओर संकेत दिया था और बताया था कि वो और रणवीर अब अपनी फैमिली बढ़ाना चाहते हैं। बता दें, बीते साल दीपिका पादुकण ‘पठान’ और ‘जवान’ दोनों ही हिट फिल्मों में नजर आई थीं।

RELATED ARTICLES

Most Popular