अयोध्या, सात नवम्बर। रामनगरी अयोध्या में भव्य 10वें दीपोत्सव के अवसर पर शनिवार की शाम आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। इस दौरान उप राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, यूपी की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में 30 लाख दीपों से सरयू नदी के तट जगमग हो उठे। साथ ही सरयू तट पर ‘राम की पैड़ी’ में ड्रोन शो भी दिखाया गया।
Deepotsav 2026 brought another breathtaking spectacle to Ayodhya with its magnificent Laser and Light Show. The night came alive with beautiful visuals, radiant colours and stunning projections, creating moments that held every eye in awe.
An evening that added a whole new dimension to Ayodhya’s grand festive celebrations!
#LaserShow #LightShow #AyodhyaDeepotsav2026 #Ayodhya #UPTourism
@jaiveersingh099 @tourismgoi @upgovt @mygovindia @incredibleindia @amritabhijat @upculturedept
— UP Tourism (@uptourismgov) November 7, 2026
साकेत महाविद्यालय से रामकथा पार्क तक भव्य शोभायात्रा
इससे पहले साकेत महाविद्यालय से रामकथा पार्क तक भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इसमें रामायण आधारित झांकियों, लोकनृत्यों और जय श्रीराम के जयघोष ने रामनगरी को भक्तिमय बना दिया। इसमें प्राचीन संस्कृति के साथ आधुनिक अयोध्या के विकास की झलक भी देखने को मिली।
A Different Kind Of Glow Has Taken Over Ayodhya!
The city is beautifully adorned with rows of earthen lamps, setting the perfect atmosphere for Deepotsav 2026. As Ayodhya gears up for the 10th edition, the excitement and festive spirit are at their peak. https://t.co/qcoQk0Y1H1
— UP Tourism (@uptourismgov) November 7, 2026
36 वर्ष पहले सरयू नदी राम भक्तों के लहू से रक्तरंजित हुई थी – सीएम योगी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दीपोत्सव 2026 को संबोधित करते हुए कहा, ‘आपने देखा है कि राम की पैड़ी पर आज लाखों दीपक जगमगा रहे हैं। ठीक 36 वर्ष पहले इसी सरयू नदी का जल राम भक्तों के लहू से रक्तरंजित हुआ था। अयोध्या की गलियों को जिन लोगों ने आज से 36 वर्ष पहले रक्तरंजित किया था, जो लोग राम के अस्तित्व पर प्रश्न खड़ा कर रहे थे, जिन्होंने राम मंदिर के निर्माण में बाधाएं खड़ी कीं, वे आज फिर से सिर उठाने का प्रयास कर रहे हैं। वे जानते हैं आज के भारत की ताकत, वे राम भक्तों की ताकत जानते हैं। जो लोग पहले कहते थे कि परिंदा भी पर नहीं मार सकता, जो लोग अयोध्या में जय श्री राम बोलने को प्रतिबंधित करते थे, आज गाहे-बगाहे वे लोग भी राम मंदिर में दर्शन करने का सपना देख रहे हैं।’
माननीय उपराष्ट्रपति श्री सी.पी. राधाकृष्णन जी के साथ प्रभु श्री राम की प्राणप्रिय नगरी श्री अयोध्या धाम में माँ सरयू के पावन तट स्थित राम जी की पैड़ी पर आयोजित दिव्य-भव्य ‘दीपोत्सव-2026’ के अवसर पर…
@VPIndia
https://t.co/m2HbFmBFw1— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) November 7, 2026
सीएम योगी पूर्व मुख्यमंत्री व समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख अखिलेश यादव का नाम लिए बिना प्रहार करते हुए कहा, ‘आइए, पहले राम भक्तों से और उन कार्यसेवकों, उन पूज्य संतों से माफी जरूर मांगिए। जिन्होंने अयोध्या को बदनाम किया था, वे अपने कृत्यों के लिए सार्वजनिक माफी मांगें।’
सनातन आस्था की चिरंतन धरा श्री अयोध्या धाम में दिव्य-भव्य ‘दीपोत्सव-2026’ के अवसर पर पुण्य प्रदायिनी माँ सरयू जी की पावन आरती…
https://t.co/n8C6APiuIM
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) November 7, 2026
सपा प्रमुख अखिलेश 12 दिसम्बर को सपत्नीक राम मंदिर में दर्शन-पूजन करेंगे
उल्लेखनीय है कि अखिलेश यादव का 12 दिसम्बर को सांसद पत्नी डिंपल यादव के साथ अयोध्या आने का कार्यक्रम है। पूर्व मंत्री पवन पांडेय ने उनके दौरे की जानकारी दी है। तय कार्यक्रम के अनुसार डिंपल व अखिलेश यादव पहले हनुमानगढ़ी पहुंचकर दर्शन करेंगे। इसके बाद राम मंदिर में दर्शन-पूजन करेंगे।
जन्मभूमि मम पुरी सुहावनि। उत्तर दिसि बह सरजू पावनि॥
आस्था और भक्ति के अनुपम भावों से आलोकित श्री अयोध्या धाम में आज दिव्य-भव्य ‘दीपोत्सव-2026’ के पावन अवसर पर माननीय उपराष्ट्रपति श्री सी.पी. राधाकृष्णन जी के साथ माँ सरयू की आरती करने का परम सौभाग्य प्राप्त हुआ।
माँ सरयू की असीम कृपा से प्रत्येक जीवन में सुख, शांति और सद्भाव का प्रवाह अविरल बना रहे तथा सर्वत्र समृद्धि एवं मंगल का विस्तार हो, यही प्रार्थना है।
जय माँ सरयू।
@VPIndia
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) November 7, 2026
सपा प्रमुख उस दौरान संत-महंतों से भी मिलेंगे और उनका आशीर्वाद लेंगे। दर्शन के बाद संतों के साथ प्रसाद ग्रहण करने का कार्यक्रम है। पिछले अयोध्या दौरे के दौरान अखिलेश यादव ने पवन पांडेय से दर्शन के लिए तारीख तय करने को कहा था। उन्होंने कहा था कि तारीख तय होने पर वे अयोध्या आकर दर्शन करेंगे। समाजवादी पार्टी उनके स्वागत की तैयारी करेगी।
https://t.co/XmGduBVOtg
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) November 7, 2026
सीएम योगी ने सरयू घाट पर आरती की, 56 घाट दीपों से जगमग
खैर, दीपोत्सव 2026 की बात करें तो मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सरयू घाट पर आरती की। इस अवसर पर रामनगरी में आस्था, उल्लास और भव्यता का अद्भुत संगम देखने को मिला। सरयू नदी के किनारे स्थित राम की पैड़ी सहित 56 घाटों पर 3007518 दीप प्रज्वलित कर अयोध्या ने एक बार फिर विश्व को अपनी सांस्कृतिक विरासत और आध्यात्मिक शक्ति का संदेश दिया। दीपों की रोशनी से सरयू तट जगमगा उठा और पूरी रामनगरी अलौकिक छटा में नहा गई।


