INDI गठबंधन की 1 नवम्बर को प्रस्तावित महारैली से पहले गृह मंत्री अमित शाह ने की उच्चस्तरीय सुरक्षा बैठक

नई दिल्ली, 24 अक्टूबर। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के रामलीला ग्राउंड पर विपक्षी गठबंधन I.N.D.I.A. की एक नवम्बर को प्रस्तावित महारैली नरेंद्र मोदी के सियासी दुश्मन 1 नवंबर को एक महारैली को लेकर केंद्र सरकार सजग है। इस क्रम में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार की शाम दिल्ली पुलिस मुख्यालय में एक उच्चस्तरीय सुरक्षा बैठक की। इस बैठक में दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के अलावा, दिल्ली पुलिस कमिश्नर और कई बड़े अधिकारी मौजूद रहे।

उल्लेखनीय है कि कांग्रेस ने एक नवम्बर की रैली में लाखों लोगों के जुटने की संभावना जताई है। उत्तर प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान, पंजाब और तेलंगाना जैसे राज्यों से कांग्रेस पार्टी बड़ी संख्या में भीड़ का हुजूम लेकर दिल्ली आने वाली है।

बवाल हुआ तो उपद्रवियों पर हो सकती है काररवाई

अमित शाह की लगभग तीन घंटे तक चली उच्चस्तरीय सुरक्षा बैठक में पिछले पांच माह के दौरान हुए प्रदर्शन और पुलिसकर्मियों पर हमला जैसे कई मुद्दों पर चर्चा हुई। समझा जाता है कि राहुल गांधी और इंडी गठबंधन की बुलाई गई महारैली में इस बार कोई भी बवाल होता है तो एक्शन लिया जा सकता है।

विदेशी टूलकिट पर काम कर रहे राहुल गांधी – भाजपा

इस बीच भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने भी आज लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी हमलावर रुख अख्तियार किया। इस क्रम में भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि राहुल पूरी तरह से एक टूलकिट के तौर पर काम कर रहे हैं। एक ऐसी टूलकिट, जो विदेशों से ऑपरेट हो रही है। भाजपा का सीधा आरोप है कि राहुल गांधी, उनकी पार्टी और इंडी अलायंस वाले एक नवम्बर को दिल्ली की सड़कों पर अराजकता पैदा करके लॉ एंड ऑर्डर सिचुएशन पैदा करने वाले हैं।

व्यापारी संगठनों ने राहुल को लिखी चिट्ठी, रैली स्थगित करने की मांग

गौरतलब है कि गत 12 अक्टूबर को राहुल गांधी ने सुप्रीम कोर्ट पर धावा बोला था। उस वक्त भी कांग्रेस ने बहुत दावे किए थे। कांग्रेस और विपक्षी गठबंधन ने तब दावा किया था कि उस दिन दिल्ली की सड़कों पर 50 हजार लोग उतर आए थे। लेकिन वास्तविकता ये थी कि विपक्ष का वो सियासी स्टंट भी फेल हुआ था। मोदी विरोधी 14 पार्टियां मिलकर भी डेढ़ किलोमीटर में सिर्फ 8,000 लोगों की भीड़ जुटा पाई थीं। इस बीच, दिल्ली में व्यापारी संगठनों ने राहुल गांधी को चिट्ठी लिखी है और एक नवम्बर को रामलीला मैदान पर होने वाली रैली स्थगित करने की मांग की है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular