hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: मोहन भागवत के जेन-जी बयान का भाजपा सांसदों ने किया समर्थन, बोले- युवा विपक्ष के बहकावे में नहीं आएगा
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राष्ट्रीय > मोहन भागवत के जेन-जी बयान का भाजपा सांसदों ने किया समर्थन, बोले- युवा विपक्ष के बहकावे में नहीं आएगा
राष्ट्रीयदेश-विदेशमहत्वपूर्ण कहानियांराजनीतिहिन्दी

मोहन भागवत के जेन-जी बयान का भाजपा सांसदों ने किया समर्थन, बोले- युवा विपक्ष के बहकावे में नहीं आएगा

Revoi Editor
Last updated: August 7, 2026 12:09 pm
Revoi Editor
Published: August 7, 2026
Share
SHARE

नई दिल्ली, 7 जुलाई। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत के ‘जेन-जी’ और छात्रों को लेकर दिए गए बयान का भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसदों ने समर्थन किया है। भाजपा नेताओं ने कहा कि देश का युवा भविष्य की सबसे बड़ी ताकत है और वह किसी भी राजनीतिक बहकावे में आने वाला नहीं है। साथ ही विपक्ष पर छात्र आंदोलनों का राजनीतिक लाभ उठाने का आरोप भी लगाया।

‘युवा देश की सबसे बड़ी ताकत’

भाजपा सांसद शशांक मणि त्रिपाठी ने कहा कि वह मोहन भागवत के विचारों से पूरी तरह सहमत हैं। उन्होंने कहा कि पिछले 18 वर्षों से वह ‘जागृति यात्रा’ के माध्यम से हर साल 500 युवाओं के साथ करीब 8,000 किलोमीटर की यात्रा करते हैं और इस अनुभव के आधार पर कह सकते हैं कि देश के युवाओं की सोच और आकांक्षाओं को समझने में भागवत का दृष्टिकोण बिल्कुल सही है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार युवाओं की समस्याओं और अपेक्षाओं को समझते हुए संवाद की नीति पर काम कर रही है।

विपक्ष पर छात्र आंदोलनों का राजनीतिकरण करने का आरोप

शशांक मणि त्रिपाठी ने छात्र आंदोलनों को लेकर विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार को छात्रों से कोई समस्या नहीं है, बल्कि उन राजनीतिक दलों से आपत्ति है जो छात्र आंदोलनों का राजनीतिक फायदा उठाने की कोशिश करते हैं। उनके अनुसार ऐसे विषयों पर संसद में गंभीर चर्चा होनी चाहिए।

हथकरघा उत्पाद अपनाने की अपील

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हथकरघा उत्पादों को बढ़ावा देने की अपील का समर्थन करते हुए त्रिपाठी ने कहा कि वह स्वयं हमेशा पारंपरिक धोती-कुर्ता पहनते हैं। उन्होंने बताया कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान अमेरिका यात्रा में भी उन्होंने व्हाइट हाउस में धोती-कुर्ता पहनकर भारतीय संस्कृति का प्रतिनिधित्व किया था। उन्होंने लोगों से स्थानीय बुनकरों का समर्थन करने और हथकरघा उत्पादों को अपनाने की अपील की।

‘देश का युवा देशद्रोही नहीं, भविष्य है’

भाजपा सांसद दामोदर अग्रवाल ने कहा कि देश का युवा देशद्रोही नहीं, बल्कि देश का भविष्य है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ‘परीक्षा पे चर्चा’ और ‘मन की बात’ जैसे कार्यक्रमों के जरिए लगातार छात्रों से संवाद करते रहे हैं और युवाओं को नवाचार, शोध और सकारात्मक सोच के लिए प्रेरित करते हैं।

राहुल गांधी पर भी साधा निशाना

दामोदर अग्रवाल ने रांची में जेपीएससी-जेएसएससी अभ्यर्थियों के आंदोलन के दौरान राहुल गांधी के समर्थन पर सवाल उठाते हुए कहा कि यदि वह वास्तव में छात्रों के साथ थे, तो आंदोलन के पहले दिन से उनके बीच क्यों नहीं पहुंचे। उन्होंने यह भी पूछा कि राहुल गांधी ने परीक्षा रद्द करने की मांग का खुलकर समर्थन क्यों नहीं किया।

You Might Also Like

छत्तीसगढ़: कर्ज से परेशान कांग्रेस नेता ने पत्नी और दो बेटों संग की सुसाइड
उमर अब्दुल्ला बोले – पीएम मोदी से एजेंडे के बाहर कोई बात नहीं की गई, अनुच्छेद 370 की बहाली तक पीछे नहीं हटेंगे
‘सुदर्शन चक्र’ परियोजना में तीनों सेनाओं का व्यापक समन्वय आवश्यक, बोले सीडीएस चौहान
इसरो ने तैयार की नई तकनीक, कहा-स्वदेशी 10-टन वर्टिकल मिक्सर भारत की बढ़ती तकनीकी क्षमता का प्रमाण
मालेगांव ब्लास्ट केस :  कोर्ट में बोला गवाह – सीएम योगी और आरएसएस नेताओं के नाम लेने को किया गया बाध्य
TAGGED:bjp mpsGen-GMOHAN BHAGWATSupport
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
राष्ट्रीयमहत्वपूर्ण कहानियांराजनीतिहिन्दी

रिजिजू का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- महिला आरक्षण विधेयक के समर्थन में नहीं होनी चाहिए दिक्कत

August 8, 2026

सलमान खान के घर के बाहर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी की मौत, हार्ट अटैक की आशंका

तमिलनाडु के सीएम विजय को राहत : पत्नी संगीता ने वापस ली तलाक की अर्जी

झारखंड : छात्रों की सरकार के साथ पहले दौर की बातचीत खत्म, आंदोलन जारी रखने पर अडिग

NSF कॉन्क्लेव में बोले खेल मंत्री मांडविया- ‘चयन प्रक्रिया निष्पक्ष हो, किसी एथलीट के साथ नाइंसाफी नहीं होनी चाहिए’

मायावती का सपा पर हमला, बोलीं- ‘PDA’ में पिछड़े से अब ‘पंडित’ तक पहुंची राजनीति

टीडीपीएल की सभी परीक्षाएं रद्द करने की मांग, देवेंद्रनाथ महतो बोले- आश्वासन नहीं, ठोस कार्रवाई चाहिए

IIT Delhi Convocation: PM मोदी आज आईआईटी दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल, ‘परम प्रज्ञा’ सुपरकंप्यूटिंग सेंटर का करेंगे उद्घाटन

PM Modi से नरेंदर ने सुनाया पाकिस्तानी बॉक्सर का मजेदार किस्सा, बोले- ‘नरेंदर नाम से नफरत हो गई’

राघव चड्ढा ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बोले- एक सुबह जो हमेशा याद रहेगी

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?