चेन्नई, 11 अक्टूबर। दक्षिणी राज्य तमिलनाडु के दौरे पर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को यहां भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) मद्रास परिसर में जलकंटेश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना की। इस दौरान तमिलनाडु के राज्यपाल राजेंद्र अर्लेकर और मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय भी मौजूद रहे। प्रधानमंत्री के दौरे में आध्यात्मिक आस्था, वैज्ञानिक अनुसंधान, संगीत शिक्षा और विकास परियोजनाओं से जुड़े कई अहम कार्यक्रम शामिल रहे।
ब्रेन रिसर्च सेंटर में वैज्ञानिक गतिविधियों का लिया जायजा
जलकंटेश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद पीएम मोदी IIT मद्रास के ब्रेन रिसर्च सेंटर पहुंचे। यहां उन्होंने वैज्ञानिक अनुसंधान से जुड़ी गतिविधियों का जायजा लिया। इस दौरे को शिक्षा और शोध के क्षेत्र में संस्थान की भूमिका तथा अत्याधुनिक वैज्ञानिक कार्यों को समझने के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
इलैयाराजा सेंटर फॉर म्यूजिक लर्निंग एंड रिसर्च का उद्घाटन
पीएम मोदी ने आईआईटी मद्रास में संगीतकार इलैयाराजा से जुड़े ‘आईआईटीएम मेस्ट्रो इलैयाराजा सेंटर फॉर म्यूजिक लर्निंग एंड रिसर्च’ का उद्घाटन भी किया। इस केंद्र का उद्देश्य संगीत की शिक्षा, प्रशिक्षण और उससे संबंधित अनुसंधान को प्रोत्साहित करना है। इसके माध्यम से संगीत और शोध के बीच सहयोग को बढ़ावा देने की दिशा में प्रयास किए जाएंगे।
Across Chennai, the welcome has been euphoric! https://t.co/uxaVaVEQu4
— Narendra Modi (@narendramodi) October 11, 2026
चेन्नई पहुंचने पर राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने किया स्वागत
प्रधानमंत्री मोदी रविवार पूर्वाह्न चेन्नई पहुंचे, जहां सुबह 10.58 बजे हवाई अड्डे पर राज्यपाल राजेंद्र अर्लेकर और मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने उनका स्वागत किया। इस अवसर पर राज्य के मंत्री, अन्नाद्रमुक महासचिव एडप्पादी के. पलानीस्वामी, भाजपा नेता नैनार नागेंद्रन और अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहे। तमिलनाडु में मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय के नेतृत्व वाली सरकार के सत्ता संभालने के बाद प्रधानमंत्री मोदी का पहला तमिलनाडु दौरा है।
Inauguration of the Poonamallee-Vadapalani stretch of Chennai Metro Phase-2 ensures:
Faster, more convenient daily travel for commuters.
Better connectivity between Chennai’s fast-growing western suburbs and the city centre.
Unique 3.7-km double-decker corridor.
Also travelled on the Metro and interacted with upcoming StartUps, whose energy was as usual exceptional.
சென்னை மெட்ரோ ரயில் இரண்டாம் கட்டத்தில் துவங்கப்பட்ட பூந்தமல்லி -வடபழனி வழித்தடம், பயணிகளின் தினசரி பயணத்தை எளிதாக்கியுள்ளதோடு விரைவுப்படுத்தியும் உள்ளது.
இந்த வழித்தடம் அதிவேக வளர்ச்சி பெற்று வரும் சென்னையின் மேற்கு புறநகர் பகுதியோடு நகரின் மத்திய பகுதியை இணைக்க உதவுகிறது.
3.7 கி.மீ தொலைவிலான ஈரடுக்கு பாதை இவ்வழித்தடத்தின் சிறப்பம்சமாகும்.
வளர்ந்துவரும் புத்தொழில் நிறுவன பிரதிநிதிகளாடு மெட்ரோ ரயில் பயணத்தில் உரையாடினேன். அவர்களின் உற்சாகம் எப்போதும் போல அளவிடற்கரியதாய் இருந்தது.
— Narendra Modi (@narendramodi) October 11, 2026
चेन्नई मेट्रो के दूसरे चरण की पहली ट्रेन को दिखाई हरी झंडी
इससे पहले पीएम मोदी और मुख्यमंत्री विजय ने पोरूर मेट्रो स्टेशन पर चेन्नई मेट्रो रेल के दूसरे चरण के नेटवर्क की पहली ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसके बाद दोनों नेताओं ने पोरूर से पूनामल्ली तक मेट्रो में सफर किया।
मेट्रो कॉरिडोर से शहरी परिवहन को मिलेगा विस्तार
कार्यक्रम से जुड़ी उपलब्ध जानकारी के अनुसार, पूनामल्ली-वडापलानी मेट्रो कॉरिडोर का निर्माण 750 करोड़ रुपये की लागत से किया गया है। इस मेट्रो सेवा की शुरुआत को चेन्नई में शहरी परिवहन व्यवस्था के विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। इससे शहर में सार्वजनिक परिवहन के बुनियादी ढांचे को मजबूती मिलने की उम्मीद है।
विकास परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास का भी कार्यक्रम
आईआईटी मद्रास परिसर में आयोजित मुख्य कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री मोदी के तमिलनाडु में विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करने और नई योजनाओं की आधारशिला रखने का कार्यक्रम भी निर्धारित था। इसके बाद उनके संबोधन की भी योजना थी। इस तरह प्रधानमंत्री के चेन्नई दौरे में मेट्रो कनेक्टिविटी, वैज्ञानिक अनुसंधान, संगीत शिक्षा और विकास से जुड़े कार्यक्रमों को प्रमुखता दी गई।


