संसद सत्र व पश्चिम एशिया संकट के बीच पीएम मोदी ने राष्ट्रपति मुर्मु से की शिष्टाचार भेंट

नई दिल्ली, 30 जुलाई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार की रात राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से शिष्टाचार भेंट की। राष्ट्रपति सचिवालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर दोनों नेताओं की मुलाकात की तस्वीरें साझा कर इसकी जानकारी दी। हालांकि, बैठक में किन मुद्दों पर चर्चा हुई, इसकी आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई।

राष्ट्रपति सचिवालय ने साझा की तस्वीरें

राष्ट्रपति सचिवालय की ओर से एक्स पर साझा की गई पोस्ट में प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु की मुलाकात की तस्वीरें जारी की गईं। हालांकि, बैठक के एजेंडे या चर्चा के विषयों का कोई विवरण सार्वजनिक नहीं किया गया।

अहम घटनाक्रमों के बीच हुई मुलाकात

उल्लेखनीय है कि यह मुलाकात ऐसे समय हुई है, जब संसद का मानसून सत्र जारी है और पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष को लेकर वैश्विक परिस्थितियां तेजी से बदल रही हैं। ऐसे में प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति की इस मुलाकात को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

सीसीएस की बैठक में ऊर्जा और खाद सुरक्षा की समीक्षा

राष्ट्रपति से मुलाकात से पहले पीएम मोदी ने कैबिनेट कमेटी ऑन सिक्योरिटी (CCS) की चौथी विशेष बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में पश्चिम एशिया की मौजूदा स्थिति का भारत पर पड़ने वाले संभावित प्रभावों की समीक्षा की गई। प्रधानमंत्री ने ऊर्जा सुरक्षा, उर्वरकों की निर्बाध उपलब्धता तथा भारतीय नागरिकों और प्रवासी भारतीयों के हितों की रक्षा के लिए सभी मंत्रालयों और विभागों के बीच बेहतर समन्वय सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

RELATED ARTICLES

Most Popular