hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: सरकार ने संसद में दी जानकारी- ई20 पेट्रोल से वाहनों के इंजन को नुकसान का कोई प्रमाण नहीं
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राजनीति > सरकार ने संसद में दी जानकारी- ई20 पेट्रोल से वाहनों के इंजन को नुकसान का कोई प्रमाण नहीं
राजनीतिकारोबारराष्ट्रीयव्यापारहिन्दी

सरकार ने संसद में दी जानकारी- ई20 पेट्रोल से वाहनों के इंजन को नुकसान का कोई प्रमाण नहीं

Revoi Editor
Last updated: July 27, 2026 8:04 pm
Revoi Editor
Published: July 27, 2026
Share
SHARE

नई दिल्ली, 27 जुलाई। केंद्र सरकार ने सोमवार को संसद में जानकारी दी कि ई20 पेट्रोल से वाहनों को बेहतर एक्सेलरेशन, स्मूद राइड क्वालिटी और ई10 पेट्रोल की तुलना में लगभग 30% कम कार्बन उत्सर्जन मिलता है। सरकार ने यह भी स्पष्ट किया कि व्यापक वैज्ञानिक अध्ययनों और वास्तविक उपयोग के आंकड़ों में एथेनॉल मिश्रित ईंधन की वजह से इंजन में जंग, असामान्य घिसावट या वाहन की उम्र कम होने का कोई प्रमाण नहीं मिला है। यहां तक कि उन लाखों पुराने वाहनों में भी नहीं, जिन्हें मूल रूप से ई20 के लिए प्रमाणित नहीं किया गया था।

राज्यसभा में बोले पेट्रोलियम राज्य मंत्री सुरेश गोपी – वाहन की राइड क्वालिटी को बेहतर बनाता है ई20 ईंधन

राज्यसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस राज्य मंत्री सुरेश गोपी ने बताया कि ई20 ईंधन वाहन की राइड क्वालिटी को बेहतर बनाता है और ई10 की तुलना में लगभग 30% कम कार्बन उत्सर्जन करता है।

पेट्रोलियम मंत्रालय के अनुसार अधिक एथेनॉल मिश्रण वाला ईंधन अधिक स्वच्छ और पूर्ण दहन सुनिश्चित करता है, जिससे पार्टिकुलेट मैटर (पीएम) का उत्सर्जन लगभग शून्य हो जाता है और शहरी क्षेत्रों में वायु गुणवत्ता में सुधार होता है।

परीक्षणों में सुरक्षित पाया गया ई20

सरकार ने बताया कि ऑटोमोटिव रिसर्च एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एआरएआई), सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (एसआईएएम), इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (आईओसी), इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ पेट्रोलियम (आईआईपी) और विभिन्न वाहन निर्माताओं ने ई20 ईंधन लागू करने से पहले प्रयोगशाला परीक्षण और फील्ड ट्रायल किए थे। इन परीक्षणों में इंजन की मजबूती, वाहन प्रदर्शन, स्टार्ट होने की क्षमता, जंग-रोधी क्षमता, सामग्री की अनुकूलता, उत्सर्जन और ईंधन दक्षता सहित कई पहलुओं का मूल्यांकन किया गया। सरकार के अनुसार, सभी अध्ययनों ने निर्धारित मानकों के तहत ई20 ईंधन को सुरक्षित पाया।

पुराने वाहनों पर भी नहीं मिला प्रतिकूल असर

सरकार ने कहा कि परीक्षणों से यह भी साबित हुआ है कि पुराने वाहनों के प्रदर्शन पर ई20 ईंधन का कोई उल्लेखनीय प्रतिकूल प्रभाव नहीं पड़ता। साथ ही इंजन या अन्य पुर्जों में असामान्य घिसावट के भी कोई संकेत नहीं मिले।

करोड़ों वाहनों के आंकड़ों का दिया हवाला

सरकार ने अपने दावे के समर्थन में बड़े स्तर पर जुटाए गए आंकड़ों का भी उल्लेख किया। उसके अनुसार, एक प्रमुख ऑटोमोबाइल कंपनी ने वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान 2.84 करोड़ वाहनों की सर्विसिंग की, जिनमें से लगभग 1.5 करोड़ वाहन ऐसे थे जिन्हें मूल रूप से ई20 के अनुकूल प्रमाणित नहीं किया गया था। इसके बावजूद ई20 के कारण इंजन में जंग, असामान्य घिसावट या पुर्जों की उम्र कम होने की कोई शिकायत सामने नहीं आई।

इसी तरह, एक प्रमुख दोपहिया वाहन निर्माता को भी ऐसे ही परिणाम मिले। वहीं, एक अन्य बड़ी ऑटोमोबाइल कम्पनी (ओईएम) ने लंबे समय तक 1.4 करोड़ ई20 ईंधन से चलने वाले वाहनों की निगरानी की, लेकिन एथेनॉल के कारण इंजन में जंग या किसी तकनीकी समस्या का कोई प्रमाण नहीं मिला।

अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप होती है जांच

मंत्रालय ने कहा कि एआरएआई ने भी दोहराया है कि किसी भी वाहन को ग्राहकों तक पहुंचाने से पहले उसे अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप कड़े परीक्षणों और सत्यापन प्रक्रियाओं से गुजरना पड़ता है, जिससे उसकी सुरक्षा और प्रदर्शन सुनिश्चित किया जाता है।

You Might Also Like

INS विक्रांत धोखाधड़ी केस :  भाजपा नेता किरीट सोमैया के बेटे नील को बॉम्बे हाई कोर्ट ने दी गिरफ्तारी से अंतरिम राहत
सिक्किम में बच्चों के साथ फुटबॉल खेलते नजर आए प्रधानमंत्री मोदी, कहा- नन्हे दोस्तों के साथ खेलने का मजा ही कुछ और है
मलेशिया मास्टर्स : लक्ष्य उलटफेर के शिकार, प्रणय भी पहले ही दौर में हारे, मालविका व अश्मिता अगले दौर में
आईपीएस विजय कुमार बने यूपी के कार्यवाहक डीजीपी, संभाला कार्यभार
संजय सिंह का आरोप- BJP के इशारे पर केजरीवाल की पत्नी को भी खिड़की से मिलवा रहा तिहाड़ जेल प्रशासन
TAGGED:E20 PetrolGovernment informs ParliamentNo damage from E20 petrolNo evidence of damage to vehicle engines
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
कारोबारदेश-विदेशमहत्वपूर्ण कहानियांराष्ट्रीयव्यापारहिन्दी

Share Market Today: कमजोर शुरुआत के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 250 अंक टूटा; निफ्टी 24,550 के नीचे

August 11, 2026

Dindori Rain: भारी बारिश से डिंडोरी में हाहाकार, नर्मदा का जलस्तर बढ़ा; दो पुल डूबे, स्कूल बंद

वैश्विक अनिश्चितता के बीच शेयर बाजार लगभग सपाट, सेंसेक्स 43 अंक मजबूत, निफ्टी 13 अंक चढ़ा

JPSC protests : भूख हड़ताल पर बैठे JLKM नेता देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती, ब्लड शुगर लेवल गिरा

आकाश आनंद ने राहुल गांधी-अखिलेश यादव को कहा ‘अंकल’, कांग्रेस बोली- पहले संविधान पढ़ें

UP OTS Scheme 2026: यूपी के 762 नगरीय निकायों में संपत्ति कर पर लागू होगी OTS योजना, 15 अगस्त से मिलेगा लाभ

देश विरोधी तत्वों ने स्लोवेनिया में भारतीय दूतावास को क्षतिग्रस्त किया, भारत ने की काररवाई की मांग

Parliament Monsoon Session : राम मंदिर चढ़ावे के मुद्दे पर विपक्ष की चर्चा की मांग, राम गोपाल यादव बोले- सरकार बहस से बच रही

PM Modi से नरेंदर ने सुनाया पाकिस्तानी बॉक्सर का मजेदार किस्सा, बोले- ‘नरेंदर नाम से नफरत हो गई’

JPSC-JSSC भर्ती परीक्षा में धांधली के खिलाफ विधानसभा मार्च आज, रांची में कड़ी सुरक्षा

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?