क्रिकेटर कुलदीप यादव का लखनऊ में भव्य रिसेप्शन, सीएम योगी समेत कई दिग्गज हस्तियां शामिल
लखनऊ, 17 मार्च। भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव की शादी के बाद मंगलवार को राजधानी लखनऊ में भव्य रिसेप्शन आयोजित किया गया। सेंट्रम होटल में आयोजित रिसेप्श्न के दौरान क्रिकेट दिग्गजों के साथ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित मशहूर राजनीतिक हस्तियों का जमावड़ा देखने को मिला।
आज लखनऊ में भारतीय क्रिकेटर श्री कुलदीप यादव जी के शुभ विवाह उपरांत आयोजित प्रीतिभोज समारोह में सम्मिलित होकर नव दंपति को आशीर्वाद प्रदान किया।@imkuldeep18 pic.twitter.com/owe86uHpT2
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) March 17, 2026
कुलदीप ने सीएम योगी के पैर छूकर लिया आशीर्वाद
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कड़ी सुरक्षा के बीच नवविवाहित जोड़े के लिए फूलों का गुलदस्ता लेकर पहुंचे। कुलदीप ने योगी के पैर छूकर उनका अभिवादन किया। मुख्यमंत्री ने कुलदीप व वंशिका को बुके व उपहार भेंट कर आशीर्वाद दिया। सीएम योगी ने क्रिकेटर के परिजनों के साथ फोटो भी खिंचवाई।
😍❤️ Coach, mentor… and family vibes!
Gautam Gambhir congratulating Kuldeep Yadav and his wife Vanshika at their wedding reception — pure warmth and blessings. 🥹✨
Beyond cricket… these bonds hit different. 💙#GautamGambhir #KuldeepYadav pic.twitter.com/QOUKoR1DQO
— ND Sport (@SportsByND) March 17, 2026
हेड कोच गौतम गंभीर सहित कई दिग्गज क्रिकेटर भी टुटे
इस रिसेप्शन में क्रिकेट और राजनीति की कई बड़ी हस्तियां शामिल हुईं। भारतीय टीम के हेड कोच गौतम गंभीर और युवा बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल रिसेप्शन में पहुंचे। वहीं पूर्व ओपनर शिखर धवन और ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा भी अपनी पत्नी के साथ समारोह में पहुंचे। होटल पहुंचते ही इन खिलाड़ियों पर फूलों की बारिश कर उनका स्वागत किया गया।

अखिलेश यादव भी हुए शामिल
रिसेप्शन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अलावा उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक और केशव प्रसाद मौर्य के आने का भी कार्यक्रम था। वहीं समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव भी रिसेप्शन में पहुंचे। कुलदीप और वंशिका ने पैर छूकर उनका आशीर्वाद लिया। सपा प्रमुख ने दोनों को शुभकामनाएं दीं।
लोकप्रिय क्रिकेटर कुलदीप यादव एवं वंशिका को विवाह की हार्दिक बधाई और सुखमय वैवाहिक जीवन के लिए शुभकामनाएँ! pic.twitter.com/ai24qU5rX4
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) March 17, 2026
900 से ज्यादा मेहमान, चार चार्टर्ड प्लेन का इंतजाम
इस ग्रैंड रिसेप्शन में करीब 900 से ज्यादा मेहमानों को न्योता दिया गया था। खास मेहमानों के लिए चार चार्टर्ड प्लेन का इंतजाम किया गया था। VVIP मेहमानों को देखते हुए सेंट्रम होटल में सुरक्षा के कड़े इंतजाम थे। परिसर में बम स्क्वॉड और डॉग स्क्वॉड को भी तैनात किया गया था ताकि कार्यक्रम पूरी तरह सुरक्षित तरीके से संपन्न हो सके।
उल्लेखनीय है कि कुलदीप यादव ने गत 14 मार्च को अपनी बचपन की दोस्त वंशिका सिंह के साथ शादी की थी। यह शादी उत्तराखंड के खूबसूरत हिल स्टेशन मसूरी में परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में हुई थी।
शादी के बाद कानपुर पहुंचे तो हुआ खास स्वागत
इससे पहले शादी के बाद जब कुलदीप यादव अपने घर कानपुर पहुंचे तो उनका भव्य स्वागत किया गया। उनके घर के बाहर सड़क से लेकर घर के गेट तक रेड कारपेट बिछाया गया था और दोनों तरफ बैंड-बाजे के साथ उनका स्वागत किया गया। कुलदीप अपनी पत्नी के साथ काले रंग की लग्जरी कार में सीधे घर के अंदर पहुंचे. हालांकि इस दौरान उन्होंने मीडिया से कोई बातचीत नहीं की थी।
