पटना से लखनऊ आ रही इंडिगो फ्लाइट पर गिरी बिजली, अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त, 104 यात्री थे सवार

लखनऊ, सात अक्टूबर। पटना से लखनऊ आ रही इंडिगो फ्लाइट खराब मौसम के बीच आकाशीय बिजली की चपेट में आ गई। हादसे के वक्त विमान करीब 17 हजार फीट की ऊंचाई पर था। बिजली गिरने से विमान की नोज यानी अगला हिस्से क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि पायलट ने सूझबूझ दिखाते हुए विमान को लखनऊ एयरपोर्ट पर सुरक्षित उतार लिया।

लखनऊ एयरपोर्ट पर विमान की सुरक्षित लैंडिंग

फ्लाइट नंबर 6E 925 ने पटना एयरपोर्ट से दोपहर 3.10 बजे उड़ान भरी थी। इसे 4.20 बजे लखनऊ पहुंचना था, लेकिन इमरजेंसी के चलते विमान की 4.05 बजे ही सुरक्षित लैंडिंग करा दी गई। विमान में कुल 104 यात्री सवार थे। लखनऊ एयरपोर्ट पर सभी यात्रियों को सुरक्षित विमान से बाहर उतार लिया गया। किसी यात्री के घायल होने की जानकारी नहीं है. तकनीकी दिक्कत के बाद विमान को लखनऊ एयरपोर्ट पर ही रोक दिया गया। फिलहाल इंजीनियरों की टीम विमान की जांच कर रही है।

हादसे के वक्त 17 हजार फीट की ऊंचाई पर था विमान

यह हादसा उस वक्त हुई, जब विमान खराब मौसम के बीच करीब 17 हजार फीट की ऊंचाई पर उड़ रहा था। आकाशीय बिजली की वजह से विमान के अगले हिस्से को नुकसान पहुंचा। फिलहाल पायलट ने स्थिति संभाली और विमान को लखनऊ एयरपोर्ट की ओर लाया गया।

सभी यात्री दूसरे विमान से अहमदाबाद रवाना हुए

पटना से लखनऊ आने के बाद इसी विमान को फ्लाइट नंबर 6E 6968 के रूप में लखनऊ से अहमदाबाद जाना था। हालांकि, विमान को हुए नुकसान के बाद इंडिगो ने यात्रियों के लिए दूसरे विमान का इंतजाम किया। सभी यात्री शाम करीब 6.22 बजे दूसरे विमान से अहमदाबाद के लिए रवाना हुए।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular