झारखंड : सीएम हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन, आज होगा अंतिम संस्कार

रांची, सात अक्टूबर। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन हो गया। उनके निधन की जानकारी डॉ. दीपक गुप्ता और डॉ. उज्जवल राय ने दी है। उनके निधन से सोरेन परिवार में शोक का माहौल है। रूपी सोरेन झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और झामुमो के वरिष्ठ नेता रहे शिबू सोरेन की पत्नी थीं। उनके निधन की खबर सामने आने के बाद परिवार, करीबियों और समर्थकों के बीच शोक की लहर है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, रूपी सोरेन के अंतिम दर्शन और अंतिम संस्कार गुरुवार को उनके पैतृक गांव नेमरा से किया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां और शिबू सोरेन की पत्नी होने के साथ-साथ वह शिबू सोरेन के राजनीतिक जीवन में भी अहम हिस्सा रही थीं। उनके निधन की सूचना मिलने के बाद परिवार के करीबी लोग और समर्थक हिल व्यू हॉस्पिटल में शोक जताने के लिए पहुंचने लगे।

सोरेन परिवार में मातृशोक

रूपी सोरेन के निधन से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनके परिवार को गहरा आघात पहुंचा है। परिवार के लिए यह दुख की घड़ी है। उनके निधन की सूचना के बाद मुख्यमंत्री आवास और परिवार से जुड़े लोगों के बीच शोक का माहौल है।

राजनीतिक जगत में भी शोक की लहर

रूपी सोरेन के निधन की खबर के बाद झारखंड के राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों की ओर से शोक संवेदनाएं आने लगे है। शिबू सोरेन के परिवार से लंबे समय से जुड़े नेताओं और कार्यकर्ताओं के लिए भी यह भावुक क्षण है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular